कोल्हान

कुमारडुंगी JSFC प्रखंड गोदाम का विधायक निरल पुरती और उपायुक्त मनीष कुमार ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था की समीक्षा

कुमारडुंगी JSFC प्रखंड गोदाम का विधायक निरल पुरती और उपायुक्त मनीष कुमार ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था की समीक्षा

कुमारडुंगी | माननीय विधायक, मांझगांव विधानसभा क्षेत्र निरल पुरती एवं जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को कुमारडुंगी स्थित JSFC प्रखंड गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम परिसर का जायजा लेते हुए खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के क्रम में गोदाम में उपलब्ध गेहूं, चावल, नमक एवं दाल के स्टॉक की जानकारी ली गई। साथ ही खाद्यान्न भंडारण के लिए रखे गए अनाज के बोरों का निरीक्षण कर उनके सुरक्षित रखरखाव एवं व्यवस्थित भंडारण व्यवस्था का अवलोकन किया गया।

अभी संपर्क करें +91 8936090601

विधायक एवं उपायुक्त ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भंडारण से संबंधित सभी पंजी अद्यतन रखने तथा नियमित रूप से अभिलेखों के संधारण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न भंडारण और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान गोदाम तक पहुंचने वाले सड़क मार्ग की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई गई। इस पर संबंधित विभाग को सड़क की शीघ्र मरम्मत कर आवागमन सुगम बनाने का निर्देश दिया गया।

सरायकेला-खरसावां में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय : उपायुक्त

सरायकेला-खरसावां में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, लापरवाही पर होगी जवाबदेही तय : उपायुक्त

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और संस्थागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, सदर उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), सभी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी (MOIC) सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने, दवाओं के अद्यतन स्टॉक संधारण, एक्सपायरी एवं नियर-एक्सपायरी दवाओं की अलग निगरानी तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने Free Drug एवं Free Test बोर्ड को स्पष्ट और अद्यतन रूप से प्रदर्शित रखने पर भी जोर दिया।

Contact no :- +91 8936090601

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी ड्यूटी डॉक्टर इनडोर एवं आउटडोर मरीजों का रिकॉर्ड हस्ताक्षर, तिथि और समय सहित नियमित रूप से संधारित करें। साथ ही Labour Room, Blood Storage Room, Operation Theatre (OT) और Cold Chain Room से संबंधित सभी रजिस्टर एवं तापमान अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में अस्पताल परिसरों की स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, आवश्यक मशीनों की कार्यशीलता और एम्बुलेंस सेवाओं के समुचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए Referral, OT और Delivery Monitoring System को मजबूत करने तथा सभी maternal एवं child referral cases की same-day reporting सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक critical एवं referral case में स्पष्ट कारण दर्ज किया जाए और अनावश्यक referrals की पहचान कर संबंधित स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी गंभीरता और तत्परता के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।

रेलवे अंडरपास में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

रेलवे अंडरपास में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा | रेलवे अंडरपास एवं उसके वैकल्पिक मार्गों पर मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर रेल मंडल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा संदीप अनुराग टोपनो को ज्ञापन सौंपा।

Contact no :- +91 8936090601

सौंपे गए ज्ञापन में त्रिशानु राय ने बताया कि आमला टोला, चाईबासा स्थित रानी सती मंदिर मार्ग के रेलवे अंडरपास के समीप स्थापित सौर ऊर्जा संचालित मिनी हाई मास्ट लाइट कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। साथ ही वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का भी अभाव है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि उक्त अंडरपास चाईबासा को जमशेदपुर मार्ग से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। वहीं अंडरपास के समीप स्थित वैकल्पिक मार्गों में भी समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं है, जो बांधपाड़ा, दुम्बीसाई, सिकुसाई और ताम्बो चौक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

त्रिशानु राय ने आगे कहा कि विशेषकर बारिश के दिनों में अंडरपास में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन दूभर हो जाता है। छोटे वाहनों को विशेष रूप से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दिन के समय इस मार्ग से बड़ी संख्या में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा शिक्षक गुजरते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग इसी मार्ग का उपयोग विद्युत कार्यालय एवं गैस कार्यालय जाने के लिए भी करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा अंडरपास का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, जिससे आमजन परेशान हैं। साथ ही उन्होंने संभावित दुर्घटनाओं की आशंका जताते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

भीषण गर्मी से राहत हेतु डीएलएसए सरायकेला-खरसावां का जागरूकता एवं राहत कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी से राहत हेतु डीएलएसए सरायकेला-खरसावां का जागरूकता एवं राहत कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए सरायकेला-खरसावां रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट सरायकेला परिसर में भीषण गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता एवं राहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 8936090601

भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए न्यायालय परिसर में आने वाले आम नागरिकों, वादकारियों, अधिवक्ताओं, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों, पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं अन्य हितधारकों के बीच ओआरएस (ORS) के सैशे वितरित किए गए। इसके साथ ही न्यायालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने स्वयं आमजनों के बीच ओआरएस एवं जागरूकता पम्पलेट वितरित किए तथा लोगों को लू एवं डिहाइड्रेशन से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान हीट स्ट्रोक के लक्षण, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक सावधानियों से संबंधित जानकारी वाले पम्पलेट भी वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बीरेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम बी.के. पांडेय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय दीपक मलिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन टिग्गा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तौसिफ मेराज, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-तृतीय अनामिका किस्कू, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी आशीष अग्रवाल एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी धृति धैर्य सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस जनहितकारी पहल की अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, वादकारियों एवं आम नागरिकों ने सराहना की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां ने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया कि प्राधिकरण केवल विधिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी मानवीय एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का भी सक्रिय रूप से निर्वहन कर रहा है।

खुंटपानी के बनामगुटू विद्यालय में मिड डे मील में कीड़ा मिलने का आरोप, जांच की मांग तेज

खुंटपानी के बनामगुटू विद्यालय में मिड डे मील में कीड़ा मिलने का आरोप, जांच की मांग तेज

खुंटपानी (पश्चिम सिंहभूम) | पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू में मध्यान्ह भोजन (मिड डे मील) की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। विद्यालय की शिक्षिका एंजिला हेम्ब्रम द्वारा प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को जानकारी दी गई कि बच्चों को परोसे गए मध्यान्ह भोजन में कीड़ा मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। आरोप है कि भोजन में कीड़ा पाए जाने के बाद बच्चों ने खाना फेंक दिया और पूरे दिन बिना भोजन के पढ़ाई करनी पड़ी।

Contact us :- +91 8936090601

सूचना मिलते ही खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा एवं जिला परिषद सदस्या यमुना तियू विद्यालय पहुंचे और मामले का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षिका तथा बच्चों से भी पूछताछ की गई। आरोप लगाया गया कि विद्यालय में सेंट्रलाइज्ड किचन के माध्यम से भेजा जा रहा मध्यान्ह भोजन निम्न गुणवत्ता का है।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय पक्ष की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि जब उच्च अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं, तब संबंधित एजेंसी को पहले से सूचना मिल जाती है, जिसके कारण उस दिन गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जबकि सामान्य दिनों में घटिया भोजन भेजा जाता है। शिकायत में यह भी कहा गया कि भोजन में हरी सब्जियों का अभाव रहता है तथा कई बार खराब या सड़ी-गली सामग्री भी परोसी जाती है, जिसके कारण बच्चे भोजन खाने से परहेज करते हैं और कई बार उसे फेंक देते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले को लेकर संबंधित एनजीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं तथा दोषी पाए जाने पर उसके लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई है। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मामले में गंभीरता से संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

चक्रधरपुर में रेशम साड़ी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, 1000 महिलाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने की तैयारी

चक्रधरपुर में रेशम साड़ी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, 1000 महिलाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने की तैयारी

चक्रधरपुर | अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), पोड़ाहाट चक्रधरपुर एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने सोमवार को ग्राम रचना रेशम साड़ी प्रशिक्षण केंद्र, चक्रधरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली तथा महिलाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालक ने बताया कि संस्थान के माध्यम से केरा एवं कराईकेला क्षेत्र की महिलाओं को सिल्क रीलिंग एवं वीविंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 150 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि भविष्य में 1000 महिलाओं को प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की गई है।
केंद्र संचालक ने यह भी बताया कि संस्थान द्वारा चक्रधरपुर में सिल्क रीलिंग एवं वीविंग यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इस यूनिट के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ना एक सकारात्मक और सराहनीय पहल है, जो क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी।

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित, किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने पर जोर

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित, किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने पर जोर

चाईबासा | उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा किसानों को सीधे खरीदारों से जोड़ना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में फलोत्पादन को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है और इस प्रकार के आयोजन किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने फल संरक्षण, पैकेजिंग एवं विपणन से संबंधित आवश्यक जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और सुदृढ़ विपणन व्यवस्था से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्रेताओं, विक्रेताओं और आम उत्पादकों के बीच संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर किसानों को बाजार की मांग, गुणवत्ता मानकों और विपणन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फल विपणन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उत्पादकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित फलों के लिए स्थायी विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्लास के जिला आजीविका प्रबंधक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाहरणालय परिसर में किसानों द्वारा लगाए गए आम उत्पादन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, विशेषज्ञ, क्रेता-विक्रेता प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने से नहीं बच सकी जान

नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, झाड़-फूंक में समय गंवाने से नहीं बच सकी जान

चाईबासा/मंझारी | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तांतनगर ओपी के छोटा तेंताडा गांव में शनिवार को नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान संगीता सिरका के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में आपात स्थिति के दौरान अंधविश्वास और समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
खेलते-खेलते नदी में उतरी बच्ची, गहरे पानी में डूबी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगीता गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गई थी। उस समय कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे। उन्हें देखकर वह भी पानी में उतर गई। खेल के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चली गई और डूबने लगी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद उसकी भाभी तत्काल मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। बाहर निकालने तक बच्ची अचेत हो चुकी थी।
अस्पताल ले जाने में हुई देरी, झाड़-फूंक का लिया सहारा
घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन झाड़-फूंक के सहारे उसे ठीक करने की कोशिश में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार, काफी देर तक ओझा-गुनी के माध्यम से बच्ची को होश में लाने का प्रयास किया जाता रहा।

Book your slot today : +91 7250214782

जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तब देर शाम उसे सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
समय पर इलाज से बच सकती थी जान
चिकित्सकों का कहना है कि डूबने की घटनाओं में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर प्राथमिक उपचार और तत्काल अस्पताल पहुंचाने से कई मामलों में जान बचाई जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जागरूकता की कमी और अंधविश्वास के कारण उपचार में होने वाली देरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंदगांव : “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के तहत ‘जन भागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले’ का शुभारंभ

बंदगांव : “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के तहत ‘जन भागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले’ का शुभारंभ

बंदगांव | “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के अंतर्गत सोमवार को बंदगांव पंचायत भवन में “जन भागीदारी अभियान – सबसे दूर, सबसे पहले” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई तक संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।अभियान के तहत विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें ओरिएंटेशन कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर, ट्रांजेक्ट वॉक तथा आदि सेवा केंद्रों के माध्यम से जनसुनवाई प्रमुख रूप से शामिल हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जिला प्रशासन की ओर से इस दौरान स्वच्छता जागरूकता अभियान, सिकल सेल एनीमिया जांच, प्रोजेक्ट परख के तहत विद्यालयों में तिथि भोजन कार्यक्रम, राजस्व शिविर, भू-अर्जन मामलों के निष्पादन के लिए विशेष शिविर, पंचायत ज्ञान केंद्र का उद्घाटन तथा पंचायत दिवस जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत रक्तदान शिविर एवं सखी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
अभियान के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष पहल की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को अभियान की रूपरेखा तथा विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल पदाधिकारी बंदगांव, जिला परिषद सदस्य, बंदगांव एवं सावनिया पंचायत के मुखिया, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) बंदगांव, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण, एसडीपीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाएं

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण, एसडीपीओ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाएं

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात उस समय हलचल बढ़ गई, जब एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हासमी अचानक स्टेशन पहुंचे और यात्री सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा यात्रा संबंधी जानकारी प्राप्त की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ जीआरपी थाना भी पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी सोहेल खान से स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान एसडीपीओ ने ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों से बातचीत कर उनकी यात्रा, गंतव्य और स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। देर रात हुए इस औचक निरीक्षण से स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा।

Book your slot today : +91 7250214782

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में रोजगार दिलाने के नाम पर बाल मजदूरों और युवतियों की दूसरे राज्यों में तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। हालांकि चक्रधरपुर पुलिस की सक्रियता के कारण अब तक दर्जनों नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू कर उन्हें सीडब्ल्यूसी, चाईबासा के सुपुर्द किया जा चुका है।
वहीं, हाल ही में गुरुवार रात थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने सात युवतियों को दूसरे प्रदेशों में संभावित शोषण और प्रताड़ना की आशंका से अवगत कराते हुए समझाया-बुझाया तथा सुरक्षित उनके घर वापस भेजा था। पुलिस की इस सतर्कता और सक्रियता को मानव तस्करी रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।