स्वास्थ्य

दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में सिंहभूम सांसद जोबा माझी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का पारंपरिक रूप से शॉल ओढ़ाकर तथा पौधा एवं वेजिटेबल बास्केट भेंट कर स्वागत किया गया।
बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों, बुनियादी सुविधाओं तथा जनसमस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई। सांसद जोबा माझी ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

समीक्षा के दौरान कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कल्याण विभाग को सामुदायिक वन पट्टा वितरण, एकलव्य विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। वहीं, वन विभाग को एलीफेंट अलर्ट सिस्टम एवं हाईमास्ट लाइट लगाने की दिशा में कार्य तेज करने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत सड़कों की मरम्मत, पेयजल संकट को देखते हुए चापाकलों की मरम्मत, जलमीनारों के संचालन तथा बंद पड़ी ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को पुनः चालू करने पर भी जोर दिया गया। चक्रधरपुर एवं जगन्नाथपुर में जर्जर पानी टंकियों के सुरक्षित निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा पंचायत स्तर पर योजनाओं की मॉनिटरिंग, जिला परिषद की निर्माणाधीन योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, नवोदय विद्यालय नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने, तांतनगर में फार्मेसिस्ट कॉलेज संचालन तथा नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य निरीक्षण को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में मोबाइल कनेक्टिविटी, भूमिहीन परिवारों को आवास हेतु भूमि उपलब्ध कराने, पशुपालन योजनाओं के लाभुकों को प्रशिक्षण देने तथा बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने पर भी चर्चा हुई।
उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि आपदा से संबंधित लंबित मुआवजा मामलों में कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि आंधी-तूफान एवं बारिश से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सर्पदंश से निपटने के लिए एंटीवेनम उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में जैक बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ है तथा ब्लड बैंक लाइसेंस एवं होमगार्ड प्रशिक्षण को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में मिशन वात्सल्य योजना के तहत एकल अभिभावक वाले बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने की अपील की गई। योजना के तहत बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है।
लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच आवास योजना के डमी चेक, प्रेशर कुकर, साइकिल, सामुदायिक वन पट्टा, खेल किट, स्कूल बैग, किताबें, मत्स्य विपणन किट, ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरण, एचपीवी वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही जैक बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जागरूकता रथों को दिखाई गई हरी झंडी
बैठक के उपरांत अतिथियों ने पोषण, जनगणना, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, टीबी मुक्त भारत, एचपीवी वैक्सीनेशन, रक्तदान, पेयजल एवं स्वच्छता तथा जेएसएलपीएस के प्रोजेक्ट बदलाव से संबंधित जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समाहरणालय परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया।
बैठक में कालीचरण मुंडा, निरल पुरती, सुखराम उरांव, सोनाराम सिंकु, जगत माझी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव आयोजित

प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव आयोजित

चक्रधरपुर | उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के मार्गदर्शन में संचालित “प्रोजेक्ट बचपन” के तहत गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र कुदलीबाड़ी एवं भलियाकुदर में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत मई माह में जन्मे आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों का सामूहिक रूप से जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटा गया और उनके लिए विशेष बाल भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अधिकारियों ने बताया कि “प्रोजेक्ट बचपन” के तहत प्रत्येक माह की 14 तारीख को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पोषण, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी, चक्रधरपुर अंचल अधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बाल संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित, शिक्षा में उत्कृष्टता पर दिया जोर

बाल संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित, शिक्षा में उत्कृष्टता पर दिया जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो मौजूद रहे। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम से जुड़े।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम की शुरुआत में उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा जैक बोर्ड द्वारा जारी 10वीं एवं 12वीं परीक्षा परिणाम में जिले के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का पहला लक्ष्य पश्चिमी सिंहभूम को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है, ताकि यहां के छात्र-छात्राएं स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करें।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को नियमित अभ्यास जारी रखने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने छात्र-छात्राओं को “तारा ताली” और “रेन ताली” जैसी गतिविधियों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि “प्रोजेक्ट परख” के तहत विद्यालयों में नियमित टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यालयों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने हुनर को पहचानने और अनुशासन के साथ बेहतर परिणाम हासिल करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में “बोलेगा सिंहभूम” कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा, जबकि “बात तो करनी होगी” कार्यक्रम के जरिए उनकी संवाद क्षमता का विकास किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक माह की 5 तारीख को सभी विद्यालयों में खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें खेल गतिविधियों के साथ अन्य रचनात्मक कार्यक्रम भी शामिल होंगे। वहीं, प्रत्येक माह की 20 तारीख को “तिथि भोज-सह-जन्मोत्सव” कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं का जन्मदिन मनाया जाएगा और उन्हें विशेष भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए घड़े में पेयजल तथा पक्षियों के लिए अलग से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह की 8 एवं 24 तारीख को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता अपेक्षित रहेगी।

झींकपानी के कस्तूरबा विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी

झींकपानी के कस्तूरबा विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्राओं को यातायात नियमों की दी जानकारी

चाईबासा | जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं जिला सड़क सुरक्षा टीम, परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में झींकपानी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अभियान के दौरान DLSA के सचिव रवि चौधरी ने छात्राओं को ट्रैफिक नियमों, रोड मार्किंग, संकेत चिह्नों एवं नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बताते हुए तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने सरकार की गुड समैरिटन योजना तथा सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे की जानकारी भी दी। सचिव ने बताया कि वाहन का बीमा (इंश्योरेंस) नहीं होने की स्थिति में मुआवजे की जिम्मेदारी वाहन मालिक की होती है। वहीं, अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर परिवहन विभाग पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने में सहयोग करता है।
कार्यक्रम में छात्राओं को अपने घर, विद्यालय और समाज में यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। इसके अलावा बाल मजदूरी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल शोषण एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों पर भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की ओर से बताया गया कि पीड़ितों एवं उनके परिवारों को न्याय दिलाने तथा कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए निशुल्क अधिवक्ताओं की व्यवस्था की जाती है।

सरायकेला पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए त्वरित मरम्मति और जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

सरायकेला पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए त्वरित मरम्मति और जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पेयजल आपूर्ति योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए खराब पड़े चापाकलों एवं जलमीनारों की शीघ्र मरम्मति सुनिश्चित करने तथा पेयजल संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन करने के निर्देश दिए गए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छूटे हुए सभी गांवों एवं टोलों को नल-जल योजना से आच्छादित करते हुए प्रत्येक घर तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि ड्राई क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े।
बैठक में जल जीवन मिशन (JJM), सिंगल विलेज स्कीम (SVS), मल्टी विलेज स्कीम (MVS) तथा 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वर्तमान में बंद अथवा खराब पड़ी पेयजल योजनाओं की शीघ्र मरम्मति कर उन्हें पुनः संचालित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की भौतिक स्थिति का निरीक्षण करने, जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में प्रभारी उप विकास आयुक्त सह निदेशक डीआरडीए अजय तिर्की, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

झींकपानी में सब्जी विक्रेता पर तीर से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

झींकपानी में सब्जी विक्रेता पर तीर से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में तीर से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरूली अपने गांव से सब्जी लेकर जोड़ापोखर हाट बेचने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने उन पर तीर से हमला कर दिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक के बाद एक करीब 20 तीर चलाए, जिनमें से 3 तीर चोया बिरूली के शरीर में जा धंसे। तीर लगने से वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने घायल अवस्था में देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

Book your slot today : +91 7250214782

सूचना मिलते ही झींकपानी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम शरीर में धंसे तीर को निकालने में जुटी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिले के छह प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित, 193 यूनिट रक्त संग्रहित

प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिले के छह प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित, 193 यूनिट रक्त संग्रहित

चाईबासा | जिले में संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत प्रत्येक माह की 08 एवं 24 तारीख को विभिन्न प्रखंडों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में आज जिले के छह प्रखंडों में व्यापक स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रखंड सदर चाईबासा स्थित एमटीसी सदर अस्पताल परिसर में आयोजित शिविर में कुल 109 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 34 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। वहीं, मंझगांव प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लोगों ने पंजीकरण कराया और 30 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी प्रकार कुमारडुंगी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 65 लोगों ने पंजीकरण कराया, जहां 50 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। जगन्नाथपुर प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 47 लोगों ने पंजीकरण कराया और 32 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
गोइलकेरा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 135 लोगों ने पंजीकरण कराया, जहां 27 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। वहीं, बड़ाजामदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 28 लोगों ने पंजीकरण कराया और 20 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इस प्रकार प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिले के छह प्रखंडों में आयोजित रक्तदान शिविरों से कुल 193 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

रक्तदान शिविर में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करने का संदेश दिया।

आदित्यपुर  सात महीनों से पोषाहार राशि नहीं मिलने से संकट में आंगनबाड़ी केंद्र, सेविकाओं ने की जल्द भुगतान की मांग

आदित्यपुर  सात महीनों से पोषाहार राशि नहीं मिलने से संकट में आंगनबाड़ी केंद्र, सेविकाओं ने की जल्द भुगतान की मांग

आदित्यपुर | गम्हरिया प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविकाएं पिछले सात महीनों से पोषाहार राशि नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक और प्रशासनिक संकट का सामना कर रही हैं। राशि आवंटन में लगातार हो रही देरी का असर केंद्र और राज्य सरकार की बाल विकास योजनाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सेविकाओं ने जिला प्रशासन से अविलंब बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग की है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सेविकाओं का कहना है कि पोषाहार राशि नहीं मिलने के कारण कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच नियमित रूप से पोषाहार वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गम्हरिया प्रखंड में सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में बच्चे प्रतिदिन आते हैं, लेकिन पोषाहार वितरण बाधित होने के कारण अब केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति भी घटने लगी है।
आंगनबाड़ी सेविका अनुराधा ने बताया कि पिछले सात महीनों से जिले में पोषाहार राशि का आवंटन नहीं हुआ है, जबकि पड़ोसी जिलों में नियमित रूप से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना फंड के केंद्रों का संचालन करना और बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना लगभग असंभव हो गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

सेविकाओं ने आरोप लगाया कि पोषाहार राशि के साथ-साथ उनके मानदेय का भुगतान भी समय पर नहीं किया जा रहा है। लगातार हो रही अनियमितता के कारण उनके सामने परिवार चलाने का संकट उत्पन्न हो गया है। स्थिति यह है कि अब दुकानदार भी उधार पर राशन और अन्य आवश्यक सामग्री देने से इनकार करने लगे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

सेविकाओं का कहना है कि वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन बिना संसाधन और समय पर मानदेय के व्यवस्था संभालना बेहद कठिन हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जिला प्रशासन से पोषाहार राशि एवं बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुचारु रूप से जारी रह सके।

चाईबासा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

चाईबासा में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

चाईबासा | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुम्बीसाई गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान चाईबासा सिविल कोर्ट के सेवानिवृत्त सहायक क्लर्क चक्रधर बारी की 35 वर्षीय पुत्री शबनम बारी के रूप में हुई है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात खाना खाने के बाद शबनम अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार सुबह जब परिवार के सदस्य उसके कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने शबनम को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

परिजनों के अनुसार, शबनम पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर वींगतोपांग-झींकपानी का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने का निर्देश

आयुष्मान आरोग्य मंदिर वींगतोपांग-झींकपानी का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने का निर्देश

चाईबासा | आयुष्मान आरोग्य मंदिर, वींगतोपांग-झींकपानी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, लेबर रूम, परिवार नियोजन कक्ष, जांच सुविधाएं, योगा गतिविधियां, उपलब्ध जांच यंत्रों तथा दवाइयों की उपलब्धता समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा निर्धारित सभी स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आवश्यक संसाधनों की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782