कोल्हान

चक्रधरपुर में 8 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा सह विशाल रक्तदान शिविर, लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

चक्रधरपुर में 8 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा सह विशाल रक्तदान शिविर, लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

चक्रधरपुर | मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 8 अगस्त 2026 को एक दिवसीय विशाल ‘श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राखा-आसनतलिया स्थित शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन में प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस समाजोपयोगी आयोजन को सफल बनाने में भाषा विकास परिषद, चक्रधरपुर, आदिवासी कुड़मि समाज, चक्रधरपुर तथा टोटेमिक कुड़मि समाज, चक्रधरपुर का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानव रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना, गंभीर बीमारी, शल्य चिकित्सा या प्रसव के दौरान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने बताया कि रक्त को ब्लड बैंक में सीमित अवधि तक ही सुरक्षित रखा जा सकता है। ऐसे में रक्त भंडार को पर्याप्त बनाए रखने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान अत्यंत आवश्यक है। आयोजकों ने सभी स्वस्थ नागरिकों से इस महादान में भाग लेकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देने की अपील की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
जर्जर विद्यालय भवन की मरम्मत की मांग, वार्ड पार्षद ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

जर्जर विद्यालय भवन की मरम्मत की मांग, वार्ड पार्षद ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-16 की वार्ड पार्षद राजेश्वरी मुखी ने प्राथमिक विद्यालय, रेलवे कॉलोनी (हरिजन बस्ती) के जर्जर भवन की तत्काल मरम्मत की मांग को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को ज्ञापन सौंपा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि विद्यालय भवन काफी पुराना एवं जर्जर हो चुका है। बरसात के दौरान कक्षाओं की छत से पानी टपकता है, जबकि भवन का प्लास्टर गिरने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है। भवन की बदहाल स्थिति के कारण पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है और किसी भी समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

Contact no :- +91 8553588326

वार्ड पार्षद राजेश्वरी मुखी ने प्रशासन से विद्यालय भवन की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय भवन की मरम्मत के लिए अविलंब आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Contact no :- +91 9337736501

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी ज्ञापन का समर्थन करते हुए विद्यालय की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, चक्रधरपुर को भी प्रेषित की गई है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रेस वार्ता, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रेस वार्ता, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एआरओ), मझगांव विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को किया जा चुका है। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों के सत्यापन एवं निष्पादन के उपरांत 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

अपर उपायुक्त सह एआरओ ने बताया कि 8-9 अगस्त तथा 22-23 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियों के साथ प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 भी स्वीकार किए जाएंगे।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अतिरिक्त 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ एवं चुनाव पाठशाला के सदस्य मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी ग्रामीणों को देंगे तथा उन्हें जागरूक करेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया गया कि जिन मतदाताओं का नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें सामान्य परिस्थितियों में अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें प्रपत्र-6 के साथ आवश्यक घोषणा-पत्र एवं निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

अपर उपायुक्त ने सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र अथवा विशेष शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा आवश्यक संशोधन कराने की अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 तथा ECINET App का उपयोग करने की सलाह दी।
प्रेस वार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, सदर एवं जगन्नाथपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

पश्चिम सिंहभूम में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 323 लोगों का हुआ उपचार

पश्चिम सिंहभूम में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 323 लोगों का हुआ उपचार

चाईबासा | राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत पश्चिम सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 323 लाभार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार किया गया। मरीजों को बुखार, सर्दी-खांसी, शरीर दर्द, त्वचा संबंधी रोगों तथा महिलाओं एवं बच्चों से जुड़ी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया गया। साथ ही आवश्यक आयुष औषधियों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविरों में डॉ. दीपक, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. अनिश, डॉ. सूर्य भूषण, डॉ. सुशील, डॉ. राधिका, डॉ. कविता, डॉ. टिम्मा, डॉ. आशिक तथा डॉ. श्रवण ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

Contact no :- +91 8553588326

स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन खूँटपानी प्रखंड के पुरुनिया एवं पोरलोंग, चक्रधरपुर के आरहंगा, तांतनगर के कोकचो, गोइलकेरा के बराबीर, मनोहरपुर के डोंगाकट्टा, गुदड़ी प्रखंड, नोवामुंडी के प्लौटसाई, सदर प्रखंड के डलियामरचा तथा झींकपानी प्रखंड के जोरापोखर में किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

शिविरों के दौरान मरीजों का रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन तथा मलेरिया की आवश्यक जांच भी की गई। इसके अलावा लोगों को संतुलित आहार, नियमित योगाभ्यास, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मानसून के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने तथा पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी। साथ ही आयोजित योग सत्र में नियमित योगाभ्यास के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर वे स्थानीय ग्राम साहिया अथवा अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Book your slot today : +91 7250214782

चक्रधरपुर प्रखंड के शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित, सीपीडी प्रशिक्षण व यू-डायस कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

चक्रधरपुर प्रखंड के शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित, सीपीडी प्रशिक्षण व यू-डायस कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर नगर स्थित मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय सभागार में गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड के शिक्षकों की गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता जगन्नाथपुर प्रखंड के क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजेश पासवान ने की। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण में पठन-पाठन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिन शिक्षकों का सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) प्रशिक्षण अब तक पूरा नहीं हुआ है, उन्हें 14 अगस्त तक हर हाल में प्रशिक्षण पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।


Contact no :- +91 8553588326

अधिकारियों ने सभी विद्यालयों को प्रतिदिन शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों में 50, मध्य विद्यालयों में 75 तथा उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

गोष्ठी में प्रत्येक माह स्प्लिट सिलेबस अपडेट करने, आंतरिक परीक्षाओं का विवरण ईवीवी पोर्टल पर अपलोड करने, सभी विद्यार्थियों का अपार आईडी (APAAR ID) बनाना सुनिश्चित करने तथा यू-डायस (UDISE) से संबंधित सभी कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के अंत में अधिकारियों ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर बीपीओ बलराज कपूर, पवन कुमार सिंह सहित चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

जीपीडीपी और 16वें वित्त आयोग की ऑनलाइन प्रविष्टि को लेकर 46 वीएलई का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जीपीडीपी और 16वें वित्त आयोग की ऑनलाइन प्रविष्टि को लेकर 46 वीएलई का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रज्ञा केंद्र संचालकों (वीएलई) का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा 16वें वित्त आयोग के तहत ऑनलाइन प्रविष्टि कार्य को समयबद्ध, त्रुटिरहित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराना था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रशिक्षण कार्यक्रम में चक्रधरपुर, बंदगांव और खूंटपानी प्रखंडों के कुल 46 वीएलई ने भाग लिया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर देवेश कांत, सायका नूर और तृप्ति विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को ई-ग्रामस्वराज पोर्टल के संचालन, ग्राम पंचायत विकास योजना की ऑनलाइन प्रविष्टि तथा 16वें वित्त आयोग से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Contact no :- +91 8553588326

प्रशिक्षण के दौरान वीएलई को ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर कार्य करने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, ताकि ऑनलाइन प्रविष्टि के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सके। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाया गया।

Contact no :- +91 9337736501

प्रशिक्षकों ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला है और इसकी सफलता पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों तथा वीएलई के बेहतर समन्वय पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की समय पर ऑनलाइन प्रविष्टि और सही डेटा अपलोड होने से विकास कार्यों की निगरानी, पारदर्शिता तथा प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक नारायण नायक सहित चक्रधरपुर, बंदगांव और खूंटपानी प्रखंडों के सभी वीएलई उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी ज्ञान का उपयोग पंचायतों में विकास योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी संचालन के लिए करें।

Book your slot today : +91 7250214782
11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत, मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर धरना

11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत, मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर धरना

नोवामुंडी | पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दुधबिला पंचायत के बेतेरकेया गांव में गुरुवार सुबह बिजली विभाग में कार्यरत एक मिस्त्री की 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा, आश्रित को सरकारी नौकरी तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, बेतेरकेया निवासी रवि चंपिया रोज की तरह सुबह करीब 9:30 बजे मरम्मत कार्य के लिए ड्यूटी पर निकले थे। बताया गया कि वह करीब 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल पर चढ़कर तार जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में बिजली प्रवाहित हो गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस समय मरम्मत कार्य चल रहा था, उस दौरान बिजली आपूर्ति कैसे शुरू हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Contact no :- +91 8553588326

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। उनका आरोप है कि विभाग में कार्यरत मिस्त्रियों को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण (सेफ्टी किट) उपलब्ध नहीं कराए जाते और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है।

Contact no :- +91 9337736501

मृतक के परिजनों ने आश्रित को सरकारी नौकरी, 20 लाख रुपये मुआवजा तथा अन्य आवश्यक सहायता की मांग को लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सुबह हुई घटना के कई घंटे बाद भी विभाग की ओर से कोई संतोषजनक लिखित आश्वासन नहीं दिया गया। उनका कहना था कि बिना मांगें पूरी किए शव को उठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस घटना की आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की तथा चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो विभाग के समक्ष आंदोलन जारी रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, कार्यपालक अभियंता, चाईबासा ने बताया कि मृतक एक निजी एजेंसी (जीत राज कंपनी) के माध्यम से कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से प्रारंभिक सहायता राशि 20 हजार से 50 हजार रुपये तक देने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही मृतक के आश्रित को 10 लाख रुपये मुआवजा तथा जिस स्थान पर मृतक कार्यरत थे, वहां परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
घटना के समय मौके पर पुलिस प्रशासन, विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

सांसद जोबा माझी ने लोकसभा में उठाया मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, लंबित स्वीकृतियां जल्द पूरी करने की मांग

सांसद जोबा माझी ने लोकसभा में उठाया मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, लंबित स्वीकृतियां जल्द पूरी करने की मांग

चक्रधरपुर | सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पश्चिमी सिंहभूम स्थित भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) की ऐतिहासिक मनोहरपुर लौह अयस्क खदान (चिड़िया) के पूर्ण संचालन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने खदान के विभिन्न पट्टों से संबंधित लंबित वैधानिक एवं वन स्वीकृतियों का शीघ्र निष्पादन करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण परियोजना की ओर आकर्षित किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान सांसद जोबा माझी ने कहा कि मनोहरपुर लौह अयस्क खदान परिसर के अंतर्गत आने वाले धोबिल, मेकलोलेन, अजीताबुरु तथा सुकरी-लुटूरूबुरु क्षेत्रों में लौह अयस्क का विशाल भंडार उपलब्ध है। इसके बावजूद अधिकांश खनन पट्टों में आवश्यक वैधानिक और वन स्वीकृतियां लंबित होने के कारण अब तक पूर्ण स्तर पर खनन कार्य शुरू नहीं हो सका है।


Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि यदि इस खदान का पूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जाता है, तो देश में लौह अयस्क उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और इस्पात उद्योग को गुणवत्तापूर्ण कच्चे माल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

Contact no :- +91 9337736501

इससे एक ओर जहां विदेशों से लौह अयस्क के आयात पर निर्भरता कम होगी, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी सिंहभूम के स्थानीय एवं जनजातीय समुदायों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सांसद जोबा माझी ने केंद्र सरकार से ‘मैनेजमेंट प्लान फॉर सस्टेनेबल माइनिंग’ (एमपीएसएम) की शीघ्र समीक्षा करने तथा लंबित वन एवं अन्य वैधानिक स्वीकृतियों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने वर्ष 1980 से पूर्व प्रभावित क्षेत्रों में वैज्ञानिक तरीके से खनन की अनुमति देने तथा इस संबंध में एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने की भी मांग की, ताकि मनोहरपुर लौह अयस्क खदान के सभी पट्टों का जल्द से जल्द पूर्ण संचालन शुरू किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर में विशेष स्वच्छता व मच्छर नियंत्रण अभियान तेज, सभी वार्डों में सफाई और फॉगिंग जारी

चक्रधरपुर में विशेष स्वच्छता व मच्छर नियंत्रण अभियान तेज, सभी वार्डों में सफाई और फॉगिंग जारी

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त के मार्गदर्शन में चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं रोगमुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता एवं मच्छर नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगर परिषद प्रशासन द्वारा सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, नालों की उड़ाही, पेड़ों की झुकी हुई टहनियों की कटाई-छंटाई तथा नियमित फॉगिंग कराई जा रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

नगर परिषद के अनुसार, बरसात और बदलते मौसम को देखते हुए मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रतिदिन शाम के समय वार्डों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन के माध्यम से कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही जलजमाव और गंदगी की समस्या से निपटने के लिए नालों की नियमित सफाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

Contact no :- +91 8553588326

इसके अलावा, सड़कों एवं गलियों के किनारे आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाली पेड़ों की झुकी शाखाओं की कटाई-छंटाई कर क्षेत्र को सुरक्षित एवं सुगम बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।
नागरिकों की सुविधा के लिए नगर परिषद प्रशासन ने 6206998101 पर सार्वजनिक संपर्क सुविधा शुरू की है।

Contact no :- +91 9337736501

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अपने क्षेत्र में साफ-सफाई, नाला सफाई, फॉगिंग अथवा स्वच्छता से संबंधित किसी भी आवश्यकता, शिकायत या सुझाव के लिए इस नंबर पर संपर्क करें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

नगर परिषद ने विश्वास जताया है कि नागरिकों के सहयोग से चक्रधरपुर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं आदर्श नगर बनाने की दिशा में यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा में स्वच्छता और फॉगिंग अभियान तेज, जलजमाव व सफाई शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी

चाईबासा में स्वच्छता और फॉगिंग अभियान तेज, जलजमाव व सफाई शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के मार्गदर्शन में नगर परिषद, चाईबासा द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रतिदिन व्यापक सफाई एवं फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से सभी वार्डों में नियमित सफाई कार्यों की निगरानी की जा रही है, ताकि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसी क्रम में नगर परिषद की स्वच्छता टीम ने नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में घर-घर जाकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण किया। इसके अलावा मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों, आवासीय इलाकों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष साफ-सफाई की गई। वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव के लिए नालियों की नियमित सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखा जा रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

वर्षा ऋतु में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप तथा डेंगू, मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए नगर परिषद द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, घनी आबादी वाले मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है। साथ ही नागरिकों को घरों एवं आसपास पानी का अनावश्यक जमाव नहीं होने देने, स्वच्छता बनाए रखने तथा ठोस अपशिष्ट का निर्धारित तरीके से निस्तारण करने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

जलजमाव एवं स्वच्छता संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी
नगर परिषद, चाईबासा ने नागरिकों से अपील की है कि यदि नगर क्षेत्र में कहीं जलजमाव, नालियों के अवरुद्ध होने, कचरा उठाव में समस्या या स्वच्छता से संबंधित किसी अन्य प्रकार की शिकायत हो, तो इसकी सूचना तत्काल नगर परिषद कार्यालय को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9304222524 जारी किया गया है। नगर परिषद ने आश्वासन दिया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

स्वच्छ शहर निर्माण में नागरिकों से सहयोग की अपील
नगर परिषद ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि वे घरेलू कचरा निर्धारित समय पर स्वच्छता कर्मियों को ही सौंपें, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट का जिम्मेदारीपूर्वक निस्तारण करें तथा अपने आसपास जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दें।

Book your slot today : +91 7250214782

नगर परिषद का कहना है कि प्रशासन और आम नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से ही चाईबासा को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और बेहतर शहरी वातावरण वाला शहर बनाया जा सकता है।