स्वास्थ्य

8 जुलाई के रक्तदान महाअभियान में 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित, उपायुक्त ने 24 जुलाई को अधिक भागीदारी की अपील की

8 जुलाई के रक्तदान महाअभियान में 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित, उपायुक्त ने 24 जुलाई को अधिक भागीदारी की अपील की

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रत्येक माह की 8 और 24 तारीख को आयोजित होने वाले रक्तदान दिवस के तहत 8 जुलाई को आयोजित रक्तदान महाअभियान में 400 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने अभियान की सफलता पर जिलेवासियों के उत्साह और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस मानवीय योगदान की जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम है। उन्होंने बताया कि इस बार महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कुल संग्रहित रक्त में से लगभग 150 यूनिट महिलाओं ने दान किया, जो समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।


Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि अभियान में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 200 से अधिक युवाओं और नए रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं का यह उत्साह समाज के लिए प्रेरणादायक है और इसे आगे भी बनाए रखना आवश्यक है।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के मन में रक्तदान को लेकर किसी प्रकार की झिझक या संकोच है, तो वे एक बार अवश्य रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और सरल प्रक्रिया है। इससे किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं आती, बल्कि किसी जरूरतमंद की जान बचाने का संतोष प्राप्त होता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने आगामी 24 जुलाई को आयोजित होने वाले रक्तदान दिवस में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जनसहभागिता से पश्चिमी सिंहभूम को रक्त की कमी से मुक्त जिला बनाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा, “आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।”

Book your slot today : +91 7250214782
जमशेदपुर में रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस हिरासत का महिलाओं ने किया विरोध, जांच जारी

जमशेदपुर में रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस हिरासत का महिलाओं ने किया विरोध, जांच जारी

जमशेदपुर | सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित पुराने एमजीएम अस्पताल के समीप सोमवार रात करीब 9 बजे कथित रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। शिकायत के अनुसार, कुछ युवक हथियारनुमा चापड़ लेकर एक दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि रंगदारी नहीं देने पर चापड़ से हमला कर दिया जाएगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

दुकानदार का आरोप है कि संबंधित युवक पिछले कई दिनों से लगातार उसकी दुकान पर आकर रंगदारी की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर बस्ती में छापेमारी कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।

Contact no :- +91 8553588326

पुलिस जब हिरासत में लिए गए युवक को अपने साथ ले जाने लगी, तभी करीब 10 से 12 महिलाओं ने इसका विरोध किया। महिलाओं का कहना था कि हिरासत में लिया गया युवक निर्दोष है और उसे बेवजह मामले में फंसाया जा रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच करीब आधे घंटे तक तीखी नोकझोंक और खींचतान की स्थिति बनी रही। घटनास्थल पर पथराव होने की भी सूचना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक को अपने साथ थाना ले जाने में सफल रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 64 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, रोगों से बचाव को लेकर किया गया जागरूक

आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 64 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, रोगों से बचाव को लेकर किया गया जागरूक

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन प्रखंडों में आयुष विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविरों के दौरान कुल 64 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें निःशुल्क आयुष औषधियां वितरित की गईं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

स्वास्थ्य शिविर हाटगम्हरिया प्रखंड के कालीमाटी, तांतनगर प्रखंड के केसिया तथा मनोहरपुर प्रखंड के टांगरैन गांव में आयोजित किए गए। इस दौरान गठिया, वात रोग, बुखार, सर्दी-खांसी, नस संबंधी समस्याएं, त्वचा रोग, पेट संबंधी बीमारियां, उच्च रक्तचाप तथा मधुमेह सहित विभिन्न सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों की जांच कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

शिविर में सामुदायिक आयुष स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. यशवंती, डॉ. अनीश एवं डॉ. राधिका ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर चिकित्सकों ने ग्रामीणों को सर्पदंश एवं जहरीले कीड़े-मकोड़ों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने अपील की कि ऐसी स्थिति में झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों में समय व्यर्थ न गंवाएं, बल्कि मरीज को तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाकर उचित उपचार कराएं। साथ ही बाहर निकलते समय चप्पल या जूते पहनने, जमीन पर सोने के बजाय खटिया या पलंग का उपयोग करने तथा व्यक्तिगत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चिकित्सकों ने मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। शिविर में आयोजित योग सत्र के माध्यम से ग्रामीणों को नियमित योगाभ्यास अपनाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर गांव की सहिया या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782
सदर अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मी पर फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी पाने का आरोप, डीसी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

सदर अस्पताल के ब्लड बैंक कर्मी पर फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी पाने का आरोप, डीसी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल का ब्लड बैंक एक बार फिर विवादों में आ गया है। यहां कार्यरत एक कर्मी पर कथित रूप से फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर अवैध तरीके से नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर स्थानीय युवक अनीष गोप ने जिला उपायुक्त (डीसी) को शिकायती पत्र सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला
उपायुक्त को सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत जयंत कुमार के पास ब्लड बैंक जैसे अत्यंत संवेदनशील विभाग में कार्य करने के लिए आवश्यक वैध तकनीकी प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र नहीं हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि बिना आवश्यक योग्यता के ऐसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति मरीजों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

Contact no :- +91 8553588326

स्थानीय युवाओं की अनदेखी का आरोप
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जयंत कुमार मूल रूप से बिहार का निवासी है तथा उसके आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बिहार के हैं। जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले में बड़ी संख्या में योग्य एवं तकनीकी रूप से प्रशिक्षित स्थानीय युवा रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Contact no :- +91 9337736501

इसके बावजूद बाहरी राज्य के व्यक्ति की कथित रूप से अनियमित तरीके से नियुक्ति किए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से अस्पताल प्रबंधन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

डीसी से की गई ये प्रमुख मांगें
अनीष गोप ने उपायुक्त से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, संबंधित कर्मी के सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जाए तथा जांच पूरी होने तक साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका को देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही, यदि नियुक्ति में अनियमितता पाई जाती है तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

शिकायत सामने आने के बाद अब पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर तियू, जिला महासचिव सचिन बिरुवा, जिला महासचिव आयुष, उदय, आकाश गोप एवं आर्यन पूर्ति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

RBSK के ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ कार्यक्रम में 200 से अधिक बच्चों की हुई हृदय जांच, जरूरतमंदों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

RBSK के ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ कार्यक्रम में 200 से अधिक बच्चों की हुई हृदय जांच, जरूरतमंदों का होगा निःशुल्क ऑपरेशन

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सदर अस्पताल, चाईबासा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक तथा बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 200 से अधिक बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय संबंधी विस्तृत जांच की गई। जांच के बाद जिन बच्चों में जन्मजात अथवा अन्य गंभीर हृदय रोग की पुष्टि या आशंका पाई गई, उन्हें आगे की विशेषज्ञ चिकित्सा एवं आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क हृदय ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।

Contact no :- +91 8553588326

यह सुविधा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के सहयोग से उपलब्ध कराई जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि स्वस्थ बचपन ही विकसित समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी बच्चा बेहतर उपचार से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि बच्चों में हृदय रोग या किसी अन्य गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो वे तुरंत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से संपर्क कर उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जन्मजात हृदय रोग सहित अन्य गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान कर बच्चों को विशेषज्ञ संस्थानों में रेफर किया जाता है। उन्होंने कहा कि ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क हृदय ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782
एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत, पांच माह का लंबित वेतन जल्द होगा जारी

एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत, पांच माह का लंबित वेतन जल्द होगा जारी

जमशेदपुर | जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में कार्यरत होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में तैनात जवानों का पिछले पांच महीनों से लंबित वेतन अब जल्द जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, बकाया वेतन के भुगतान के लिए आवश्यक राशि अस्पताल अधीक्षक के खाते में भेज दी गई है और भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बताया कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने लंबित वेतन के भुगतान के लिए आवश्यक राशि का आवंटन कर दिया है।

Contact no :- +91 8553588326

विधायक ने बताया कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि एक महिला होमगार्ड जवान ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि, चिकित्सकों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। घटना के बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर होमगार्ड जवानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

Contact no :- +91 9337736501

सरयू राय के अनुसार, उन्होंने अस्पताल परिसर से ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से दूरभाष पर बातचीत कर लंबित वेतन शीघ्र जारी करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि यदि दो दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि होमगार्ड जवानों का लंबित वेतन जल्द जारी कर दिया जाएगा। अब भुगतान के लिए राशि उपलब्ध कराए जाने के बाद सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सैकड़ों होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
सोनम वांगचुक प्रकरण पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सोनम वांगचुक प्रकरण पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चाईबासा | लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक से जुड़े घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। रविवार को कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों की बात करने वालों की आवाज दबाने का कोई भी प्रयास लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना पर सीधा प्रहार है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

त्रिशानु राय ने कहा कि सोनम वांगचुक किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि लद्दाख के पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय लोगों के अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति की आवाज को दबाने का प्रयास केंद्र सरकार की लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति असहिष्णुता को दर्शाता है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में जो भी व्यक्ति जनता के अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण और संवैधानिक मूल्यों की बात करता है, उसे डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार की राजनीति का पुरजोर विरोध करती है। लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी शक्ति होती है।

Contact no :- +91 9337736501

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार को दमन और टकराव की राजनीति छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोगों की भावनाओं, उनकी मांगों और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि जनता की आवाज को बलपूर्वक दबाने से समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में लोगों का विश्वास कमजोर पड़ता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

त्रिशानु राय ने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक भारत की मूल भावना के विरुद्ध है और कांग्रेस इसका हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
सोनम वांगचुक के समर्थन में आए जयराम महतो, केंद्र सरकार से जल्द वार्ता की अपील

सोनम वांगचुक के समर्थन में आए जयराम महतो, केंद्र सरकार से जल्द वार्ता की अपील

रांची/नई दिल्ली | लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम महतो ने केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए उनसे शीघ्र सकारात्मक बातचीत करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जयराम महतो ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज़ सुनना सरकार की जिम्मेदारी होती है। उनका कहना है कि लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक की मांगों का समाधान संवाद के माध्यम से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और सरकार को इस दिशा में संवेदनशील पहल करनी चाहिए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सकारात्मक और संवेदनशील रुख अपनाना चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

शांतिपूर्ण आंदोलनों का सम्मान लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करता है तथा इससे जनता का सरकार पर विश्वास भी बना रहता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जयराम महतो ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जल्द ही आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की पहल करेगी, ताकि सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए सम्मानजनक और सर्वमान्य समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि देशहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संवाद का मार्ग सबसे प्रभावी और उचित माध्यम है।

Book your slot today : +91 7250214782
सदर अस्पताल में प्रसूता व नवजात की मौत, परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का लगाया आरोप

सदर अस्पताल में प्रसूता व नवजात की मौत, परिजनों ने चिकित्सीय लापरवाही का लगाया आरोप

जामताड़ा | जामताड़ा सदर अस्पताल में कथित चिकित्सीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। सरकारबांध निवासी रीना कुमारी नामक प्रसूता और उसके नवजात शिशु की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक दवाइयों के बजाय उन्हें बाहर की निजी मेडिकल दुकानों से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया गया। उनका कहना है कि समय पर समुचित इलाज और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, जिसके कारण प्रसूता और नवजात की मौत हो गई।

Contact no :- +91 8553588326

घटना के बाद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की कमी, संसाधनों का अभाव और जवाबदेही की कमी के कारण मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।

Contact no :- +91 9337736501

परिजनों और स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में किसी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी या अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

साथ ही सरकारी अस्पतालों में सभी आवश्यक दवाइयों, उपकरणों और चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गोइलकेरा में आयुष उपचार से रक्तस्रावी बवासीर से मिली राहत, लाभुक ने साझा किया अनुभव

गोइलकेरा में आयुष उपचार से रक्तस्रावी बवासीर से मिली राहत, लाभुक ने साझा किया अनुभव

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं जिले में संचालित आयुष स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में गोइलकेरा प्रखंड निवासी दीपक कुमार की स्वास्थ्य लाभ की कहानी आयुष चिकित्सा पद्धति की प्रभावशीलता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आई है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

दीपक कुमार पिछले चार से पांच वर्षों से रक्तस्रावी बवासीर (ब्लीडिंग पाइल्स) की समस्या से पीड़ित थे। उन्हें प्रत्येक आठ से दस दिनों के अंतराल पर शौच के दौरान रक्तस्राव होता था, जिससे वे शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करने लगे थे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर उपचार कराया और लंबे समय तक दवाइयों का सेवन भी किया, लेकिन उन्हें स्थायी राहत नहीं मिल सकी।
इसके बाद 16 जुलाई 2025 को उन्होंने आयुष विभाग के माध्यम से आयुष चिकित्सक डॉ. कविता मैथी से संपर्क किया।

Contact no :- +91 8553588326

चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक औषधियां दी गईं तथा आवश्यक परामर्श और जीवनशैली से जुड़े सुझाव भी दिए गए। नियमित उपचार और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने से कुछ ही समय में रक्तस्राव की समस्या पूरी तरह नियंत्रित हो गई और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार होने लगा। वर्तमान में वे सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं तथा स्वयं को पहले की तुलना में अधिक स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं।

Contact no :- +91 9337736501

दीपक कुमार ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्षों से चली आ रही बीमारी के कारण वे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान थे। कई स्थानों पर इलाज कराने के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं मिला, लेकिन आयुष चिकित्सक के उपचार और नियमित परामर्श से उन्हें उल्लेखनीय राहत मिली। उन्होंने जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे बिना किसी परेशानी के अपना दैनिक जीवन सामान्य रूप से जी पा रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आयुष चिकित्सक डॉ. कविता मैथी ने कहा कि बवासीर जैसी समस्याओं की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार कराने से बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि नियमित दवा, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी का सेवन और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने से रोगी शीघ्र स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी स्वास्थ्य समस्या को छिपाने के बजाय निकटतम आयुष स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श अवश्य लें।

Book your slot today : +91 7250214782

पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और इससे अनेक मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी बीमारी की स्थिति में स्वयं उपचार करने के बजाय सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों एवं आयुष केंद्रों में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर समय पर उपचार कराएं।