चक्रधरपुर : नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 17 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल ने शुक्रवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और क्रमांक संख्या 6 ‘बिस्किट छाप’ पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग और पवन शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।
Book your slot today : +91 7250214782
रमेश खिरवाल ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में उत्साह देखा गया और कई जगह लोगों ने उनका स्वागत किया।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रोल्स-रॉयस के सीईओ तुफान एरगिनबिलगिक से से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस बैठक में भारत में कंपनी की गतिविधियों को बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने इंजीनियरिंग, विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया। यह पहल प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ विज़न के अनुरूप मानी जा रही है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए कहा कि भारत में रोल्स-रॉयस की गतिविधियों के विस्तार और देश के युवाओं के साथ साझेदारी की उनकी पहल का स्वागत है।
Book your slot today : +91 7250214782
रोल्स-रॉयस के सीईओ तुफान एर्गिनबिलगिक ने प्रधानमंत्री को बताया कि कंपनी भारत में अपने Global Capability Centre (GCC) को विश्व का सबसे बड़ा केंद्र बनाने, जटिल विनिर्माण (complex manufacturing) को आगे बढ़ाने और उच्च-मूल्य इंजीनियरिंग क्षमताओं का विस्तार करने की योजना बना रही है।
Book your slot today : +91 7250214782
वहीं, रोल्स-रॉयस इंडिया ने भी बताया कि कंपनी भारत के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को समर्थन देने के लिए अपने कामकाज का विस्तार कर रही है।
भुवनेश्वर : देशभर में 12 फरवरी 2026 को भारत बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न किसान संगठनों के संयुक्त समर्थन से आयोजित किया जा रहा है। बंद का उद्देश्य केंद्र सरकार के नए श्रम कानूनों, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण और किसानों से जुड़े मुद्दों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करना है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
आयोजकों के अनुसार, बंद के दौरान बैंकिंग सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन, सरकारी कार्यालयों और बाजारों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, अस्पताल, एंबुलेंस, दवा दुकानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को बंद से अलग रखा गया है, जिससे आम जनता को जरूरी सुविधाएं मिलती रहें।
Book your slot today : +91 7250214782
ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में बंद का प्रभाव मध्यम से अधिक रहने का अनुमान है। संभावित स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
सरायकेला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बुधवार को सरायकेला पहुंचे। उन्होंने सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पार्टी समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, कोल्हान चुनाव संयोजक शैलेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, राजा सिंह देव, राजेश नंदा, राजकुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता, पूर्व अध्यक्ष बद्री दरोगा, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री मीनाक्षी पटनायक, सुदीप पटनायक सहित जिला और नगर कमेटी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Book your slot today : +91 7250214782
उद्घाटन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सुमित कुमार चौधरी की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा की और चुनावी रणनीति तैयार की।
पत्रकारों से बातचीत में आदित्य साहू ने दावा किया कि झारखंड के 48 स्थानों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समर्थन से चल रही झामुमो सरकार ने राज्य के विकास को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और महिला, युवा, व्यापारी तथा किसान वर्ग असंतुष्ट हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाएगी।
Book your slot today : +91 7250214782
कुछ स्थानों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी एक ही होता है। ऐसे मामलों पर नजर रखी जा रही है और कई स्थानों पर असंतुष्ट कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आ चुके हैं। अनुशासनहीनता के मामलों में अनुशासन समिति आवश्यक कार्रवाई करेगी।
सरायकेला विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की नाराजगी के संबंध में चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने इसे मीडिया का नैरेटिव बताते हुए कहा कि चंपाई सोरेन भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और संगठन से उनकी नाराजगी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को एन.आर. उच्च विद्यालय, सरायकेला में पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का जिला स्तरीय द्वितीय चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों को निर्वाचन–2026 से संबंधित निर्देशिका वितरित की गई। मतपेटी में पेपर सील लगाने की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा विभिन्न निर्वाचन प्रपत्रों को सही ढंग से भरने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
Book your slot today : +91 7250214782
पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतदान सामग्री प्राप्त करते समय सभी आवश्यक सामग्रियों—मतदाता सूची की कार्यकारी प्रति, प्रभेदक चिन्ह, रबर क्रॉस स्टाम्प, अमिट स्याही, मेटल रूल, मेटल सील, मतपत्र, पेपर सील, प्रपत्र एवं लिफाफे आदि—का विधिवत मिलान सुनिश्चित करें। मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मतपत्रों पर आवश्यक प्रभेदक चिन्ह अंकित कर तैयार रखने तथा एक बंडल पर पूर्ण हस्ताक्षर करने के निर्देश भी दिए गए। मतदान दिवस पर कम-से-कम एक घंटा पूर्व सभी तैयारियाँ पूर्ण करने, मतदान केंद्र पर गोपनीयता बनाए रखने, मतदान अभिकर्ताओं को मतपेटी एवं मतदाता सूची का प्रदर्शन कराने और आवश्यक घोषणाएँ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान केंद्र के 100 मीटर क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित करते हुए वहां किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार या सभा आयोजित करने पर रोक की जानकारी दी गई।
Book your slot today : +91 7250214782
यह भी स्पष्ट किया गया कि मतदान केंद्र के भीतर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। महिला मतदाता के साथ शिशु तथा दिव्यांग मतदाता के सहयोगी को नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस बल सामान्यतः केंद्र के बाहर तैनात रहेगा। पत्रकारों एवं फोटोग्राफरों को मतदान केंद्र के बाहर ही छायांकन की अनुमति होगी। प्रशिक्षण के अंत में सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं नियमों के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया, ताकि नगरपालिका चुनाव–2026 की प्रक्रिया पारदर्शिता और विधि-सम्मत तरीके से सम्पन्न हो सके।
खरसावां : खरसावां के पथ निरीक्षण भवन में वृहद झारखंड मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 4 मार्च 2026 को प्रस्तावित प्रथम वार्षिक अधिवेशन को होली पर्व के कारण स्थगित कर अब 8 मार्च 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि यह मोर्चा का पहला वार्षिक अधिवेशन होगा और इसमें कोल्हान प्रमंडल समेत झारखंड के अन्य प्रमंडलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही संगठन में सैकड़ों नए सदस्य जोड़ने की योजना है।
Book your slot today : +91 7250214782
केंद्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि राज्य में रोजगार की कमी के कारण युवाओं का पलायन बढ़ रहा है और सरकारी स्कूल व अस्पतालों की स्थिति चिंता का विषय है। केंद्रीय कोषाध्यक्ष अभय सिंह जामुदा ने कहा कि राज्य की शासन व्यवस्था पूंजीपतियों के प्रभाव में है और मूल निवासी अपने ही राज्य में संघर्ष का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने झारखंडियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।
Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण पुरती ने बताया कि 8 मार्च के अधिवेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुट गए हैं।
चक्रधरपुर : नगर परिषद चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सन्नी उरांव ने मंगलवार को झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस अवसर पर मंत्री बिरुवा ने सन्नी उरांव के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके प्रयास चक्रधरपुर वासियों के हित, विकास और जनकल्याण में सफल होंगे। दोनों ने स्थानीय विकास और नगर परिषद चुनाव से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
Book your slot today : +91 7250214782Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला : सरायकेला समाहरणालय सभागार में इंटरनेट दिवस के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीसरायकेला में सेफर इंटरनेट दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजितम “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प: आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग” रही।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल विकास कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी मोबाइल ऐप, लॉटरी या इनाम का लालच, नकली कूरियर सर्विस, ऑनलाइन खरीद–फरोख्त और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों को ठगते हैं। परिजन की गिरफ्तारी का भय दिखाकर और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए भी धोखाधड़ी की जाती है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि साइबर ठगी की घटना के बाद शुरुआती दो से तीन घंटे अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिसे “गोल्डन आवर” कहा जाता है। इस दौरान त्वरित कार्रवाई से ठगी की गई राशि को सुरक्षित किया जा सकता है। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) प्रदीप उरांव ने बताया कि साइबर अपराधी डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, फर्जी निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से लोगों को ठगते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है और ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना देनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक कभी भी फोन या संदेश के माध्यम से ओटीपी, आधार, पैन या बैंक खाता विवरण नहीं मांगते।
Book your slot today : +91 7250214782
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पिन या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें। अनजान नंबरों से आने वाले कॉल, वीडियो कॉल, अंतरराष्ट्रीय कॉल से बचें, सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग लेन-देन न करें और अनजान क्यूआर कोड स्कैन न करें।
कार्यशाला के दौरान आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया की सुरक्षा, साइबर थ्रेट्स, ऑनलाइन फ्रॉड, डीपफेक, व्हाट्सएप सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में आई.टी.आई-चाईबासा में सुरक्षित इंटरनेट दिवस-2026 का आयोजन किया गया। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक समाहर्ता श्री सिद्धांत कुमार ने की।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन जैसी गतिविधियों में इंटरनेट की भूमिका अहम है। युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है और किसी भी निजी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा नहीं करना चाहिए।
Book your slot today : +91 7250214782
जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री मनीष जांगिड ने इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय और अपने ई-मेल, व्हाट्सएप व सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सही वेबसाइट का चयन करने, दो-स्तरीय प्रमाणीकरण अपनाने, डिवाइस को अपडेट रखने और एंटीवायरस का उपयोग करने पर जोर दिया। साथ ही पेन ड्राइव या अनजान वेबसाइट से डेटा डाउनलोड करने में सावधानी बरतने की सलाह दी।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में ई-डिस्टिक मैनेजर मो. साकिब सलाम खान, डीआरएम नेटवर्क इंजीनियर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीएससी मैनेजर, आई.टी.आई कॉलेज के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना एवं कृषक पाठशाला के सतत अनुश्रवण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025–26 में मनोहरपुर प्रखंड के बीज गुणन प्रक्षेत्र में कृषक पाठशाला का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रांची स्थित कृषि निदेशालय ने स्टारलाइट इंटरनेशनल चेरिटेबल सोसायटी, लातेहार को कार्यकारिणी एजेंसी के रूप में नियुक्त किया है।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त चंदन कुमार ने कार्यकारिणी एजेंसी के माध्यम से प्रतिनियुक्त कर्मियों, उनके दायित्वों और योजना से जुड़े डीपीआर की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कृषक पाठशालाओं के अंतर्गत आने वाले बिरसा ग्रामों का बेसलाइन सर्वे कराया जाए और किसानों को उनकी आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए। इसके साथ ही उच्च मूल्य वाली फसलों की जानकारी और प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त ने कहा कि कृषक पाठशालाओं में कृषि गतिविधियों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए और जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा निरंतर निरीक्षण और अनुश्रवण किया जाए। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर, जिला सहकारिता पदाधिकारी अमिता कुमारी, कार्यकारिणी एजेंसी के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।