राजनीति

पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने दो नेताओं को किया निलंबित

पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने दो नेताओं को किया निलंबित

चाईबासा : नगर परिषद चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने चाईबासा के मोहम्मद सलीम और चक्रधरपुर के विजय सिंह सुम्बरूई को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जारी आदेश में जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेताओं द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ना पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है। संगठनात्मक हितों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

निलंबन अवधि के दौरान दोनों नेता पार्टी की किसी भी गतिविधि या कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

खरसावां: मां आकर्षणी पीठ के पास दिनदहाड़े जंगली हाथी, श्रद्धालुओं में दहशत

खरसावां: मां आकर्षणी पीठ के पास दिनदहाड़े जंगली हाथी, श्रद्धालुओं में दहशत

सरायकेलाखरसावां : खरसावां स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां आकर्षणी पीठ के पास शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 12 बजे एक दंतैल जंगली हाथी अचानक क्षेत्र में पहुंच गया। हाथी आकर्षणी पहाड़ी से नीचे उतरकर मैदान में आ गया और पूजा कर रहे श्रद्धालुओं से लगभग 60–70 फीट की दूरी तक पहुंच गया, जिससे मौके पर भय का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी कभी खरसावां–उकरी मुख्य सड़क पर तो कभी पहाड़ी के पास झाड़ियों और खेतों के बीच घूमता रहा। दोपहर से शाम तक वह क्षेत्र में इधर-उधर विचरण करता रहा। देर शाम होते ही हाथी पहाड़ी के पास जंगल की ओर लौट गया।
हाथी के आने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आकर्षणी पीठ के पास बने वाच टावर से हाथी की निगरानी की गई। हालांकि, हाथी के यहां पहुंचने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी पश्चिमी सिंहभूम या चांडिल क्षेत्र से भटककर यहां पहुंचा होगा।
शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां आकर्षणी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां आते हैं, जबकि रविवार को भीड़ और बढ़ जाती है। ऐसे में जंगली हाथी की मौजूदगी से श्रद्धालु दहशत में हैं।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर भेजा जाए, ताकि श्रद्धालु बिना भय के पूजा-अर्चना कर सकें।

नगरपालिका चुनाव–2026: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह, प्रचार तेज

नगरपालिका चुनाव–2026: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह, प्रचार तेज

सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मीडिया कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के कुल सात प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।

Book your slot today : +91 7250214782

जलेश कवि – एयर कंडीशनर
प्रताप आदित्य सिंहदेव – छड़ी
प्रदीप कुमार आचार्य – चूड़ियां
मनोज कुमार चौधरी – बैटरी टॉर्च
सनंद कुमार आचार्य – बेंच
सनातन मुंडा – बिस्कुट 
सुमित कुमार चौधरी – बक्सा

Book your slot today : +91 7250214782

चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

मनोज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी: दुग्धा में सांसद जोबा माझी ने किया सेमीफाइनल का उद्घाटन, दुर्गा इंटर फाइनल में

मनोज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी: दुग्धा में सांसद जोबा माझी ने किया सेमीफाइनल का उद्घाटन, दुर्गा इंटर फाइनल में

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा में आयोजित दो दिवसीय मनोज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी में शनिवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। उन्होंने स्वर्गीय मनोज प्रधान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजक एमबीएस के सदस्यों ने सांसद का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सांसद जोबा माझी ने सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पहले दुर्गा इंटर और बजरंग वारियर्स टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस किया। सेमीफाइनल मुकाबले में दुर्गा इंटर की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

Book your slot today : +91 7250214782

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को आयोजित होगा। इस अवसर पर समाजसेवी कालीपद सोरेन सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
नगरपालिका चुनाव 2026: चक्रधरपुर और चाईबासा में प्रत्याशियों की अंतिम सूची तय, चुनाव प्रचार तेज

नगरपालिका चुनाव 2026: चक्रधरपुर और चाईबासा में प्रत्याशियों की अंतिम सूची तय, चुनाव प्रचार तेज

चक्रधरपुर/चाईबासा : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चक्रधरपुर और चाईबासा नगर परिषद क्षेत्रों में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची स्पष्ट हो गई है। अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड पार्षद पद तक प्रत्याशियों की संख्या तय हो चुकी है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

चक्रधरपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें एक महिला प्रत्याशी शामिल है। नाम वापसी के बाद वार्ड संख्या 6, 7 और 13 में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया है। शेष वार्ड संख्या 01 से 23 तक के लिए कुल 76 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 36 महिला और 40 अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, चाईबासा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें कोई भी महिला प्रत्याशी नहीं है। वार्ड पार्षद/सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 01 से 21 तक कुल 103 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 51 महिला और 52 अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी पात्र प्रत्याशियों को निर्वाचन चिन्ह का आवंटन 7 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा। इसके बाद दोनों नगर परिषद क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट गए हैं।

नगरपालिका चुनाव–2026: 180 मतदान केंद्रों के लिए 1125 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

नगरपालिका चुनाव–2026: 180 मतदान केंद्रों के लिए 1125 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न

सरायकेला : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन के उद्देश्य से शुक्रवार, 06 फरवरी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री नितिश कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा एवं अपर उपायुक्त सह वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग श्री जयवर्धन कुमार उपस्थित रहे।
यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया जिले के अंतर्गत नगर निगम आदित्यपुर, नगर पंचायत सरायकेला एवं नगर परिषद क्षेत्र के लिए संपन्न कराई गई। निर्वाचन के लिए जिले में कुल 180 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनके संचालन हेतु कुल 1125 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

रेंडमाइजेशन के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि प्रत्येक मतदान दल में P-0 से P-4 श्रेणी के कर्मियों की संख्या समान रहे। इसके तहत प्रत्येक श्रेणी से 225-225 कर्मियों का संतुलित आवंटन किया गया, जिससे मतदान प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री ऋतुराज प्रियदर्शी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

मेयर प्रत्याशी शकुंतला महाली ने लिया नामांकन वापस, पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जुटीं

मेयर प्रत्याशी शकुंतला महाली ने लिया नामांकन वापस, पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जुटीं

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम मेयर पद की उम्मीदवार एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने सरायकेला स्थित हरिहर लॉज में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


प्रेस वार्ता में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, झामुमो नेता एवं सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, विधायक प्रतिनिधि सुधीर महतो, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सूरज हेम्ब्रम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने कहा कि झामुमो एक अनुशासित और मजबूत संगठन वाली पार्टी है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर ही शकुंतला महाली ने नामांकन किया था। उन्होंने बताया कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार डब्बा सोरेन उर्फ भुगलू सोरेन के नामांकन में किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर यह कदम उठाया गया था। स्क्रूटनी के बाद दोनों के नामांकन वैध पाए जाने पर शकुंतला महाली ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

Book your slot today : +91 7250214782


वहीं शकुंतला महाली ने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर नामांकन वापस ले रही हैं और अब पार्टी समर्थित उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती से चुनाव अभियान में जुटेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782


झामुमो नेता गणेश महाली ने भी कहा कि वे पार्टी समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में तन, मन और धन से कार्य करते हुए भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय रहेंगे।

नगर निकाय आम निर्वाचन–2026: निगरानी दलों व सेक्टर पदाधिकारियों को दो पालियों में दिया गया प्रशिक्षण

नगर निकाय आम निर्वाचन–2026: निगरानी दलों व सेक्टर पदाधिकारियों को दो पालियों में दिया गया प्रशिक्षण

सराइकेला : नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग द्वारा विभिन्न कोषांगों एवं निगरानी दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में आज दो पालियों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


प्रथम पाली का आयोजन एनआर भवन में किया गया, जिसमें उड़न दस्ता दल (FST), स्थैतिक निगरानी दल (SST) एवं वीडियो सर्विलांस टीम (VST) को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
एफएसटी को चुनाव क्षेत्र में अत्यधिक प्रचार व्यय, रिश्वत के रूप में नकद या वस्तुओं के वितरण, अवैध शराब तथा असामाजिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, की गई कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग, पुलिस अधीक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782


एसएसटी को चेक पोस्टों पर तैनाती, जिले में प्रवेश करने वाले एवं जिले के भीतर संचालित वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने का प्रशिक्षण दिया गया। विशेष रूप से भारी मात्रा में नकद राशि, अवैध हथियार, गोला-बारूद एवं शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए। एसएसटी को भी प्रतिदिन की कार्रवाई की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए गए।
वीडियो सर्विलांस टीम को नगरपालिका क्षेत्र में होने वाली संवेदनशील घटनाओं, जनसभाओं, रैलियों एवं जुलूसों की पूरी वीडियोग्राफी करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि रिकॉर्ड किए गए वीडियो साक्ष्य का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर निर्वाचन व्यय लेखा के सत्यापन में किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782


द्वितीय पाली का आयोजन नगर भवन, सरायकेला सभागार में किया गया, जिसमें सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें मतदान से पूर्व एवं मतदान के दिन के दायित्वों, मतदान प्रक्रिया तथा आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की सुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।

नगर निकाय चुनाव–2026: आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली में नामांकन वापसी के बाद स्पष्ट हुई चुनावी तस्वीर

नगर निकाय चुनाव–2026: आदित्यपुर, सरायकेला और कपाली में नामांकन वापसी के बाद स्पष्ट हुई चुनावी तस्वीर

नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के तहत जिले के तीन नगर निकाय क्षेत्रों में निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नामांकन वापसी के बाद नगर-क्षेत्रवार स्थिति इस प्रकार है –

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


नगर निगम आदित्यपुर (महापौर पद)


महापौर पद के लिए कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 3 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद अब 9 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष हैं।
नामांकन वापस लेने वाले अभ्यर्थी हैं— प्रभासिनी कलुन्दीया, शकुंतला महाली एवं सनातन हांसदा।
चुनाव मैदान में शेष अभ्यर्थियों में बारी सोरेन, बास्को बेसरा, बीनोती हांसदा, भुगलू सोरेन, रविन्द्र बास्के, रमेश बालमुचु, सकला मार्डी, सावित्री लेयांगी एवं संजय सरदार शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782


नगर पंचायत सरायकेला (अध्यक्ष पद)


अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 नामांकन प्राप्त हुए थे। किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। ऐसे में सभी 7 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में बने हुए हैं।
अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी हैं— जलेश कवि, प्रताप आदित्य सिंहदेव, प्रदीप कुमार आचार्य, मनोज कुमार चौधरी, सनंद कुमार आचार्य, सनातन मुंडा एवं सुमित कुमार चौधरी।

Book your slot today : +91 7250214782


नगर परिषद कपाली (अध्यक्ष पद)


नगर परिषद कपाली में अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। नाम वापसी नहीं होने के कारण सभी 11 अभ्यर्थी चुनाव लड़ेंगे।
अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों में अफसर इमाम, मो. इरफान, मो. गुलजार अंसारी, गुलाम गौस, तसलीमा खातून, एस. एम. ताजदार आलम, परवेज आलम, संतोष कुमार महतो, मो. सरफराज आलम, सरवर आलम एवं शोभा रानी महतो शामिल हैं।

नगरपालिका चुनाव 2026: चाईबासा व चक्रधरपुर के लिए 545 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन

नगरपालिका चुनाव 2026: चाईबासा व चक्रधरपुर के लिए 545 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार के निर्देश पर जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल संचालन को लेकर प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

तदर्थ उप विकास आयुक्त-सह-वरीय अधिकारी, कार्मिक कोषांग श्री उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुल 545 मतदान कर्मियों का रेंडमाइजेशन किया गया। इसमें 109 पीठासीन पदाधिकारी एवं 109-109 पी-1, पी-2, पी-3 और पी-4 कर्मी शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बंधन लॉन्ग, स्थापना उपसमाहर्ता श्री कुमार हर्ष, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782