#प्रोजेक्ट_जागृति #रक्तदान_शिविर #चक्रधरपुर #रक्तदान_महादान #42_यूनिट_रक्त_संग्रह #maskalnews

प्रोजेक्ट जागृति के तहत चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 42 यूनिट रक्त संग्रह

प्रोजेक्ट जागृति के तहत चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 42 यूनिट रक्त संग्रह

चक्रधरपुर | उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के मार्गदर्शन में संचालित प्रोजेक्ट जागृति के तहत प्रत्येक माह की 8 एवं 24 तारीख को आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर की श्रृंखला में सोमवार को अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

शिविर में सरकारी शिक्षकों, प्रखंड संसाधन केंद्र के कर्मियों, पीडीएस डीलरों, जेएसएलपीएस (JSLPS) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आरईओ, विद्युत विभाग, अंचल कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय तथा नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Contact no :- +91 9798542970

इसके अतिरिक्त वेस्ट सिंहभूम केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों तथा शहर के निजी चिकित्सकों ने भी रक्तदान कर इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

रक्तदान शिविर में कुल 49 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जिनमें से 42 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। इस दौरान कुल 42 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित रक्तदान न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक होता है, बल्कि यह सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचायक है।

Book your slot today : +91 7250214782

शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं आयोजनकर्ताओं ने सभी रक्तदाताओं के मानवीय, प्रेरणादायक एवं सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782