मनोरंजन

सरायकेला में जय मां पाउड़ी नाट्यअनुष्ठान का नववर्ष मिलन समारोह आयोजित

सरायकेला में जय मां पाउड़ी नाट्यअनुष्ठान का नववर्ष मिलन समारोह आयोजित

सरायकेला : सरायकेला स्थित जय मां पाउड़ी नाट्यअनुष्ठान के कलाकारों द्वारा नववर्ष के अवसर पर नया साल मिलन समारोह एवं रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था से जुड़े कलाकारों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आने वाले वर्ष में सांस्कृतिक गतिविधियों को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

मिलन समारोह के दौरान आगामी मार्च माह में प्रस्तावित ओड़िया नाटक के मंचन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नाटक के विषय, प्रस्तुति शैली, मंच सज्जा और अभ्यास कार्यक्रम पर कलाकारों ने अपने सुझाव रखे। सभी ने मिलकर उत्कृष्ट और प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति देने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन निर्देशक श्री नीलकंठ सड़ंगी ने किया। इस अवसर पर शशांक कुमार साथुआ, सोनू आचार्य, चंदन साहू, मनबोध दारोघा, टिंकू साहू, बबलू साथुआ, मुकेश साहू, तापस साहू, अशोक साहू, राजेश दारोघा, मनोरंजन दारोघा, किशोर सड़ंगी, तापस मोदक, अगस्ती बारीक, राखोहरी रजक एवं सुमित पति सहित सभी कलाकार उपस्थित रहे।

बंदगांव में दो दिवसीय नववर्ष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बंदगांव में दो दिवसीय नववर्ष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बंदगांव : बंदगांव प्रखंड के मतकमबेड़ा मैदान में नववर्ष 2026 के अवसर पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पहले दिन मुख्य अतिथि मुखिया कुश पूर्ति एवं सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों की दौड़, छोटी बच्चियों की दौड़, बोरा दौड़, बड़ी लड़कियों की दौड़, तीन पैर दौड़, लड़कियों व लड़कों की रिले रेस, बुजुर्गों की दौड़, जीके रेस, युवाओं की दौड़ तथा साइकिल रेस का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं का फाइनल शुक्रवार को होगा।

इस अवसर पर मुखिया कुश पूर्ति और सदानंद होता ने कहा कि खेलों से लोगों का मानसिक विकास होता है। गांव में इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।

कार्यक्रम में अगस्त बोदरा, राजेश प्रधान, चंद मोहन बांकिरा, सादो बोदरा, ग्राम मुंडा कजुरा बोदरा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला गाना जल्द होगा रिलीज, 1997 के आइकॉनिक गीत का है नया संस्करण

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का पहला गाना जल्द होगा रिलीज, 1997 के आइकॉनिक गीत का है नया संस्करण

मुंबई : सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन अभिनीत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ वर्ष 2026 में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के पहले गाने ‘घर कब आओगे’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। गाने का पूरा संस्करण 2 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा।

यह गीत वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म ‘बॉर्डर’ के लोकप्रिय और भावनात्मक गीत ‘संदेशे आते हैं’ का रीमेक है। नया गीत पुराने भावों को बनाए रखते हुए आधुनिक संगीत के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

‘संदेशे आते हैं’ भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार देशभक्ति गीतों में शामिल है। यह गीत सीमा पर तैनात सैनिकों के संघर्ष, उनके परिवार की भावनाओं और देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है। बताया जाता है कि इस गीत को संगीतकार अनु मलिक ने अपने जीवन के कठिन दौर में अत्यंत भावुक अवस्था में कंपोज किया था। अब इसी गीत को नई पीढ़ी के लिए ‘बॉर्डर 2’ में नए अंदाज़ में पेश किया जा रहा है।

सिकुरसाई में स्प्राउट्स चाइल्ड ग्रूमिंग सेंटर का वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न

सिकुरसाई में स्प्राउट्स चाइल्ड ग्रूमिंग सेंटर का वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न

चाईबासा : सिकुरसाई स्थित गौशाला मैदान में 14 दिसंबर 2025 को स्प्राउट्स चाइल्ड ग्रूमिंग सेंटर द्वारा वार्षिक खेलकूद समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और खेल भावना से भरपूर रहा। केंद्र के बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य श्री माधव चंद्र कुंकल ने किया। विशेष अतिथि के रूप में ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार जारिका एवं डॉ. अमन बिरुली उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति से बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह देखा गया।

खेलकूद समारोह में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए दौड़, फील्ड इवेंट्स और मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। कई बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए। बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि श्री माधव चंद्र कुंकल ने अपने संबोधन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने अभिभावकों की खेल प्रतियोगिता में स्वयं भाग लेकर पुरस्कार भी जीता और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का समापन स्प्राउट्स चाइल्ड ग्रूमिंग सेंटर के निदेशक श्री दीपक तुबिद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यह वार्षिक खेलकूद समारोह बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

चाईबासा में आयोजित हुई कोल्हान हो वॉयस प्रतियोगिता

चाईबासा में आयोजित हुई कोल्हान हो वॉयस प्रतियोगिता

पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा स्थित आदिवासी हो समाज महासभा कला संस्कृति भवन, हरिगुटू में कोल्हान हो वॉयस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम यूनिटेड म्यूजिकल ग्रुप, सरायकेला-खरसावां के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें कोल्हान हो फिल्म एसोसिएशन, सागोम ट्रस्ट और ट्राइबल चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, चाईबासा का सहयोग रहा।

प्रतियोगिता में 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया और हो एवं हिंदी गानों का ऑडिशन लिया गया। यूनिटेड म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर अनिल सोरेन ने बताया कि इस ऑडिशन का उद्देश्य उभरते गायकों को मंच प्रदान करना और उनके टैलेंट को परखना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीपीओ समीर सार्वैया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि युवा कलाकार संगीत क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं और ऐसे आयोजनों से उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

प्रतियोगिता में गानों का मूल्यांकन करने के लिए चार सदस्यीय चयन समिति बनाई गई, जिसमें जावेद अख्तर, संजय जारिका, लाखिन्दर और बहल मुंडा शामिल थे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्याम कुदादा ने किया। प्रतिभागियों के परिणाम 21 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

रीडिंग पंचायत में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न — विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

रीडिंग पंचायत में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न — विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

खरसावां : खरसावां प्रखंड के रीडिंग पंचायत अंतर्गत सरना क्लब प्रधानगोडा एवं डीपासाई की पहल पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री दशरथ गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल को सदैव शांतिपूर्ण और खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। साथ ही उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर खेल के क्षेत्र में अपने लक्ष्य तक पहुंचने का संकल्प लें।

समारोह में समाजसेवी बासंती गागराई, जिला परिषद सदस्य भाग-2 कालीचरण मुंडा, कांग्रेस प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी तांती, लालन तिवारी, राजेश दालबेहरा और रघुनाथ गोप समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

SSA चाईबासा की मनमानी, पक्षपात और अवैध कमिटी के खिलाफ खिलाड़ियों में विस्फोट जिला फुटबॉल टीम की अपमानजनक हार ने खोली पूरे सिस्टम की पोल

SSA चाईबासा की मनमानी, पक्षपात और अवैध कमिटी के खिलाफ खिलाड़ियों में विस्फोट जिला फुटबॉल टीम की अपमानजनक हार ने खोली पूरे सिस्टम की पोल

चाईबासा : झारखंड राज्य सीनियर अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिला फुटबॉल टीम की 7–0 की करारी और शर्मनाक हार ने जिलेभर के खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोचों और खेलप्रेमियों में उबाल ला दिया है।
हर ओर से एक ही आवाज उठ रही है,
हार खिलाड़ियों की नहीं, SSA चाईबासा की अवैध और भ्रष्ट कमिटी की है।
   खेल प्रेमियों का कहना है कि वर्षों से SSA चाईबासा खेल को आगे बढ़ाने के बजाय गुटबाजी, पक्षपात, अहंकार और निजी स्वार्थ में डूबा हुआ है, जिसका नतीजा आज जिला फुटबॉल की बर्बादी के रूप में सामने है।


1. अवैध कमिटी की मनमानी उजागर, क्लब पंजीकरण होने के बावजूद लीग से बाहर

जिले के कई प्रतिष्ठित क्लबों ने बताया कि SSA की अवैध कमिटी ने:

सुपर डिवीजन के कई क्लबों को पंजीकरण के बाद भी लीग में जगह नहीं दी, लीग मैच जल्दबाज़ी में, अधूरे और बिना अनुमति मानक के कराए,

विरोध होने पर भी किसी खिलाड़ी-कोच या क्लब की बात नहीं सुनी, पदेन अध्यक्ष और उपायुक्त को दिए गए आवेदन की भी अनदेखी की,

कई क्लबों को जबरन दबाव और धमकियों के बीच खेलने से बाहर होना पड़ा। खिलाड़ियों का आरोप है कि यह सब इसलिए किया गया ताकि
कमिटी के पसंदीदा क्लबों और खिलाड़ियों को टीम में जगह देने का रास्ता साफ़ रहे।

2. टीम चयन में भारी पक्षपात, ओपन ट्रायल सिर्फ दिखावा

खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी बताते हैं कि:

ओपन ट्रायल की सूचना सोच-समझकर देर से जारी की गई, ट्रायल में खिलाड़ियों को बराबर मौका नहीं दिया गया,सीनियर व अनुभवी खिलाड़ियों को जानबूझकर बाहर रखा गया, पहले से फिक्स खिलाड़ियों की सूची तैयार थी, चयन प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं रखी गई।


खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि पूरी चयन प्रक्रिया सिर्फ एक ड्रामा थी, निर्णय पहले से ही कर लिया गया था।

3. मात्र 2–3 दिनों का कैंप – टीम गठन मजाक बन गया

जिले की फुटबॉल टीम वर्षों से कैंप के जरिए प्रशिक्षण लेती थी,
लेकिन इस बार SSA की अवैध कमिटी ने सिर्फ दो–तीन दिनों के औपचारिक कैंप में टीम तैयार कर दी,
खिलाड़ियों के बीच तालमेल, फिटनेस और रणनीति पर शून्य ध्यान दिया, कोच और चयनकर्ताओं की भूमिका भी सवालों के घेरे में रही। पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि
“SSA ने जिले की प्रतिभा के साथ नहीं, बल्कि पूरे खेल के साथ मज़ाक किया है।


4. प्रतियोगिता में अपमानजनक प्रदर्शन – SSA की लापरवाही का नतीजा

पहला मैच: खूंटी जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी पश्चिमी सिंहभूम किसी तरह 4–3 से जीत पाया।
यह शुरुआती चेतावनी थी कि टीम में तालमेल और तैयारी गंभीर रूप से कमजोर है।

दूसरा मैच: सरायकेला–खरसावां ने हमारी टीम को 7–0 से रौंद दिया।
यह परिणाम प्रतिभा की कमी नहीं,
बल्कि SSA की तानाशाही, गलत चयन और अव्यवस्था की देन है।

खेलप्रेमियों ने कहा: हार मैदान में नहीं हुई—हार SSA के दफ्तर में पहले ही तय हो चुकी थी।

5. SSA पर बड़े आरोप – फुटबॉल नहीं, दुकानें और फायदे प्राथमिकता

खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने SSA की अवैध कमिटी पर गंभीर आरोप लगाए: स्टेडियम परिसर की दुकानों पर अवैध कब्जा,

आर्थिक लाभ और किराया विवाद, राजनीतिक संरक्षण प्राप्त कर मनमर्जी, खेल निधियों के उपयोग पर भी गंभीर सवाल। खेलप्रेमियों ने कहा:
“SSA को फुटबॉल से ज्यादा अपनी जेब और राजनीतिक दोस्ती की चिंता है। पिछले 18 वर्षों में पश्चिमी सिंहभूम जिला टीम सिर्फ एक बार संयुक्त विजेता बनी—
वह भी मैच बारिश के कारण न होने के चलते। यह SSA की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है।

6. खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों की कड़ी चेतावनी – अब संघर्ष के लिए तैयार

खिलाड़ी–पूर्व खिलाड़ी–खेलप्रेमी समिति ने चेतावनी जारी की है कि अगर SSA की अवैध कमिटी को तत्काल भंग कर
नियमित, पारदर्शी और लोकतांत्रिक कमिटी का गठन नहीं किया गया, तो:
SSA कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना,

स्टेडियम गेट पर अनशन

जिलेभर के खिलाड़ियों द्वारा जनआंदोलन, फुटबॉल सुधार के लिए आर-पार की लड़ाई,
शुरू की जाएगी। समिति ने कहा: यह आंदोलन सिर्फ आज की हार का नहीं है—यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है।

जारीकर्ता:


खिलाड़ी – पूर्व खिलाड़ी – खेलप्रेमी समिति, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा
हस्ताक्षरकर्ता:
मधुसूदन समाड, राज केसरी, तुराम देवगम, सुरजा देवगम, जयसिंह हेस्सा, गोविन्द सिंह पुरती,
संजय बारी, मोनो पुरती, अमित मछुवा, हरिचरण गोप, जम्बीरा गोप, अभय सिंह देवगम,
सोमा पुरती, मंगल सिंह पुरती, महेश बारी, मिथुन मछुवा, युगल किशोर पुरती,
रमेश जामुदा, अनूप गोप, विजय सिंह बारी, दुलुराम सिंकू, जयपाल सिंह सिरका,
कृष्णा गोप, नरसिंह बिरुवा, डोबरो पूरती, बिनु पूरती, मनीष, लाल सिंह पुरती, साधो बारी,
तथा अनेक पूर्व खिलाड़ी, कोच और फुटबॉल प्रेमियों ने संयुक्त रूप से अपना आक्रोश व्यक्त किया।

टोंटो प्रखंड में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

टोंटो प्रखंड में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

चाईबासा : टोंटो प्रखंड के रेंगड़ाहातु पंचायत स्थित ग्राम पालीसाई में कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन परिवहन, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, जगन्नाथपुर के एसडीपीओ रफाएल मुर्मू, जिला परिषद सदस्य राज तुबिड और टोंटो थाना प्रभारी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में मंत्री एवं सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को 60 हजार रुपये और उप-विजेता टीम को 40 हजार रुपये की इनाम राशि प्रदान की गई।

सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताएं ही खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने खेल के दौरान अनुशासन और धैर्य बनाए रखने की सलाह देते हुए कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब को इस आयोजन के लिए बधाई दी। साथ ही बताया कि झारखंड सरकार खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को लेना चाहिए।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में कोल्हान स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष दिनेश कुमार तुम्बलीय, उपाध्यक्ष लखन लागुरी, सचिव करमा सिंह पान समेत प्रकाश लागुरी, दिलीप कुमार लागुरी, रामराई दोरायबुरु, देवाशीष सिधू, मुकुंद लागुरी, रंजीत पान, विनोद लागुरी और विजय सिंह लागुरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

धुरीपदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, वीर बिरसा बारूबेड़ा लगातार दूसरी बार चैंपियन

धुरीपदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, वीर बिरसा बारूबेड़ा लगातार दूसरी बार चैंपियन

राजनगर : बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बीएमसी धुरीपदा की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में वीर बिरसा बारूबेड़ा और ललित स्पोर्टिंग के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय और टाईब्रेकर दोनों में कोई परिणाम नहीं निकलने पर विजेता का फैसला टॉस से किया गया, जिसमें वीर बिरसा बारूबेड़ा की टीम विजेता बनी। यह टीम धुरीपदा में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है।

प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। रोहित हांसदा को बेस्ट स्कोरर एवं प्रीतम मुर्मू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता टीम को सांसद जोबा माझी ने नगद पुरस्कार और खस्सी प्रदान किया।

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास करता है, बल्कि बेहतर कैरियर का रास्ता भी खोलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर गलतियों से सीखते हुए आगे बढ़ने की सलाह दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली प्रतियोगिताएं नए खिलाड़ियों के लिए नर्सरी की तरह होती हैं, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बड़े मंच तक पहुंच सकते हैं।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कालीपद सोरेन, झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

तुरामडीह में यूसिल एसटी कर्मचारी संघ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

तुरामडीह में यूसिल एसटी कर्मचारी संघ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना अंतर्गत यूसिल तुरामडीह कॉलोनी में यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ, तुरामडीह इकाई की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती न्यू सामुदायिक भवन, तुरामडीह में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के महासचिव श्री दीपतेन्दु हांसदा उपस्थित थे।

इस अवसर पर बच्चों के लिए क्विज़ और ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


क्विज़ प्रतियोगिता

प्रथम: समृद्धि हांसदा

द्वितीय: चूड़ामनी सोरेन

तृतीय: निहारिका महतो


ड्रॉइंग प्रतियोगिता (जूनियर ग्रुप)

प्रथम: आयुष्मान हांसदा

द्वितीय: राजदीप हांसदा

तृतीय: नैना पूर्ति


ड्रॉइंग प्रतियोगिता (सीनियर ग्रुप)

प्रथम: श्रेया हांसदा

द्वितीय: प्रकाश हांसदा

तृतीय: गोपीनाथ हांसदा


कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सृजन टुडू, मंगल टुडू, मानिक चाँद मुर्मू, सुनील दिग्गी, लखन टुडू, कारा मुर्मू, दीपक हेमब्रोम, लखन मरडी, गोमा सरदार, गुरुचरण हांसदा, भरत लाल किस्कू, रिंचू मुर्मू और कारू मंडी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।