उपायुक्त मनीष कुमार ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरंगा का किया निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

मनोहरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दूसरे दिन उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मनीष कुमार ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बरंगा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत संसाधनों के साथ-साथ संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।

Contact us :- 7004820253

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी कक्षा, पढ़ाए जा रहे विषयों, पढ़ाई में रुचि, विषयों की समझ तथा विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासाओं को सुना और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने कक्षाओं, परिसर तथा अन्य संसाधनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए विद्यालय प्रबंधन से आवश्यक बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।

Contact no :- +91 8553588326

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा
विद्यालय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा भोजन तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और उनके स्वास्थ्य में गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए भोजन तैयार करने से लेकर बच्चों को परोसने तक स्वच्छता एवं गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
दिव्यांग शिक्षक गुलशन लोहार के समर्पण की सराहना
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री मनीष कुमार की मुलाकात विद्यालय में कार्यरत दिव्यांग शिक्षक श्री गुलशन लोहार से हुई। उपायुक्त ने उनके कार्य के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी और विद्यार्थियों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने शिक्षक गुलशन लोहार से संवाद कर उनके अनुभव तथा विद्यालय में शिक्षण कार्य से संबंधित जानकारी भी ली।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने कहा कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अपनी सेवाएं देना प्रेरणादायी है। उन्होंने श्री लोहार के समर्पण को विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था के प्रति सकारात्मक प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त के इस आत्मीय व्यवहार से विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मी भी उत्साहित नजर आए।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए विद्यालय स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों, अनुशासन, स्वच्छता, पोषण और विद्यार्थियों की सहभागिता पर निरंतर ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

By maskal.news

You May Also Like