सरायकेला में पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

सरायकेला | सरायकेला–खरसावाँ जिले के पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए टाउन हॉल, सरायकेला में जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड़ और इन-आउट जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लूडो, कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों को भी प्रोत्साहन के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने भी छात्रों को आगे बढ़कर हर गतिविधि में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

By maskal.news

You May Also Like