अहमदाबाद | अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज IPL 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, जहां Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Gujarat Titans (GT) खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों की नजर सिर्फ ट्रॉफी पर ही नहीं, बल्कि 20 करोड़ रुपये की आकर्षक प्राइज मनी पर भी रहेगी। RCB लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचकर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि GT अपने दूसरे IPL खिताब का सपना साकार करना चाहेगी।
Book your slot today : +91 7250214782
टूर्नामेंट के विजेता को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे। अब सभी की नजर इस रोमांचक मुकाबले पर टिकी है कि आखिर ट्रॉफी और करोड़ों की इनामी राशि पर किस टीम का कब्जा होता है।
चाईबासा | शुक्रवार को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से चाईबासा में एकदिवसीय विचार वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय उपाध्याय तथा विभाग संयोजक राजकुमार शाह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक रामावतार राम रवि ने की। विचार वर्ग का शुभारंभ सामूहिक गीत और वंदे मातरम् के साथ हुआ।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम के दौरान विभाग संयोजक राजकुमार शाह ने संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने बताया कि आगामी 13 एवं 14 जून को गढ़वा में प्रांतीय विचार वर्ग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पश्चिम सिंहभूम जिले से लगभग 25 कार्यकर्ता भाग लेंगे। विचार वर्ग को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में समाज को पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, ऊर्जा संरक्षण, लघु उद्योगों को बढ़ावा और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे विषयों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर अभियान चलाने से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और देश के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।
Book your slot today : +91 7250214782
अजय उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की सूची तैयार कर जनजागरण अभियान चलाने तथा लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्वदेशी संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कामेश्वर विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि रोहित मुंडा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वदेशी संकल्प दिलाया।
Book your slot today : +91 7250214782
विचार वर्ग में जेकेएम राजू, प्रताप कटियार महतो, रितेश कुमार, पिंटू, अनूप प्रसाद, श्यामल दास, जयकिशन बिरूली, कुंदन कुमार, राजकिशोर साहू, जीवन प्रजापति, अशोक मोहंती, गौर चंद्रमुखी, अजय झा, संजय कर्मकार, जगदीश निषाद, दिलीप कुमार, रोहित दास और पप्पू राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धर्मशाला | आईपीएल फाइनल में दोनों टीमों की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारियां खेलने की उम्मीद रहेगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से शीर्ष क्रम में सूर्यवंशी (583 रन), यशस्वी जायसवाल (397 रन) और ध्रुव जुरेल (458 रन) ने अहम योगदान दिया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए अभिषेक शर्मा (563 रन), ट्रैविस हेड (393 रन) और ईशान किशन (569 रन) ने टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान की है।
Book your slot today : +91 7250214782
नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन (606 रन) का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए टीम को कई महत्वपूर्ण मौकों पर मजबूती दी है।
दोनों टीमों के बल्लेबाजी क्रम में विस्फोटक क्षमता मौजूद है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और ट्रैविस हेड जैसे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता फाइनल मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी।
चक्रधरपुर | पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम, पंप रोड चक्रधरपुर में शुक्रवार, 22 मई 2026 को दो दिवसीय विशेष समर कैंप का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Book your slot today : +91 7250214782
समर कैंप में विद्यालय के भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कैंप में योगा, जुम्बा डांस, साइंस एक्सपेरिमेंट, पेंटिंग, इंडोर गेम्स एवं आउटडोर गेम्स जैसी कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, समरसता की भावना विकसित होती है और नई चीजें सीखने के प्रति उनकी रुचि एवं रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।
Book your slot today : +91 7250214782
इस सफल आयोजन में जय श्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, सौभिक घटक, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी, सुलेखा टुडू सहित अन्य शिक्षकों एवं सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने “प्रोजेक्ट-बचपन: भविष्य की राहें” के तहत बुधवार को सदर चाईबासा परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गितिलिपी और किरीगोट में आयोजित बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह की 14 तारीख को आयोजित किया जाता है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में मौजूद बच्चों से संवाद किया। मई माह में जन्मदिन वाले बच्चों का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने कविता और कहानियां सुनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिस पर उपायुक्त ने उनका उत्साहवर्धन किया।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य में देश के कर्णधार बनेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चों के समग्र विकास और आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रों में बच्चों के लिए खुशनुमा वातावरण तैयार कर बेहतर पठन-पाठन सुनिश्चित करने हेतु लगातार नवाचार किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में एएनसी जांच, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही बच्चों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बच्चों को केक और खीर खिलाकर उनके साथ समय बिताया।
चक्रधरपुर | चक्रधरपुर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जनजातीय कला उत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को सरायकेला सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुरु तपन कुमार पटनायक ने की, जबकि चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
बैठक में 17 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले जनजातीय कला उत्सव की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। यह आयोजन लट्टू उरांव कल्याण समिति के तत्वावधान में किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय लोक एवं बॉलीवुड कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ किया जाएगा। इस दौरान राज्य के विभिन्न कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया जाएगा तथा उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
वहीं, 18 अक्टूबर को चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के 16 छऊ नृत्य दलों के बीच भव्य छऊ नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी दलों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उनकी प्रस्तुति की थीम के अनुरूप छऊ पोशाक एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम तीन टीमों को नगद पुरस्कार एवं सम्मान से नवाजा जाएगा। उत्सव के अंतिम दिन 19 अक्टूबर को राज्य एवं अंतरराज्यीय स्तर के प्रसिद्ध लोकनृत्य दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में असम का बिहू एवं बोडो नृत्य, राजस्थान का कालबेलिया, रास एवं मयूर नृत्य, ओडिशा का संबलपुरी, घुड़का एवं मयूरभंज छऊ सहित मानभूम, सरायकेला और खरसावां छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि लट्टू उरांव कल्याण समिति अपनी स्थापना की 11वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के उद्देश्य से इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने के लिए राज्य के प्रसिद्ध कलाकारों और गुरुओं से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी 13 अप्रैल को चक्रधरपुर में विभिन्न कला एवं नृत्य विधाओं से जुड़े कलाकारों एवं नृत्य विशेषज्ञों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में गुरु तपन कुमार पटनायक, मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, शिवचरण साहू, बसंत कुमार गणतायत, मुकेश घोड़ेई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रांची | झारखंड में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजधानी रांची स्थित JSCA International Stadium Complex में जल्द ही झारखंड T20 लीग का आयोजन होने जा रहा है। इस लीग को Indian Premier League (आईपीएल) की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा, जिससे राज्य के उभरते क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
यह लीग Jharkhand State Cricket Association (JSCA) द्वारा आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
Book your slot today : +91 7250214782
गौरतलब है कि झारखंड पहले ही क्रिकेट जगत में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। Mahendra Singh Dhoni जैसे विश्वविख्यात खिलाड़ी ने देश को गौरवान्वित किया है। इसके अलावा Shahbaz Nadeem, Saurabh Tiwary और Varun Aaron जैसे खिलाड़ियों ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है।
झारखंड T20 लीग के माध्यम से अब नई प्रतिभाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा। यह लीग न केवल खिलाड़ियों के कौशल को निखारेगी, बल्कि राज्य में क्रिकेट के प्रति उत्साह को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
सरायकेला-खरसावां | सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला 2026 में सरायकेला छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुति देने के लिए राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र, सरायकेला के कलाकारों का दल अद्रे हाउस, रांची के लिए रवाना हो गया। यह दल समन्वयक सुदीप कबी के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान किया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
महोत्सव के दौरान छऊ कलाकेंद्र के कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण, पताका एवं चंद्रभागा जैसे पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई मंत्री एवं सांसदों के शामिल होने की संभावना है।
Book your slot today : +91 7250214782
कलाकारों के दल में समन्वयक सुदीप कबी के अलावा गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर पानी, सिद्धेश्वर दरोगा, ठाकुर सरदार, पूर्ण चंद्र सरदार, गोपाल पटनायक, अध्यापदो साहु, शिवनाथ मिश्रा, गणेश चंद्र महंती, प्रदीप बोसा, अमन कर तथा अनिमेष कर शामिल हैं।
छऊ कलाकेंद्र के कलाकारों की इस प्रस्तुति को लेकर कला प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह कार्यक्रम झारखंड की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
सरायकेला | सरायकेला–खरसावाँ जिले के पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए टाउन हॉल, सरायकेला में जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड़ और इन-आउट जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लूडो, कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों को भी प्रोत्साहन के रूप में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने भी छात्रों को आगे बढ़कर हर गतिविधि में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
चाईबासा | खूंटकट्टी मैदान में 15 मार्च 2026 को “कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा” का भव्य समापन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन कोल्हान हो फिल्म्स एंड म्यूजिक एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी हो समाज की पारंपरिक संस्कृति, प्रकृति-पूजा और विलुप्त होती परंपराओं को संरक्षित करना था। इस अवसर पर हजारों आदिवासी पुरुष-महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम की शुरुआत गोवारी गीत से हुई। प्रतिभागियों का स्वागत सरजोम और पलाश के फूल लगाकर किया गया। इसके बाद बह पर्व के 10 प्रमुख ताड़ों—गेना, गाड़ूवा, चंगुड़िया, दांवडिया, जापे, जादूर, केंमटा, सार, ले और रचा—पर आधारित गीत और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य पारंपरिक धुनों और विधाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उन्हें संरक्षित करना था।
Book your slot today : +91 7250214782
नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम :
प्रथम स्थान : बिरुवा रूमुल पड़सी द्वितीय स्थान : मुंडारी सुसुन दुरं क्लब, खूंटी तृतीय स्थान : बले सुड़ा सगेन ओल-पड़ाओ षुषुन-दुरं इनुङ गुटि कतिगुटु मोंडो, चाईबासा
सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता के परिणाम: प्रथम स्थान: पुदगल हो हयम् ओल-पड़ाओ षुषुन-दुरं इनितुङ मोंडो तुइबिर, चाईबासा द्वितीय स्थान: हयम ल्हेचकोम ओल-पड़ाओ पटुवा गुटि नरसंडा मोंडो, चाईबासा तृतीय स्थान: लिटे सी’ईत मोंडो तुंगी रहे
कार्यक्रम में सोमा जेराई ने बह पर्व के 10 ताड़ों की विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति को पहचान दिलाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को पूर्वजों की प्रकृति-आधारित जीवनशैली से जोड़ते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए सहयोग की अपील भी की।
चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सामाजिक सौहार्द और आदिवासी एकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। वहीं आदिवासी हो समाज महिला महासभा की सचिव ने महिलाओं से समाज में अपनी भूमिका मजबूत करने और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान तांबो चौक, गौशाला चौक और पोस्ट ऑफिस चौक में विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।
यह आयोजन बह पर्व की परंपरा, प्रकृति-पूजा और हो समाज की सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और कलाकार उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सारील देवगम सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।