राजनीति

सरायकेला: सुमित कुमार चौधरी के समर्थन में महिला सम्मेलन, गीता कोड़ा ने मांगा समर्थन

सरायकेला: सुमित कुमार चौधरी के समर्थन में महिला सम्मेलन, गीता कोड़ा ने मांगा समर्थन

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों का चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

मंगलवार को भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी के समर्थन में उत्कलमणि आदर्श पाठागार में एक महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नप की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री मीनाक्षी पटनायक ने की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि भाजपा ने सुमित कुमार चौधरी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे सुमित चौधरी को आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा नारी शक्ति को बढ़ावा दिया है और महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुमित चौधरी भी नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देंगे।

गीता कोड़ा ने राज्य की महागठबंधन सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं हैं तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चक्रधरपुर में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के प्रचार को लेकर महिलाओं को डराया-धमकाया जा रहा है।

इस अवसर पर अध्यक्ष पद उम्मीदवार सुमित कुमार चौधरी ने महिलाओं से अपने लिए समर्थन मांगा और चुनाव चिन्ह ‘बक्सा छाप’ पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा चुनाव प्रभारी रमाकांत महतो, नप चुनाव संयोजक राजा सिंहदेव, नगर अध्यक्ष विजय कुमार दत्ता सहित कई कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। सम्मेलन के बाद महिलाओं ने उम्मीदवार के साथ पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान भी चलाया।

सरायकेला: चुनाव से पहले अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

सरायकेला: चुनाव से पहले अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सरायकेला श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 17 फरवरी 2026 को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चातम गांव में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

छापेमारी के दौरान 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। इसके अलावा लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को भी नष्ट किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले में अड्डा संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सरायकेला: भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी ने जारी किया 20 सूत्री संकल्प पत्र

सरायकेला: भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी ने जारी किया 20 सूत्री संकल्प पत्र

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के संकल्प पत्र का विमोचन उनके चुनावी कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, नप चुनाव संयोजक राजा सिंहदेव, नगर अध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, पूर्व अध्यक्ष बद्रीनाथ दरोगा, पूर्व नप अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, राजकुमार सिंह, राजीव महापात्र सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अतिथियों ने संयुक्त रूप से सुमित चौधरी का 20 सूत्री चुनावी संकल्प पत्र जारी किया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा कि भाजपा ने सुमित कुमार चौधरी को समर्थित उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र के अनुसार कार्य करने के लिए जानी जाती है और सुमित चौधरी भी अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

संकल्प पत्र में सरायकेला माजना घाट पर चैत्र पर्व के दौरान पक्का घाट निर्माण, छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए कुदरसाई और जगरनाथ घाट पर पक्के घाट का निर्माण, सभी वार्डों में सड़क, नाली और बिजली की सुविधा, जनसंवाद व्यवस्था की शुरुआत, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र घर तक पहुंचाने की व्यवस्था, चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना, बीपीएल कन्याओं के विवाह में मुफ्त पानी टैंकर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समृद्ध पुस्तकालय और मुफ्त वाई-फाई, मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि तथा पुस्तकालयों व स्कूलों में उड़िया और जनजातीय भाषाओं की पुस्तकें उपलब्ध कराने जैसे वादे शामिल हैं।

इसके अलावा, कला और संस्कृति के उत्थान के लिए भी ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया गया है।

झारखंड में सियासी हलचल: पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने JMM छोड़ थामा BJP का दामन

झारखंड में सियासी हलचल: पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने JMM छोड़ थामा BJP का दामन

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सदस्यता समारोह में BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे। बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Book your slot today : +91 7250214782

इस मौके पर दुलाल भुइयां ने कहा कि वे विकास और जनकल्याण के उद्देश्य से BJP में शामिल हुए हैं। उनके इस कदम से राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। BJP नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए आगामी चुनावों में उनकी सक्रिय भूमिका की बात कही

Book your slot today : +91 7250214782
सात साल हो गए, हर बरसी पर फोटो, फूल और भाषण मिल जाते हैं, लेकिन देश अब आँसू नहीं, सच और जवाबदेही मांगता है:- धी. रामहरि पेरियार

सात साल हो गए, हर बरसी पर फोटो, फूल और भाषण मिल जाते हैं, लेकिन देश अब आँसू नहीं, सच और जवाबदेही मांगता है:- धी. रामहरि पेरियार

चाईबासा : एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा/विधानसभा प्रत्याशी रहे धी. रामहरि पेरियार ने तीखे शब्दों में कहा कि शहादत का सम्मान केवल पुष्प अर्पित करने से नहीं, बल्कि सत्य को सामने लाने से होता है। सात वर्षों तक यदि तथ्य और जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं हो पाए, तो यह केवल प्रशासनिक देरी नहीं बल्कि जवाबदेही से बचने का संकेत प्रतीत होता है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती भावनात्मक नारों से नहीं, बल्कि पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही से होती है। यदि जांच पूरी हो चुकी है तो संबंधित रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जाती? आखिर देश को सच जानने से क्यों रोका जा रहा है? सवाल पूछना किसी भी नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, इसे राष्ट्रविरोध नहीं कहा जा सकता।

Book your slot today : +91 7250214782

धी. पेरियार ने कहा कि शहादत को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना देश की भावनाओं के साथ अन्याय है। देश उन वीर सपूतों के परिवारों के प्रति जवाबदेह है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनकी कुर्बानी का सच्चा सम्मान तभी होगा जब पूरी सच्चाई सामने आए और दोषियों की जिम्मेदारी तय हो।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने स्पष्ट मांग की कि केवल औपचारिक श्रद्धांजलि तक सीमित न रहकर, इन गंभीर और बुनियादी सवालों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाए। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका केवल भावनाएं दिखाने की नहीं, बल्कि सच को उजागर करने की भी है।
अंत में धी. पेरियार ने कहा कि अब समय आ गया है कि चुप्पी टूटे, सत्य सामने आए और देश को स्पष्ट उत्तर मिले। सात वर्षों की प्रतीक्षा पर्याप्त है, अब पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

पश्चिमी सिंहभूम में उपायुक्त चंदन कुमार ने मधुमक्खी पालन किट वितरित की, तेलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल

पश्चिमी सिंहभूम में उपायुक्त चंदन कुमार ने मधुमक्खी पालन किट वितरित की, तेलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (तेलहन) के तहत मधुमक्खी पालन किट का वितरण किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार और जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर मौजूद रहे।
आत्मा कार्यालय के माध्यम से संचालित राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (NMEO-OS) योजना के तहत टोंटो प्रखंड के महिला समूहों और मंझगांव प्रखंड के किसानों के बीच मधुमक्खी पालन किट बांटी गई। योजना के तहत दोनों प्रखंडों में 20-20 मधुमक्खी कॉलोनी बॉक्स और शहद निकालने की मशीन किसानों को दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

यह योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत सरसों, मूंगफली और सोयाबीन जैसी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
जिले के विभिन्न प्रखंडों में रबी मौसम के दौरान सरसों और तीसी की फसलों का प्रदर्शन भी कराया जा रहा है। सरसों उत्पादन बढ़ाने के लिए मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे परागण बेहतर हो और फसल की उपज बढ़ सके।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से तेलहन उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव: भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी डॉ. विजय सिंह गगराई के समर्थन में चुनावी बैठक आयोजित

चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव: भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी डॉ. विजय सिंह गगराई के समर्थन में चुनावी बैठक आयोजित

चक्रधरपुर : आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी डॉ. विजय सिंह गगराई के समर्थन में बुधवार को चक्रधरपुर में एक बैठक हुई। बैठक में पार्टी की रांची प्रभारी सुनीता सिंह, सुरेंद्र महतो, महामंत्री तीर्थ जामुदा, जिलाध्यक्ष दीपक पासवान, अनुप दुबे, सुरेश साव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में चुनाव की तैयारी, संगठनात्मक समन्वय और जनसंपर्क अभियान की योजना पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर सक्रिय रहने और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों व विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

साथ ही शहर की समस्याओं जैसे स्वच्छता, पेयजल, सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था, होल्डिंग टैक्स और रोजगार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई और चुनाव के दौरान इन विषयों को जनता के सामने रखने की रणनीति बनाई गई।

Book your slot today : +91 7250214782

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव: मनोज कुमार चौधरी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, दीपक बिरूवा और दशरथ गागराई रहे मौजूद

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव: मनोज कुमार चौधरी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, दीपक बिरूवा और दशरथ गागराई रहे मौजूद

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत चुनाव में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को सरायकेला में अध्यक्ष पद के झामुमो समर्थित उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राज्य के परिवहन सह भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरूवा और खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मौके पर मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित उम्मीदवार राज्य के विभिन्न निकाय चुनावों में मैदान में हैं। उन्होंने दावा किया कि सरायकेला नगर पंचायत में मनोज कुमार चौधरी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है और उनकी जीत तय है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम को डॉ शिवेंदु महतो, गणेश महाली और लक्ष्मण टुडु ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए उत्साहित किया।

उम्मीदवार मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि वे पहले की तरह आगे भी 24 घंटे जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे और शहर की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महांती ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम का संचालन झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महांती ने किया, इस अवसर पर झामुमो नगर अध्यक्ष शंभु आचार्य, विशु हेंब्रम, उमेश भोल, सौरभ साहु, अविनाश कवि,प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम सहित काफी संख्या मे झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे.

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी जलेश कवि का चुनावी कार्यालय उद्घाटित, जनसंपर्क अभियान तेज

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी जलेश कवि का चुनावी कार्यालय उद्घाटित, जनसंपर्क अभियान तेज

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत में आगामी 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय आम चुनाव की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क और चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जलेश कवि का चुनावी कार्यालय सरायकेला के गोपबंधु चौक के पास स्वर्गीय तारिणी शंकर कवि के आवास में खोला गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यालय का उद्घाटन सेवानिवृत्त इंजीनियर दुर्गा प्रसाद दुबे, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार तथा अंजुमन इस्लामिया कमेटी, सरायकेला के अध्यक्ष जमील अहमद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रंजीत नंदा, सनत आचार्य, अधिवक्ता प्रदीप तेंदू रथ, सानो कवि, मलय कवि, सराज पटनायक, पानू कवि, सरस सतपति सहित नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यालय उद्घाटन के बाद समर्थकों ने उत्साह के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जलेश कवि के पक्ष में बैलेट पेपर के क्रमांक एक पर एअर कंडीशनर (एसी) छाप पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782
बालू के अवैध खनन की शिकायत पर केंद्र ने झारखंड सरकार को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया

बालू के अवैध खनन की शिकायत पर केंद्र ने झारखंड सरकार को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया

जगन्नाथपुर : झारखण्ड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा द्वारा जिले में बड़े पैमाने पर बालू के अवैध खनन और व्यापार के खिलाफ खनन मंत्रालय, भारत सरकार को लिखित शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए खनन मंत्रालय ने खान एवं भूविज्ञान विभाग, झारखण्ड के सचिव को अधिसूचित नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

खनन मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा है कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 3(ई) के तहत बालू को गौण खनिज के रूप में अधिसूचित किया गया है। साथ ही, अधिनियम की धारा 15(1) के अनुसार गौण खनिजों से संबंधित खनन पट्टा, खनिज रियायत और नियम बनाने का अधिकार राज्य सरकार को प्राप्त है। इस कारण गौण खनिजों का विनियमन राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा, अधिनियम की धारा 23C राज्य सरकार को अवैध खनन, ढुलाई और भंडारण को रोकने तथा इससे संबंधित नियम बनाने का अधिकार प्रदान करती है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और उससे जुड़े मामलों पर कार्रवाई करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

खनन मंत्रालय ने झारखण्ड सरकार से अनुरोध किया है कि प्राप्त शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और की गई कार्रवाई से केंद्र सरकार को अवगत कराया जाए।