कोल्हान

राइट टू सर्विस एक्ट की समीक्षा बैठक: उपायुक्त ने समयबद्ध प्रमाण-पत्र निर्गत करने और विशेष शिविर लगाने के दिए निर्देश

राइट टू सर्विस एक्ट की समीक्षा बैठक: उपायुक्त ने समयबद्ध प्रमाण-पत्र निर्गत करने और विशेष शिविर लगाने के दिए निर्देश

चाईबासा | समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में राइट टू सर्विस (आरटीएस) एक्ट के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जाति, आय, स्थानीय निवासी, दाखिल-खारिज तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित सभी प्रकार के प्रमाण-पत्रों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने प्रमाण-पत्रों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों से नियमित कार्यक्रम के अनुसार शिविर स्थलों का चयन करने, व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा शिविरों का प्रभावी संचालन करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में आपदा राहत से संबंधित लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में अपर उपायुक्त, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), सभी अंचल अधिकारी (सीओ) तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: सदर अस्पताल चाईबासा में जागरूकता अभियान का शुभारंभ, माताओं को दिया गया स्तनपान का संदेश

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: सदर अस्पताल चाईबासा में जागरूकता अभियान का शुभारंभ, माताओं को दिया गया स्तनपान का संदेश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा में शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 (1 से 7 अगस्त) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुझार माझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने जिले में स्तनपान को बढ़ावा देने तथा इसके प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुझार माझी ने कहा कि नवजात शिशु के स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने से पड़ती है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में प्रसव कराने वाली प्रत्येक माता को स्तनपान से संबंधित गुणवत्तापूर्ण परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी (डीआरसीएचओ) डॉ. मीनू कुमारी ने बताया कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल माँ का दूध ही दिया जाना चाहिए। इसके बाद पूरक आहार शुरू करने के साथ कम से कम दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। इससे शिशु का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है और विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा भी मिलती है।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ. मीना कालुंडिया ने समाज में प्रचलित भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल देते हुए नवजात को जन्म के तुरंत बाद माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोलोस्ट्रम नवजात की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं की माताओं को मदर-केयर किट एवं पौष्टिक फल वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें स्तनपान की सही तकनीक, स्वच्छता तथा नवजात शिशु की समुचित देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में सदर अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग पदाधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं धात्री माताएं उपस्थित रहीं।

बड़ी बाजार बैग स्नैचिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बड़ी बाजार बैग स्नैचिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा | शहर के बड़ी बाजार क्षेत्र में एक महिला से बैग छीनकर फरार होने के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को बड़ी बाजार स्थित हिंद चौक, कुम्हार टोली निवासी रितू टोप्पो ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका बैग छीन लिया। बैग में मोबाइल फोन, नकद राशि तथा अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर सदर थाना कांड संख्या 74/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

Contact no :- +91 8553588326

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए 3 अगस्त को मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया। इस दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कनकुसी निवासी जितेन्द्र कच्छप उर्फ बच्चा उरांव (24) तथा कुर्सी निवासी पुरुषोत्तम हांसदा उर्फ डाकुवा (23) को गिरफ्तार किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी (JH 05DT 3466), पीड़िता का रेडमी नोट-8 मोबाइल फोन, लेडीज बैग, पर्स, पावर चश्मा तथा नकद 500 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने सभी बरामद सामानों को जब्त कर लिया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच भी कर रही है।

Book your slot today : +91 7250214782
दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और जनसेवा की मिसाल: त्रिशानु राय

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और जनसेवा की मिसाल: त्रिशानु राय

चाईबासा | कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को जारी अपने श्रद्धांजलि संदेश में उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का अनुपम उदाहरण रहा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

त्रिशानु राय ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन जल, जंगल, जमीन, आदिवासी-मूलवासी अस्मिता, सामाजिक सम्मान तथा झारखंड की पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु केवल झारखंड आंदोलन के महानायक ही नहीं थे, बल्कि करोड़ों वंचितों, शोषितों, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और मूलवासियों की आशाओं एवं आकांक्षाओं के सशक्त स्वर भी थे।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अन्याय, शोषण और असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करते हुए जनहित की राजनीति को नई दिशा दी। उनका सार्वजनिक जीवन इस बात का प्रमाण है कि सच्चा नेतृत्व वही होता है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करे।

Contact no :- +91 9337736501

त्रिशानु राय ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के ऐतिहासिक आंदोलन में दिशोम गुरु का योगदान सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और अदम्य साहस ने झारखंड की जनभावनाओं को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने केवल अलग राज्य के निर्माण का सपना नहीं देखा, बल्कि ऐसे झारखंड की परिकल्पना की, जहाँ सामाजिक न्याय, समान अवसर, लोकतांत्रिक अधिकार और विकास की धारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु की राजनीति सत्ता प्राप्ति की नहीं, बल्कि जनविश्वास, संघर्ष और सेवा की राजनीति थी। उन्होंने सदैव संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च स्थान दिया। उनका सादगीपूर्ण जीवन, जनसंपर्क और संघर्षशील व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

त्रिशानु राय ने कहा कि दिशोम गुरु की प्रथम पुण्यतिथि पर हम सभी का दायित्व है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा जल, जंगल, जमीन, आदिवासी-मूलवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अबुवा वीर दिशोम अभियान की समीक्षा: उपायुक्त ने लंबित वनाधिकार दावों के समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

अबुवा वीर दिशोम अभियान की समीक्षा: उपायुक्त ने लंबित वनाधिकार दावों के समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत संचालित “अबुवा वीर दिशोम अभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वनाधिकार दावों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित सत्यापन एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। इस क्रम में लंबित सामुदायिक वनाधिकार दावों पर प्राप्त अभिलेखों एवं सत्यापन प्रतिवेदनों के आधार पर विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों एवं वन प्रमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित दावों से संबंधित अभिलेखों में पाई गई त्रुटियों का शीघ्र निराकरण करते हुए आवश्यक संशोधन के साथ उन्हें पुनः प्रस्तुत किया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में 500 एकड़ से कम क्षेत्रफल वाले लंबित सामुदायिक वनाधिकार दावों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सत्यापन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन करने के निर्देश दिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि अबुवा वीर दिशोम अभियान का उद्देश्य पात्र वनाश्रित परिवारों एवं ग्राम समुदायों को वनाधिकार अधिनियम, 2006 के तहत उनके वैधानिक अधिकार उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में सभी वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए, अपर उपायुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कर्मियों के सेवा नवीकरण के दिए निर्देश

मिशन वात्सल्य योजना की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कर्मियों के सेवा नवीकरण के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत संचालित संप्रेक्षण गृह के गृहपति एवं अन्य कर्मियों के कार्यों की समीक्षा तथा कार्य प्रगति को लेकर जिला चयन समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान उपायुक्त ने संप्रेक्षण गृह में कार्यरत कर्मियों के विगत वित्तीय वर्ष के कार्यों एवं दायित्वों का वार्षिक मूल्यांकन किया। समीक्षा के क्रम में कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों, बाल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों तथा सेवा प्रदायगी की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया गया।

Contact no :- +91 8553588326

समीक्षा के बाद उपायुक्त ने कर्मियों के पिछले वर्ष के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए जिला चयन समिति को निर्देश दिया कि निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संबंधित कर्मियों के सेवा नवीकरण (Service Renewal) की अनुशंसा सुनिश्चित की जाए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने कहा कि मिशन वात्सल्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बाल संरक्षण से जुड़े संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं उत्तरदायी सेवाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से योजना के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए बच्चों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सहित जिला चयन समिति के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
15 अगस्त तक लंबित म्यूटेशन मामलों का करें निष्पादन, 2 अक्टूबर तक पूरी करें मुंडा-मानकी बहाली प्रक्रिया: उपायुक्त

15 अगस्त तक लंबित म्यूटेशन मामलों का करें निष्पादन, 2 अक्टूबर तक पूरी करें मुंडा-मानकी बहाली प्रक्रिया: उपायुक्त

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में राजस्व मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचल निरीक्षकों, राजस्व उप निरीक्षकों एवं आमीनों के साथ विभिन्न राजस्व कार्यों की अंचलवार समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा राजस्व सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान उपायुक्त ने अंचलवार लंबित म्यूटेशन मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि 15 अगस्त तक 30 दिनों से अधिक समय से लंबित सभी म्यूटेशन मामलों का हर हाल में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि आम नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने आपदा राहत से संबंधित लंबित भुगतान मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीकृत सभी लाभुकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र लाभुक को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि सभी अंचलों में म्यूटेशन मामलों की नियमित निगरानी की जाएगी। साथ ही, अस्वीकृत (रिजेक्ट) म्यूटेशन मामलों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी मामलों का निष्पादन नियमानुसार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को 2 अक्टूबर तक रिक्त पदों पर मुंडा-मानकी की बहाली प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, सभी अंचल निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, आमीन सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

परख ओलंपियाड के 315 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उपायुक्त ने शिक्षा और अनुशासन का दिया संदेश

परख ओलंपियाड के 315 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, उपायुक्त ने शिक्षा और अनुशासन का दिया संदेश

चाईबासा | कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में परख ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 315 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा धन है और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशापान और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, नियमित रूप से विद्यालय जाने, समूह अध्ययन (ग्रुप स्टडी) अपनाने तथा डिजिटल माध्यमों का सकारात्मक उपयोग कर अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत नींव होती हैं। इसलिए सभी छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए समर्पण और लगन के साथ परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए तथा बेहतर परिणाम हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का सम्मान करते हुए जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने की भी सलाह दी।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर उपायुक्त ने ‘प्रोजेक्ट चेंज’ की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशामुक्ति, तंबाकू निषेध, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह एवं बाल शोषण की रोकथाम, एनीमिया, टीबी उन्मूलन, वृक्षारोपण, सीपीआर, कुपोषण, सार्वजनिक पुस्तकालयों के उपयोग, सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, रोजगार तथा कौशल विकास जैसे विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों और समाज को जागरूक किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि अगले चरण में परख ओलंपियाड के शीर्ष 500 विद्यार्थियों के लिए विषयवार परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता का बेहतर मूल्यांकन कर उन्हें विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

समारोह में उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, गोपनीय उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संदिग्ध सड़क हादसे के बाद रेलकर्मी की स्कूटी, ₹25 हजार नकद और सामान गायब, लूटपाट की आशंका

संदिग्ध सड़क हादसे के बाद रेलकर्मी की स्कूटी, ₹25 हजार नकद और सामान गायब, लूटपाट की आशंका

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कियाआड़पता गांव के समीप एक संदिग्ध सड़क दुर्घटना में चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारी कृष्ण कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी, जेब में रखे ₹25 हजार नकद, बैग, हेलमेट समेत अन्य सामान मौके से गायब थे। घटना के बाद लूटपाट या चोरी की आशंका जताई जा रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

स्थानीय लोगों की सहायता से घायल रेलकर्मी को इलाज के लिए चक्रधरपुर स्थित रेल मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Contact no :- +91 8553588326

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। दुर्घटना के बाद कृष्ण कुमार सिंह कुछ समय के लिए बेहोश हो गए थे। होश में आने पर उन्हें अपने सामान के गायब होने की जानकारी मिली।

Contact no :- +91 9337736501

स्कूटी सहित अन्य सामान के घटनास्थल से गायब होने के कारण यह आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना का फायदा उठाकर किसी ने लूटपाट या चोरी की वारदात को अंजाम दिया हो।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में आधिकारिक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत प्राप्त होते ही मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह सामान्य सड़क दुर्घटना थी या इसके पीछे लूटपाट अथवा चोरी की कोई साजिश थी।

Book your slot today : +91 7250214782

सेल कर्मी की सड़क हादसे में मौत का खुलासा, हिट एंड रन मामले में आरोपी गिरफ्तार

सेल कर्मी की सड़क हादसे में मौत का खुलासा, हिट एंड रन मामले में आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले की किरीबुरू थाना पुलिस ने मेघाहातुबुरु स्थित सेल कर्मी सचिन करण की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी अजंता कंडुलना (36), निवासी प्रोस्पेक्टिंग, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अजंता कंडुलना तेज गति एवं लापरवाही से मोटरसाइकिल चला रहा था। इसी दौरान उसने सचिन करण की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी घायल को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

Contact no :- +91 8553588326

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के पास वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।


Contact no :- +91 9337736501

किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक और कानूनी दायित्व है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी सड़क दुर्घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस या एंबुलेंस को सूचना दें, ताकि घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हिट एंड रन तथा लापरवाही से वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782