मनोरंजन

धुरीपदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, वीर बिरसा बारूबेड़ा लगातार दूसरी बार चैंपियन

धुरीपदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, वीर बिरसा बारूबेड़ा लगातार दूसरी बार चैंपियन

राजनगर : बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बीएमसी धुरीपदा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में वीर बिरसा बारूबेड़ा और ललित स्पोर्टिंग के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय और टाईब्रेकर दोनों में कोई परिणाम नहीं निकलने पर विजेता का फैसला टॉस से किया गया, जिसमें वीर बिरसा बारूबेड़ा की टीम विजेता बनी। यह टीम धुरीपदा में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है।

प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। रोहित हांसदा को बेस्ट स्कोरर एवं प्रीतम मुर्मू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता टीम को सांसद जोबा माझी ने नगद पुरस्कार और खस्सी प्रदान किया।

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास करता है, बल्कि बेहतर कैरियर का रास्ता भी खोलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली प्रतियोगिताएं नए खिलाड़ियों के लिए नर्सरी की तरह होती हैं, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बड़े मंच तक पहुंच सकते हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

तुरामडीह में यूसिल एसटी कर्मचारी संघ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

तुरामडीह में यूसिल एसटी कर्मचारी संघ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना अंतर्गत यूसिल तुरामडीह कॉलोनी में यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ, तुरामडीह इकाई की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती न्यू सामुदायिक भवन, तुरामडीह में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के महासचिव श्री दीपतेन्दु हांसदा उपस्थित थे।

इस अवसर पर बच्चों के लिए क्विज़ और ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


क्विज़ प्रतियोगिता

प्रथम: समृद्धि हांसदा

द्वितीय: चूड़ामनी सोरेन

तृतीय: निहारिका महतो


ड्रॉइंग प्रतियोगिता (जूनियर ग्रुप)

प्रथम: आयुष्मान हांसदा

द्वितीय: राजदीप हांसदा

तृतीय: नैना पूर्ति


ड्रॉइंग प्रतियोगिता (सीनियर ग्रुप)

प्रथम: श्रेया हांसदा

द्वितीय: प्रकाश हांसदा

तृतीय: गोपीनाथ हांसदा


कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सृजन टुडू, मंगल टुडू, मानिक चाँद मुर्मू, सुनील दिग्गी, लखन टुडू, कारा मुर्मू, दीपक हेमब्रोम, लखन मरडी, गोमा सरदार, गुरुचरण हांसदा, भरत लाल किस्कू, रिंचू मुर्मू और कारू मंडी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

झारखंड स्थापना दिवस पर चक्रधरपुर में साइकिल रैली: उपायुक्त ने दिया एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

झारखंड स्थापना दिवस पर चक्रधरपुर में साइकिल रैली: उपायुक्त ने दिया एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चक्रधरपुर : झारखंड राज्य के 25वें स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर “Know Your Tourist Place” कार्यक्रम के तहत गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय से साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व जिला दंडाधिकारी-cum-उपायुक्त चंदन कुमार ने किया।

Group of Cyclists की यह रैली शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय कर केरा मंदिर तक पहुँची। उपायुक्त चंदन कुमार ने स्वयं साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण और एकता का संदेश दिया। उन्होंने राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशासन विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

रैली में अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी समेत कई विभागीय अधिकारी और साइकिल प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जन सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।