स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पश्चिमी सिंहभूम को राज्य स्तरीय सम्मान

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पश्चिमी सिंहभूम को राज्य स्तरीय सम्मान

चाईबासा | मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति ने “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA)” के तहत वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले के रूप में पश्चिमी सिंहभूम को सम्मानित किया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

यह सम्मान जिले को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व (एएनसी) स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराने, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रदान किया गया है।


Contact no :- +91 9337736501

इस उपलब्धि पर उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान जिले के चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों, एएनएम, सहिया तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कर्मियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा प्रत्येक गर्भवती महिला तक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वहीं, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी ने भी जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सहित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लक्ष्य को और अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, 180 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

पश्चिमी सिंहभूम में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, 180 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित आयुष स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता शिविरों को ग्रामीणों का उत्साहपूर्ण सहयोग मिला। शिविरों के दौरान कुल 180 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और आयुष औषधियों का वितरण किया गया। मरीजों की सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविरों में डॉ. दीपक, डॉ. कविता, डॉ. सूर्य भूषण, डॉ. धर्मराज एवं डॉ. राधिका ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने लोगों को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया।
ये स्वास्थ्य शिविर खूंटपानी प्रखंड के कुसतुया एवं बासाहातु, सोनुवा प्रखंड के पोड़ाहाट, गोइलकेरा प्रखंड के काटकारा तथा मनोहरपुर प्रखंड के बच्चनबूटु गांवों में आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शिविर में भाग लेकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

Contact no :- +91 8553588326

शिविर के दौरान योग सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग और नियमित व्यायाम को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग प्रशिक्षकों ने सरल योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर लोगों को मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने मच्छरदानी के नियमित उपयोग, घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव रोकने तथा बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी। साथ ही तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शिविर के समापन पर ग्रामीणों से नियमित योग करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता बनाए रखने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गई। साथ ही किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अपने गांव की सहिया से संपर्क करने और समय पर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ऐसे जनहितकारी शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ, जागरूक और निरोग समाज का निर्माण करना है।

कराईकेला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण

कराईकेला में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को यातायात नियमों का दिया गया प्रशिक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला परिवहन कार्यालय की सड़क सुरक्षा टीम ने शुक्रवार को पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, कराईकेला में विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों, रोड मार्किंग, संकेत चिह्नों तथा नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही सरकार की ‘गुड समेरिटन योजना’ तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों एवं उनके परिजनों को मिलने वाले मुआवजे के प्रावधानों की भी जानकारी दी।

Contact no :- +91 8553588326

थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यह संकल्प ले कि उसके घर, विद्यालय, गांव और समाज में कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन न करे।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, जैसे तेज रफ्तार, नशे की हालत में वाहन चलाना तथा हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना, पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला सड़क सुरक्षा टीम ने लोगों से नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाने की अपील करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग अपनाने का संदेश दिया। साथ ही सभी से अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया, ताकि सड़क सुरक्षा की संस्कृति को मजबूत बनाया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
जगन्नाथपुर में दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, नशीली दवाओं का अवैध भंडारण नहीं मिला

जगन्नाथपुर में दवा दुकानों का औचक निरीक्षण, नशीली दवाओं का अवैध भंडारण नहीं मिला

चाईबासा | पश्चिम सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में औषधि नियंत्रण विभाग के दवा निरीक्षक ने बुधवार को जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैंतगढ़ में एक खुदरा एवं एक थोक दवा दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई, जिसमें किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं या कोडीन युक्त कफ सिरप का अवैध भंडारण नहीं पाया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दोनों दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी कैमरे पहले से स्थापित हैं। दवा निरीक्षक ने संचालकों को निर्देश दिया कि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कैमरों का फोकस विशेष रूप से दुकान के सामने वाले हिस्से पर रखा जाए। साथ ही, किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए दुकान परिसर में अग्निशामक यंत्र अनिवार्य रूप से स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 8553588326

जांच में दुकानों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। दवा एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप दवाओं का भंडारण भी व्यवस्थित मिला। गुणवत्ता परीक्षण के उद्देश्य से कुछ दवाओं के नमूने संग्रहित कर सरकारी विश्लेषक के पास जांच के लिए भेजे गए हैं।

Contact no :- +91 9337736501

इसी क्रम में दवा निरीक्षक ने टाटा मेन्स अस्पताल, नोआमुंडी स्थित रक्त केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य पूर्व में दिए गए निर्देशों एवं पूछे गए बिंदुओं के अनुपालन की समीक्षा करना था। जांच के दौरान रक्त केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। केंद्र के सभी उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप कैलिब्रेटेड मिले तथा एलिसा (ELISA) परीक्षण से संबंधित संधारित लॉग बुक की भी गहन जांच की गई, जो पूरी तरह संतोषजनक पाई गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि औचक निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर झारखंड राज्य औषधि नियंत्रण निदेशालय को अग्रिम कार्रवाई एवं अभिलेख हेतु भेजी जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

जगन्नाथपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, बिना लेबल खाद्य सामग्री पर नोटिस

जगन्नाथपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, बिना लेबल खाद्य सामग्री पर नोटिस

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक्सपायरी तिथि में छेड़छाड़ और फर्जी री-लेबलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने जगन्नाथपुर अनुमंडल में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान जगन्नाथपुर अनुमंडल के सिंह मार्केट, सिंखू मार्केट, मेन रोड, मस्जिद गली, ब्लॉक रोड तथा इंद्रा रोड स्थित कुल 16 थोक एवं खुदरा खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण दल ने पैकेज्ड खाद्य उत्पादों की एक्सपायरी तिथि, लेबलिंग तथा री-लेबलिंग की गहन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए रखे गए एक्सपायरी खाद्य उत्पादों को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कराया गया।

Contact no :- +91 8553588326

जांच के क्रम में बिना लेबल वाले खाद्य उत्पादों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले खाद्य कारोबारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में केवल विधिवत लेबलयुक्त एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप उत्पादों का ही भंडारण और विक्रय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

अभियान के तहत बड़े प्रतिष्ठानों के साथ-साथ स्थानीय ठेला-खोमचा संचालकों, गोलगप्पा विक्रेताओं तथा अन्य छोटे खाद्य कारोबारियों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित कृत्रिम रंगों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस विशेष निरीक्षण अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम, अनूपा कुमारी तथा दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अभियान में विभागीय कर्मी अभय ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Book your slot today : +91 7250214782

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों की खरीदारी के समय विशेष सतर्कता बरतें। विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी पैकेज्ड खाद्य उत्पाद को खरीदने से पहले उस पर अंकित एफएसएसएआई (FSSAI) का वैध लोगो, लाइसेंस या पंजीकरण संख्या, निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि (Expiry Date) तथा अन्य आवश्यक लेबल संबंधी जानकारियों की अनिवार्य रूप से जांच करें।

मानगो में विशेष नाला सफाई अभियान शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

मानगो में विशेष नाला सफाई अभियान शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर | मानगो नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से जाम नालियों, गंदगी और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मेयर सुधा गुप्ता की पहल पर टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) ने मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, मेयर सुधा गुप्ता ने हाल ही में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक (एमडी) से मुलाकात कर मानगो क्षेत्र में सफाई, जलनिकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। इसी पहल के तहत यूआईएसएल ने मशीनों और सफाई कर्मियों की टीम के साथ विभिन्न इलाकों में वर्षों से जमा गाद, कचरा और अन्य अवरोधों को हटाने का अभियान शुरू किया है।

Contact no :- +91 8553588326

अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए मेयर स्वयं विभिन्न स्थलों पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों के साथ सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि सभी प्रभावित क्षेत्रों की नालियों की समुचित और पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि बारिश के दौरान जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

Contact no :- +91 9337736501

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानगो की जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सकारात्मक समन्वय आगे भी जारी रहेगा और सड़क, जलापूर्ति, सफाई तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने यूआईएसएल अधिकारियों से सफाई अभियान को नियमित रूप से जारी रखने तथा जलनिकासी की गंभीर समस्या वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के प्रबंधक निशांत कुमार, यूआईएसएल के जगन्नाथ महापात्रो सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, स्थानीय लोगों ने नालियों की सफाई शुरू होने पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस अभियान से क्षेत्र में गंदगी और जलजमाव की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

बागबेड़ा में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, सभी गंभीर; चालक फरार

बागबेड़ा में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, सभी गंभीर; चालक फरार

जमशेदपुर | बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क पर कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद टीवीएस एक्सएल (JH 05 BU 8686) से घर लौट रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित कार (JH 05 EF 9444) ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर मौजूद तीन अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में लेती चली गई।

Contact no :- +91 8553588326

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

Contact no :- +91 9337736501

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे की हालत में था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और चालक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में बेड की भारी कमी, मरीज जमीन पर इलाज कराने को मजबूर

एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में बेड की भारी कमी, मरीज जमीन पर इलाज कराने को मजबूर

जमशेदपुर | डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर दबाव देखने को मिल रहा है। वायरल फीवर, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के चलते अस्पताल के सभी बेड, स्ट्रेचर, बेंच और कुर्सियां पूरी तरह भर चुकी हैं। स्थिति यह है कि कई मरीजों का इलाज मजबूरी में जमीन पर लिटाकर किया जा रहा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अस्पताल प्रबंधन ने हाल ही में 18 नए स्ट्रेचर-सह-बेड खरीदे हैं। हालांकि, सोमवार देर रात तक इनका उपयोग शुरू नहीं हो सका। सभी नए स्ट्रेचर-बेड रजिस्ट्रेशन काउंटर के समीप स्थित हॉल में रखे रहे, जबकि इमरजेंसी वार्ड में मरीज बेड के अभाव में जमीन पर उपचार कराने को विवश रहे। जानकारी के अनुसार, इन स्ट्रेचर-बेड का अब तक इमरजेंसी वार्ड में आवंटन नहीं किया गया है, जिसके कारण आवश्यकता होने के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जब अस्पताल में नए स्ट्रेचर उपलब्ध हैं, तो उन्हें तत्काल इमरजेंसी वार्ड में उपयोग के लिए लगाया जाना चाहिए, ताकि गंभीर मरीजों को राहत मिल सके। इस स्थिति ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और संसाधनों के प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Contact no :- +91 9337736501

ग्रामीण क्षेत्र के 73 वर्षीय मकरी हेंब्रम को शनिवार और रविवार, दोनों दिन जमीन पर लिटाकर रक्त चढ़ाया गया। परिजनों का आरोप है कि रक्त की व्यवस्था भी उन्हें स्वयं करनी पड़ी, जिसमें एक रक्तदान संस्था ने सहयोग किया। मकरी हेंब्रम किडनी, हृदय और गैस संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं तथा उन्हें सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी। परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक पत्रकार की पहल के बाद उन्हें बेड उपलब्ध कराया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसी प्रकार, घाटशिला निवासी असित मानकी को सांप के काटने के बाद प्राथमिक उपचार के पश्चात एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन यहां भी उन्हें तत्काल बेड उपलब्ध नहीं हो सका और इलाज इंतजार के बीच जारी रहा। वहीं, साकची निवासी पूजा सिंह को पैरालिसिस की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया, जिन्हें भी लंबे समय तक बेड मिलने का इंतजार करना पड़ा।

Book your slot today : +91 7250214782

अस्पताल में कई अन्य मरीज भी सुबह से देर रात तक जमीन, स्ट्रेचर और कुर्सियों पर इलाज कराने को मजबूर रहे। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच उपलब्ध संसाधनों के समय पर उपयोग और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जमशेदपुर के गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर के गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर | साकची थाना क्षेत्र स्थित लाइफ लाइन अस्पताल के समीप एक गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ निवासी नीलमणि गोराई (19) के रूप में हुई है। वह करीब दो माह पहले कंप्यूटर कोचिंग करने के लिए जमशेदपुर आई थी और उक्त हॉस्टल में रह रही थी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह हॉस्टल की महिला होमगार्ड छात्रा के कमरे का दरवाजा खोलने पहुंची। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया, जहां छात्रा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल साकची थाना पुलिस को दी गई।

Contact no :- +91 8553588326

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Contact no :- +91 9337736501

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जमशेदपुर पहुंचे। इस घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं में भी दहशत और शोक का माहौल है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

फिलहाल साकची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
प्रोजेक्ट ‘बचपन–भविष्य की राहें’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 80 आंगनबाड़ी सेविकाएं सम्मानित

प्रोजेक्ट ‘बचपन–भविष्य की राहें’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 80 आंगनबाड़ी सेविकाएं सम्मानित

चाईबासा | जिला समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को समाहरणालय सभागार, चाईबासा में प्रोजेक्ट ‘बचपन–भविष्य की राहें’ के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा प्रारंभिक बाल शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने सेविकाओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास, कुपोषण उन्मूलन तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर सरकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यशाला के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की प्रगति, केंद्रों में पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता, विद्युतीकरण, पोषण ट्रैकर के प्रमुख संकेतकों तथा समर अभियान की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बाल विकास, पोषण एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) के रूप में अपने-अपने क्षेत्रों में 100 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाली सेविकाओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुल 80 आंगनबाड़ी सेविकाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा एवं चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।

Book your slot today : +91 7250214782