#सरायकेला #नगर_पंचायत #जन_वितरण_प्रणाली #पीडीएस #एक_राष्ट्र_एक_राशन_कार्ड #maskalnews

सरायकेला नगर पंचायत में जन वितरण प्रणाली एवं पीएम आवास योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, वार्डवार विशेष शिविर की तिथि घोषित

सरायकेला नगर पंचायत में जन वितरण प्रणाली एवं पीएम आवास योजना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, वार्डवार विशेष शिविर की तिथि घोषित

सरायकेला | नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में शनिवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के सफल एवं पारदर्शी संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में जन वितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पीडीएस दुकानदारों को “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड” योजना से लाभुकों को जोड़ने, पोस (POS) मशीन से संबंधित शिकायतों को प्रखंड एवं जिला स्तर पर उपलब्ध कराने तथा लाभुकों के साथ मधुर एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
अध्यक्ष ने विशेष रूप से वृद्ध एवं उन लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जिनका फिंगरप्रिंट मशीन में सत्यापित नहीं हो पाता है। ऐसे लाभुकों को OTP अथवा अपवाद रजिस्टर के माध्यम से राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के नए आवेदनों के लिए नगर पंचायत के सभी वार्डों में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन शिविरों के माध्यम से होल्डिंग टैक्स, वॉटर टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, नया जल कनेक्शन, नया होल्डिंग आवेदन तथा राशन कार्ड ई-केवाईसी से संबंधित कार्य भी संपादित किए जाएंगे।
वार्डवार विशेष शिविर की तिथि एवं स्थल
25 मई 2026 – वार्ड 07 एवं 10, अटल क्लिनिक
26 मई 2026 – वार्ड 09 एवं 11, टाउन हॉल, सरायकेला
28 मई 2026 – वार्ड 02, 05 एवं 06, विवाह भवन, इंद्रटांडी
29 मई 2026 – वार्ड 01 एवं 08, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हांसाउडी
30 मई 2026 – वार्ड 03, गांधी पाठशाला, राजबांध
01 जून 2026 – वार्ड 04, सामुदायिक भवन, सरगीडीह
सभी शिविर पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, राशन दुकानदार, महिला समूहों के प्रतिनिधि तथा वार्ड पार्षद वरुण साहू, ज्योति साहू, गौतम नायक, उत्तम महंती, सुषमा तियू, शांति गोड़सेरा और अंजली राय सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।