#पश्चिमी_सिंहभूम #चाईबासा #मनीष_कुमार #मतदाता_सूची #मतदाता_सत्यापन #maskalnews

मतदाता सूची से जुड़े कार्यों का डीसी मनीष कुमार ने किया निरीक्षण, दस्तावेजों के निष्पक्ष व समयबद्ध सत्यापन के निर्देश

मतदाता सूची से जुड़े कार्यों का डीसी मनीष कुमार ने किया निरीक्षण, दस्तावेजों के निष्पक्ष व समयबद्ध सत्यापन के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के तहत नोटिस प्राप्त मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच, सत्यापन तथा विभिन्न मामलों में पाई गई विसंगतियों के निराकरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त चाईबासा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-98, मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नोटिस प्राप्त मतदाताओं के लिए आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम का जायजा लिया और मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का संबंधित अभिलेखों और उपलब्ध विवरणों के साथ किए जा रहे मिलान की जानकारी ली। उन्होंने दस्तावेजों की जांच, तथ्यों के सत्यापन तथा मतदाता सूची एवं संबंधित अभिलेखों में दर्ज विवरणों में पाई गई विसंगतियों के निराकरण के लिए की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की।


Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से दस्तावेजों की जांच के उपरांत मामलों के नियमानुसार निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि नोटिस प्राप्त मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेजों का गंभीरतापूर्वक और नियमानुसार परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि दस्तावेजों एवं उपलब्ध अभिलेखों के सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की विसंगति पाए जाने पर उसका निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप निराकरण किया जाए। प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही जनसुनवाई में आने वाले मतदाताओं को आवश्यक सहयोग एवं समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
जनसुनवाई कार्यक्रम के निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने चाईबासा शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के तहत विभिन्न मकानों पर लगाए गए स्टीकरों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में संचालित मतदाता सत्यापन एवं अन्य निर्वाचन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं निर्वाचन कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ दस्तावेजों की जांच, मतदाता सत्यापन एवं अन्य निर्वाचन कार्यों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय सीमा तथा दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, मतदान केंद्र के बीएलए-2 त्रिशाणु राय, बीएलओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन कर्मी उपस्थित थे।