चक्रधरपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दो दिवसीय विशेष समर कैंप का शुभारंभ

चक्रधरपुर | पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम, पंप रोड चक्रधरपुर में शुक्रवार, 22 मई 2026 को दो दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Book your slot today : +91 7250214782

समर कैंप में विद्यालय के भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कैंप में योगा, जुम्बा डांस, साइंस एक्सपेरिमेंट, पेंटिंग, इंडोर गेम्स एवं आउटडोर गेम्स जैसी कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, समरसता की भावना विकसित होती है और नई चीजें सीखने के प्रति उनकी रुचि एवं रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस सफल आयोजन में जय श्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, सौभिक घटक, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी, सुलेखा टुडू सहित अन्य शिक्षकों एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

By maskal.news

You May Also Like