आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, उपायुक्त ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

चाईबासा | बच्चों के सर्वांगीण विकास, मानसिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आनंददायी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

सदर परियोजना अंतर्गत नरसंडा एवं तोड़ांगबासा आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सहभागिता कर बच्चों के साथ जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान जून माह में जन्मदिन वाले सभी बच्चों का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में बच्चों को विशेष एवं पौष्टिक भोजन भी परोसा गया, जिसमें उनकी पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विविध प्रकार के खाद्य पदार्थ शामिल थे। इस अनूठी पहल से बच्चों में उत्साह, खुशी और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

इसी अवसर पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा का सेवन भी कराया गया।
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि ये बच्चों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक व्यवहार और आत्मविश्वास निर्माण के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि ऐसे जन्मोत्सव कार्यक्रम बच्चों में अपनत्व की भावना विकसित करते हैं और उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों से भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक बच्चा स्वस्थ, शिक्षित और खुशहाल वातावरण में विकसित हो सके।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच और नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। बच्चों की गतिविधियों एवं सीखने की प्रक्रिया का अवलोकन कर उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने, स्वच्छता अपनाने तथा पौष्टिक भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती, लेडी सुपरवाइजर, सेविका-सहायिका सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों एवं अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के जन्मदिन को सामूहिक रूप से मनाकर उनमें खुशी, आत्मविश्वास एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को अधिक आकर्षक एवं आनंदमय बनाना है।

By maskal.news

You May Also Like