कोल्हान

पश्चिमी सिंहभूम में स्वाइन फ्लू को लेकर जागरूकता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

पश्चिमी सिंहभूम में स्वाइन फ्लू को लेकर जागरूकता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वाइन फ्लू (H1N1) के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सूबे के माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग, श्री दीपक बिरुआ, सिंहभूम सांसद श्रीमती जोबा माझी, मंझगांव विधायक श्री निरल पुरती, चक्रधरपुर विधायक श्री सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर विधायक श्री सोनाराम सिंकु तथा मनोहरपुर विधायक श्री जगत माझी ने उपायुक्त श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू एवं उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार की मौजूदगी में प्रचार वाहन को रवाना किया।
यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को स्वाइन फ्लू के संक्रमण, इसके लक्षणों, बचाव के उपायों तथा संक्रमण की स्थिति में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक करेगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर कहा गया कि संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर सावधानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों तक सरल एवं स्पष्ट भाषा में यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि स्वाइन फ्लू के लक्षणों की पहचान कैसे की जाए और संक्रमण से बचाव के लिए किन सावधानियों को अपनाना आवश्यक है।
स्वाइन फ्लू क्या है?
स्वाइन फ्लू अर्थात H1N1, इन्फ्लुएंजा ए वायरस का एक प्रकार है, जो संक्रामक श्वसन संक्रमण का कारण बनता है। यह संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने, खांसने या छींकने के दौरान निकलने वाली बूंदों के माध्यम से फैल सकता है। संक्रमित सतहों को छूने के बाद आंख, नाक या मुंह को छूने से भी संक्रमण फैलने की संभावना रहती है।

Contact no :- +91 8553588326

संक्रमण की पहचान कैसे करें?
प्रचार वाहन के माध्यम से आमजन को बताया जाएगा कि तेज बुखार या ठंड लगना, लगातार खांसी, गले में खराश, नाक बहना या बंद होना, सिरदर्द, शरीर एवं मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक थकान, भूख कम लगना, मतली या उल्टी जैसे लक्षण स्वाइन फ्लू के संकेत हो सकते हैं।
सांस लेने में कठिनाई या सांस फूलना गंभीर स्थिति का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेना आवश्यक है।

Contact no :- +91 9337736501

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए क्या करें?
आमजन को खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकने, नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोने, पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करने तथा पौष्टिक एवं स्वस्थ भोजन लेने की सलाह दी जाएगी।
अस्वस्थ महसूस होने पर घर पर रहकर पर्याप्त आराम करने और लक्षण बने रहने या गंभीर होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की जाएगी।
क्या न करें?

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव के लिए संक्रमित अथवा अस्वस्थ व्यक्तियों के निकट संपर्क से बचने, अनावश्यक रूप से हाथ मिलाने से परहेज करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने की सलाह दी जाएगी। बिना हाथ साफ किए आंख, नाक और मुंह को छूने से भी बचने का संदेश दिया जाएगा।
इसके अलावा इस्तेमाल किए गए टिश्यू का दोबारा उपयोग नहीं करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों से यथासंभव बचने तथा चिकित्सक की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन नहीं करने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इन लोगों को विशेष सावधानी की आवश्यकता
गर्भवती महिलाओं, शिशुओं एवं छोटे बच्चों, 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तथा पुरानी बीमारियों या कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। समय पर लक्षणों की पहचान और चिकित्सकीय परामर्श से बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा H1N1 से संबंधित संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर घबराएं नहीं, बल्कि समय पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से परामर्श लें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

बैंक ऑफ इंडिया ने 25 टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण सहयोग के रूप में बांटे फूड बास्केट

बैंक ऑफ इंडिया ने 25 टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण सहयोग के रूप में बांटे फूड बास्केट

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले को टीबी-मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त श्री मनीष कुमार की पहल पर संचालित “प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत बैंक ऑफ इंडिया, पश्चिमी सिंहभूम ने सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 25 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र के रूप में गोद लिया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम श्री विष्णु के नेतृत्व में गोद लिए गए 25 टीबी मरीजों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चक्रधरपुर में पोषण सहयोग के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया गया। निक्षय मित्र पहल के तहत टीबी मरीजों को उपचार की अवधि में आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने में सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों ने बताया कि टीबी से पूर्णतः स्वस्थ होने के लिए चिकित्सकों द्वारा निर्धारित दवाइयों का नियमित एवं पूरी अवधि तक सेवन करने के साथ-साथ पौष्टिक एवं संतुलित आहार भी महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से निक्षय मित्रों के माध्यम से मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके उपचार को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों ने टीबी मरीजों और उनके परिजनों से नियमित चिकित्सकीय परामर्श लेने, निर्धारित दवाइयों का नियमित एवं पूर्ण अवधि तक सेवन करने तथा पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने की अपील की। साथ ही समाज में टीबी को लेकर व्याप्त भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर कर मरीजों को सहयोग और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में एमओआईसी, सीएचसी चक्रधरपुर, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद चक्रधरपुर, बैंक ऑफ इंडिया के चाईबासा, चक्रधरपुर एवं कराईकेला शाखाओं के शाखा प्रबंधक, स्वास्थ्य कर्मी, टीबी मरीज एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की ओर से टीबी-मुक्त भारत और टीबी-मुक्त पश्चिमी सिंहभूम के लक्ष्य को साकार करने के लिए सक्षम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थानों, बैंकों, स्वयंसेवी संगठनों तथा सामाजिक संस्थाओं से निक्षय मित्र के रूप में आगे आने की अपील की गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने कहा कि निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को पोषण सहयोग उपलब्ध कराना उनके उपचार में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। सामूहिक प्रयासों से टीबी मरीजों को स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करने के साथ टीबी-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम उठाया जा सकता है।

H1N1 संक्रमण की संभावित स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डीसी ने दिए तैयारियां मजबूत करने के निर्देश

H1N1 संक्रमण की संभावित स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, डीसी ने दिए तैयारियां मजबूत करने के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में मौसमी इन्फ्लुएंजा एवं H1N1 (स्वाइन फ्लू) संक्रमण की संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एमपीडब्ल्यू सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में H1N1 सहित अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम, संदिग्ध मामलों की समय पर पहचान, संक्रमण नियंत्रण, उपचार व्यवस्था और स्वास्थ्य संस्थानों की तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को जिले में संक्रमण की संभावित स्थिति को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध मामले या संक्रमण की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत रखा जाए।
अस्पतालों में विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने का निर्देश
उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को H1N1 अथवा अन्य संक्रामक रोगों के संभावित मरीजों के उपचार के लिए सामान्य वार्ड से अलग विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने का निर्देश दिया। इन वार्डों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं, चिकित्सा उपकरण एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रखने को कहा गया।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने तथा गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए समयबद्ध रेफरल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, सभी स्वास्थ्य संस्थानों को उपलब्ध संसाधनों एवं तैयारियों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
संदिग्ध मामलों की त्वरित पहचान और रिपोर्टिंग पर जोर
बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों को H1N1 संक्रमण की पहचान, संक्रमण नियंत्रण, संदिग्ध मामलों की रिपोर्टिंग, नमूना संग्रह, उपचार एवं रेफरल से संबंधित निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। चिकित्सा पदाधिकारियों को संभावित अथवा संदिग्ध मामलों की सूचना मिलने पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई और समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सतर्कता, समय पर पहचान और त्वरित उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिले में नियमित निगरानी व्यवस्था को मजबूत रखने तथा सभी स्तरों पर आवश्यक समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

संक्रमण से बचाव के लिए आमजनों से सावधानी बरतने की अपील
जिला प्रशासन ने आमजनों से संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। लोगों को खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को रूमाल अथवा टिश्यू से ढकने, हाथों को नियमित रूप से साबुन एवं साफ पानी से धोने तथा बीमार या फ्लू जैसे लक्षण वाले व्यक्तियों के अनावश्यक संपर्क से बचने की सलाह दी गई है।
बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी अथवा फ्लू से संबंधित गंभीर लक्षण दिखाई देने पर स्वयं उपचार करने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की गई। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य संवेदनशील लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
बच्चों की स्वास्थ्य जांच में तेजी लाने का निर्देश
बैठक में राष्ट्रीय बाल किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक उपचार व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। सभी संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को माइक्रो प्लान तैयार कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप स्वास्थ्य जांच में तेजी लाने और शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों को चिह्नित विद्यालयों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर जाकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच करने, आवश्यकता के अनुसार उपचार एवं रेफरल सुविधा उपलब्ध कराने तथा अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने को कहा गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। विद्यालयों में आयोजित स्वास्थ्य जांच के दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों का आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा, चिन्हित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं आवश्यक सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा कर जरूरतमंद बच्चों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले में संक्रामक रोगों की रोकथाम के साथ-साथ बच्चों एवं किशोरों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और आमजनों तक समय पर चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि जिले में H1N1 सहित संभावित संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण, समय पर उपचार तथा बच्चों की स्वास्थ्य जांच से संबंधित कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

झारखंड के अधिकार और चंदे में पारदर्शिता की मांग को लेकर 7 सितंबर को रांची में कांग्रेस का महा-धरना

झारखंड के अधिकार और चंदे में पारदर्शिता की मांग को लेकर 7 सितंबर को रांची में कांग्रेस का महा-धरना

चाईबासा | झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के अधिकार, वित्तीय स्वायत्तता एवं संघीय ढांचे की मजबूती के साथ-साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से संबंधित चंदे में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा 7 सितंबर 2026 को रांची स्थित लोकभवन के समक्ष प्रदेशस्तरीय महा-धरना आयोजित किया जाएगा। इस महा-धरना में पश्चिमी सिंहभूम जिले से कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस संबंध में कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने बुधवार को बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार राज्य के अधिकारों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में 7 सितंबर को रांची में प्रदेशस्तरीय महा-धरना आयोजित किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 में किए गए प्रावधानों से झारखंड के खनिज संसाधनों और उनसे प्राप्त होने वाले राजस्व पर राज्य के अधिकार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। झारखंड देश के प्रमुख खनिज संपदा वाले राज्यों में शामिल है और खनन से उत्पन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय दुष्प्रभावों का भार भी राज्य को उठाना पड़ता है। ऐसे में राज्य के प्राकृतिक संसाधनों से प्राप्त राजस्व का उपयोग झारखंड के विकास और जनकल्याण के लिए किए जाने का अधिकार राज्य को मिलना न्यायसंगत है।

Contact no :- +91 9337736501

त्रिशानु राय ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से संबंधित चंदे और वित्तीय पारदर्शिता का विषय भी अत्यंत गंभीर है। देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ मंदिर निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है। इसलिए चंदे से जुड़े प्रत्येक आर्थिक लेन-देन में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
कांग्रेस की मांग है कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए योगदान का पारदर्शी एवं निष्पक्ष लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के कांग्रेसजन इन दोनों जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रांची पहुंचकर प्रदेशस्तरीय महा-धरना को सफल बनाएंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

त्रिशानु राय ने पश्चिमी सिंहभूम के सभी कांग्रेसजनों से 7 सितंबर को रांची पहुंचकर महा-धरना में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन झारखंड के अधिकारों, वित्तीय स्वायत्तता तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

उपायुक्त मनीष कुमार ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

उपायुक्त मनीष कुमार ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जनता दरबार में प्राप्त कई आवेदनों का मौके पर ही तत्काल निष्पादन किया गया। वहीं, जिन मामलों में संबंधित विभागों या कार्यालयों से जांच अथवा आवश्यक प्रक्रिया पूरी किया जाना अपेक्षित था, उन्हें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

जनता दरबार में मुख्य रूप से दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध कराने, राशन, एनओसी जारी करने, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं, लीज नवीकरण, जमीन विवाद तथा अभिलेखागार से जुड़े मामले सामने आए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए तथा अनावश्यक विलंब से बचा जाए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार जिला प्रशासन और आमजनों के बीच सीधे संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखते हैं और प्रशासन द्वारा संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
पश्चिमी सिंहभूम में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक

पश्चिमी सिंहभूम में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बैठक

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का तृतीय त्रैमासिक निरीक्षण किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निर्धारित अवधि के तहत किए जाने वाले निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयरहाउस की समग्र व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा एवं रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम से संबंधित निर्धारित सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी निरीक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप ईवीएम वेयरहाउस का नियमित निरीक्षण किया जाता है।

Contact no :- +91 8553588326

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर हुई चर्चा
ईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस, नोटिस के आलोक में प्रस्तुत किए जा रहे दस्तावेजों तथा सुनवाई की प्रक्रिया सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मनीष कुमार ने प्रतिनिधियों को बताया कि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनके मामलों में नियमानुसार दस्तावेजों की जांच एवं सुनवाई की प्रक्रिया संपादित की जा रही है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सभी संबंधित पक्षों का सहयोग महत्वपूर्ण है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
पात्र नागरिकों को प्रपत्र-6 भरने के लिए करें प्रेरित
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से आम नागरिकों एवं पात्र मतदाताओं के बीच मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें निर्धारित प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र एवं छूटे हुए मतदाताओं को समय पर आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। इससे मतदाता सूची को अधिक समावेशी एवं अद्यतन बनाने के कार्य में तेजी आएगी।
मनीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में प्रशासन द्वारा निर्धारित निर्वाचन प्रक्रियाओं के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और इसमें राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों का सहयोग भी अपेक्षित है।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में कांग्रेस पार्टी की ओर से त्रिशानु राय, भारतीय जनता पार्टी की ओर से रंजन प्रसाद, बहुजन समाज पार्टी की ओर से जेम्स हेम्ब्रम, झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से कैसर परवेज तथा आजसू पार्टी की ओर से चन्द्र मोहन सिंकु उपस्थित रहे।

मतदाता सूची से जुड़े कार्यों का डीसी मनीष कुमार ने किया निरीक्षण, दस्तावेजों के निष्पक्ष व समयबद्ध सत्यापन के निर्देश

मतदाता सूची से जुड़े कार्यों का डीसी मनीष कुमार ने किया निरीक्षण, दस्तावेजों के निष्पक्ष व समयबद्ध सत्यापन के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के तहत नोटिस प्राप्त मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच, सत्यापन तथा विभिन्न मामलों में पाई गई विसंगतियों के निराकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-98, मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नोटिस प्राप्त मतदाताओं के लिए आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम का जायजा लिया और मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का संबंधित अभिलेखों और उपलब्ध विवरणों के साथ किए जा रहे मिलान की जानकारी ली। उन्होंने दस्तावेजों की जांच, तथ्यों के सत्यापन तथा मतदाता सूची एवं संबंधित अभिलेखों में दर्ज विवरणों में पाई गई विसंगतियों के निराकरण के लिए की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की।


Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से दस्तावेजों की जांच के उपरांत मामलों के नियमानुसार निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों का गंभीरतापूर्वक और नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि दस्तावेजों एवं उपलब्ध अभिलेखों के सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर उसका निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप निराकरण किया जाए। प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही जनसुनवाई में आने वाले मतदाताओं को आवश्यक सहयोग एवं समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
जनसुनवाई कार्यक्रम के निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने चाईबासा शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के तहत विभिन्न मकानों पर लगाए गए स्टीकरों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित मतदाता सत्यापन एवं अन्य निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं निर्वाचन कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ दस्तावेजों की जांच, मतदाता सत्यापन एवं अन्य निर्वाचन कार्यों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय सीमा तथा दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, मतदान केंद्र के बीएलए-2 त्रिशाणु राय, बीएलओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे।

टोंटो-रेंगड़ाहातु पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए भू-अर्जन कार्यों का उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

टोंटो-रेंगड़ाहातु पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए भू-अर्जन कार्यों का उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में बेहतर सड़क संपर्क एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने लोकेसाई क्षेत्र में टोंटो-रेंगड़ाहातु पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए किए जा रहे भू-अर्जन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री जयप्रकाश नारायण, भू-अर्जन कार्यालय के अमीन, भवन प्रमंडल के अभियंता सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने स्थल पर पहुंचकर सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए प्रस्तावित भू-अर्जन क्षेत्र की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सीमांकन के माध्यम से चिन्हित भूमि के विभिन्न हिस्सों में अपनी उपस्थिति में मापी कार्य भी करवाया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों से भू-अर्जन की प्रक्रिया, चिन्हित भूमि तथा सड़क के प्रस्तावित विस्तार से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने भू-अर्जन से संबंधित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया एवं मानकों के अनुरूप गति देने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि के सीमांकन एवं मापी कार्य में पूर्ण स्पष्टता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

टोंटो-रेंगड़ाहातु पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण क्षेत्र में आवागमन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सड़क के सुदृढ़ होने से स्थानीय ग्रामीणों सहित आमजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन द्वारा आधारभूत संरचनाओं से जुड़े विकास कार्यों की नियमित निगरानी एवं स्थल निरीक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से हो।

जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर तीन जागरूकता वाहनों को किया गया रवाना

जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर तीन जागरूकता वाहनों को किया गया रवाना

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के निबंधन के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत जन्म-मृत्यु निबंधन के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर से तीन जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।
इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु का निबंधन प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति की पहचान के साथ-साथ विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। वहीं, मृत्यु का निबंधन भी विभिन्न प्रशासनिक एवं कानूनी प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक होता है।
उन्होंने कहा कि जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं का समय पर निबंधन कराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को जन्म-मृत्यु निबंधन की आवश्यकता, प्रक्रिया और इसके महत्व की जानकारी दी जाएगी।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले में होने वाली प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु की घटना का अनिवार्य रूप से निबंधन सुनिश्चित करना है। अभियान की सफलता के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों तक उनकी अपनी भाषा में जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जागरूकता वाहनों के माध्यम से ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा हिंदी, उड़िया एवं स्थानीय हो भाषा में जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों का प्रसारण किया जाएगा। ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को निबंधन के महत्व एवं आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देंगे।

Contact no :- +91 9337736501

जागरूकता अभियान के दौरान नागरिकों से जन्म एवं मृत्यु की प्रत्येक घटना का समय पर निबंधन कराने तथा प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की जाएगी। साथ ही, उन्हें बताया जाएगा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र भविष्य में अनेक सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोगी होते हैं। अभियान के माध्यम से विशेष रूप से उन क्षेत्रों एवं समुदायों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया जाएगा, जहां अभी भी जन्म-मृत्यु निबंधन को लेकर पर्याप्त जागरूकता का अभाव है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित हितधारकों से भी अपील की है कि वे जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं का समय पर निबंधन सुनिश्चित कराने में सहयोग करें। प्रशासन का मानना है कि व्यापक जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से जिले में जन्म-मृत्यु निबंधन की स्थिति को और बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री फ्रांसिस कुजूर सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम के 61 मतदान केंद्रों पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई

पश्चिमी सिंहभूम के 61 मतदान केंद्रों पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई

चाईबासा | मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में नोटिस एवं सुनवाई चरण के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिले के 61 मतदान केंद्रों पर संबंधित मतदाताओं की सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दावों एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वैसे मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है, जो मतदाता सूची की मैपिंग प्रक्रिया में ‘नो-मैपिंग’ श्रेणी में पाए गए हैं अथवा जिनकी मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों में किसी प्रकार की विसंगति पाई गई है। सुनवाई का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के दावों का नियमानुसार सत्यापन करते हुए मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

Contact no :- +91 8553588326

सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचित 12 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के माध्यम से अपनी पात्रता प्रमाणित करने का अवसर दिया जा रहा है। प्रस्तुत दस्तावेजों के परीक्षण एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत पात्र मतदाताओं के नाम एवं विवरण को नियमानुसार मतदाता सूची में सुरक्षित एवं अद्यतन रखने की कार्रवाई की जा रही है।

Contact no :- +91 9337736501

यह सुनवाई निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर पर संचालित की जा रही है। संबंधित पदाधिकारी मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों एवं दावों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप परीक्षण कर रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी नोटिस प्राप्त मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें तथा मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की शुद्धता सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन का उद्देश्य विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।