भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज जारी

चाईबासा | पश्चिम सिंहभूम से गुरुवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीता बालमुचू अपने चार पहिया वाहन से झींकपानी की ओर से चाईबासा लौट रही थीं। इसी दौरान सिंहपोखरिया के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना काफी भयावह थी। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गीता बालमुचू के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और उन्हें आनन-फानन में चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया।

Book your slot today : +91 7250214782

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। चिकित्सकों के मुताबिक उनके सिर में गंभीर चोट लगी है और फिलहाल प्राथमिक उपचार जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि सीटी स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही अंदरूनी चोटों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक अस्पताल पहुंचे तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पार्टी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।


Book your slot today : +91 7250214782

इधर, स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन को अचानक मोड़ना दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
इस घटना के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीडिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद यातायात नियमों की अनदेखी चिंता का विषय बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना ऐसे हादसों की बड़ी वजह है।
वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा समय रहते मदद पहुंचाए जाने की सराहना की जा रही है। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से स्थिति को संभालने में काफी मदद मिली। फिलहाल सभी की नजर डॉक्टरों की अगली मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

By maskal.news

You May Also Like