पुरी | ओडिशा के पुरी में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ के बीच दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक महिला श्रद्धालु की मौत भीड़ में दम घुटने से हुई, जबकि एक युवक की कथित तौर पर हार्ट अटैक से जान चली गई।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
घटना में कई श्रद्धालुओं के बेहोश होने और कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। सभी प्रभावित लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Contact no :- +91 8553588326
हालांकि, जिला प्रशासन ने भगदड़ की खबरों से इनकार किया है। प्रशासन का कहना है कि भारी भीड़ के कारण एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से उनकी मृत्यु हुई, जबकि कुछ अन्य लोगों की भीड़ के दबाव और गर्मी के कारण तबीयत खराब हो गई।
Contact no :- +91 9337736501
मृत युवक की पहचान ओडिशा के क्योंझर जिले के निवासी अनिल दास के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्रैंड रोड स्थित मारिचीकोट चौक के पास पुलिस बैरिकेडिंग से लगभग 100 फीट की दूरी पर भारी भीड़ के बीच उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद वह अचानक गिर पड़े। उन्हें तत्काल पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। घटना के बाद रथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट बचपन–भविष्य की राहें” के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास, मानसिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आनंददायी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तांतनगर परियोजना अंतर्गत तांतनगर-सी एवं लोवाहातु आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सहभागिता कर बच्चों के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान जुलाई माह में जन्मदिन वाले सभी बच्चों का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। उपायुक्त ने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया। इस अवसर पर उपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने भी बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। जन्मोत्सव के इस अनूठे आयोजन से बच्चों में उत्साह, खुशी और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।
Contact no :- +91 8553588326
इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक व्यवहार और आत्मविश्वास निर्माण के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। जन्मोत्सव जैसे आयोजन बच्चों में अपनत्व की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों से भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं।
Contact no :- +91 9337736501
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जिले का प्रत्येक बच्चा स्वस्थ, शिक्षित और खुशहाल वातावरण में विकसित हो। इसके लिए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और भावनात्मक विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का नियमित संचालन किया जा रहा है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने बच्चों से संवाद कर उनकी गतिविधियों एवं सीखने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। बच्चों ने कविता पाठ प्रस्तुत किया तथा अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भी भाग लिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने, स्वच्छता अपनाने और पौष्टिक भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में तांतनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पवन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती, स्थानीय जनप्रतिनिधि, लेडी सुपरवाइजर, सेविका-सहायिका सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
चाईबासा | सहकारिता सप्ताह के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने, सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण विकास को गति देने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित व्यवस्था नहीं है, बल्कि सामाजिक एवं ग्रामीण परिवर्तन का एक प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाएं मजबूत होंगी तो किसानों की आय में वृद्धि होगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ बनेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेगा।
Contact no :- +91 9798542970
उपायुक्त ने पदाधिकारियों एवं सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सहकारिता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने पर बल देते हुए कहा कि आजीविका संवर्धन, कृषि विकास, मत्स्य पालन, वित्तीय समावेशन और ग्रामीण स्वावलंबन के लिए सहकारी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उन्होंने धान अधिप्राप्ति, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा विभिन्न प्रायोजन योजनाओं को बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों एवं ग्रामीणों के लिए सरकार और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करें।
Contact no :- +91 8553588326
बैठक में सामाजिक सरोकारों पर भी विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने स्वैच्छिक रक्तदान को जनभागीदारी का अभियान बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते सर्पदंश एवं मलेरिया के मामलों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने तथा स्वास्थ्य संबंधी संदेशों को गांव-गांव तक पहुंचाने में बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Contact no :- +91 9337736501
बैठक में सहायक समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निबंधक (सहकारिता), चक्रधरपुर, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, डीपीएम-जेएसएलपीएस, झारखंड राज्य सहकारी बैंक की चाईबासा, नोवामुंडी, चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर एवं मझगांव शाखाओं के शाखा प्रबंधक, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी-सहकारिता, चाईबासा एवं चक्रधरपुर क्षेत्र की बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा जेएसएलपीएस के सदस्य उपस्थित थे।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक के समापन अवसर पर सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों के बीच पौधों का भी वितरण किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए जिले के किसानों, ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूहों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। साथ ही, सभी विभाग एवं सहकारी संस्थाएं समन्वित रूप से कार्य कर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी।
चक्रधरपुर | चैनपुर सुपर किंग्स के तत्वावधान में आयोजित डे-नाइट प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का फाइनल मुकाबला गुरुवार को बांग्लाटांड़ क्रिकेट टीम और नाइन स्टार क्रिकेट टीम, कराईकेला के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बांग्लाटांड़ क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
Contact no :- +91 9241456784
चार-चार ओवर के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर बांग्लाटांड़ की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइन स्टार क्रिकेट टीम, कराईकेला ने निर्धारित चार ओवर में 56 रन बनाए और बांग्लाटांड़ के सामने 57 रनों का लक्ष्य रखा।
Contact no :- +91 9798542970
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लाटांड़ क्रिकेट टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा मुख्य अतिथि तथा भाजपा की वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। दोनों अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार राशि प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
Contact no :- +91 8553588326
इस अवसर पर अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। साथ ही, इससे खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।
Contact no :- +91 9337736501
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित नायक, उपाध्यक्ष आर्यन नायक सहित मनीष नंदी, सत्यजीत मोहंती, समीर सिंह, अभिषेक सिंह, राज प्रकाश, प्रह्लाद, विस्वा, टीटून, तीरथ, नवीन, कल्पना, सुग्रीव, धनंजय, अमित एवं समस्त ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सरायकेला | विश्व प्रसिद्ध सरायकेला छऊ नृत्य की समृद्ध परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम को पुनः प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत केंद्र के आवश्यक पदों को भरते हुए छऊ परियोजना को फिर से संचालित करने की योजना बनाई गई है।
Contact no :- +91 9241456784
इसी क्रम में गुरुवार को राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गई।
Contact no :- +91 9798542970
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, क्षेत्र के वरिष्ठ छऊ कलाकार, कला प्रेमी तथा अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। बैठक में छऊ कला के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उपस्थित कलाकारों ने कला केंद्र की गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने, प्रशिक्षकों की नियुक्ति करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को छऊ प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
Contact no :- +91 8553588326
अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को पुनः सक्रिय और व्यवस्थित बनाना है, ताकि सरायकेला की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण हो सके और नई पीढ़ी को विधिवत प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
Contact no :- +91 9337736501
उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। बैठक में मौजूद कलाकारों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने उम्मीद जताई कि लंबे समय से बंद पड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम को शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी पारंपरिक कला सीखने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।
सरायकेला-खरसावां | मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करते हुए आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की।
Contact no :- +91 9241456784
फ्लैग मार्च में संबंधित थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस जवान शामिल हुए। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर मार्च करते हुए पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद स्थापित किया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
Contact no :- +91 9798542970
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश साझा करने से बचने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस प्रशासन को देने की अपील की।
Contact no :- +91 8553588326
जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान जिले में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
प्रशासन ने जिलेवासियों से मुहर्रम पर्व को आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
चाईबासा | आदिवासी विकास समिति धूमकुडिया द्वारा आयोजित छठे समर कैंप का पुरस्कार वितरण समारोह श्रद्धानंद विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
Contact no :- +91 9241456784
समर कैंप के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं।
Contact no :- +91 9798542970
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन प्रकाश ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के महत्व एवं समाज के समग्र उत्थान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
कार्यक्रम में आदिवासी विकास समिति धूमकुडिया के सचिव कृष्णा कच्छप, मुण्डुएदल की शिक्षिका अनीता टोप्पो, श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय की शिक्षिका निशा कुमारी, डीएवी विद्यालय की शिक्षिका अन्नू कुजुर, वार्ड पार्षद डोमा मिंज,
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
वीरेंद्र उरांव, भगवानदास तिर्की, भरत भूषण खलखो, हरीश लकड़ा, संचू तिर्की, कंदरू टोप्पो, रमेश लकड़ा, बबला रजक, गंगा लकड़ा, गौरी शंकर टोप्पो, किशोर लकड़ा, धर्मा तिग्गा, राजेश लकड़ा, संजय तिग्गा, पन्ना कच्छप, राजू तिग्गा सहित समिति के कई सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे।
मंझगांव (पश्चिमी सिंहभूम) | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व के स्थलों बेनीसागर पुरातत्व स्थल और बेलमा डैम का सोमवार को मंझगांव के विधायक नीरल पूर्ति तथा उपायुक्त मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तमसोई, प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Contact no :- +91 9241456784
निरीक्षण के दौरान बेलमा डैम में पर्यटकों की सुविधा और क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए संचालित विभिन्न आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। विधायक एवं उपायुक्त ने डैम क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया, सड़क, सीढ़ी तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
Contact no :- +91 9798542970
भ्रमण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने डैम में केज कल्चर के माध्यम से संचालित मत्स्य पालन गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस पहल को स्थानीय आजीविका संवर्धन एवं मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही डैम में वर्षभर पर्याप्त जल संचयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल निकासी द्वार की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
इसके बाद विधायक नीरल पूर्ति एवं उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक बेनीसागर पुरातत्व स्थल का भ्रमण किया। उन्होंने वहां मौजूद पुरातात्विक अवशेषों, प्राचीन संरचनाओं और पौराणिक महत्व से जुड़े स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान बेनीसागर को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
मौके पर विधायक नीरल पूर्ति ने कहा कि बेनीसागर और बेलमा डैम क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण और समुचित विकास से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।
Book your slot today : +91 7250214782
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने क्षेत्र के समग्र पर्यटन विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने पर्यटन स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
चाईबासा | उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Contact no :- +91 9241456784
अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैलियों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटकों और जागरूकता वाहनों के माध्यम से भी लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों, ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, जेंडर सीआरपी, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों तथा अन्य सामुदायिक कैडरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
Contact no :- +91 9798542970
जागरूकता रैली के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, परिवार और समाज पर इसके प्रतिकूल प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं, विभिन्न पंचायतों और गांवों में आयोजित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों का प्रभावी मंचन किया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
इसके अलावा, जागरूकता वाहनों के जरिए नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर लोगों से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों एवं प्रशासन को देने की अपील की गई।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार, गांव और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लें तथा अवैध मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को देकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
चाईबासा | झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशानुसार संचालित राज्यव्यापी नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशीले एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
Contact no :- +91 9241456784
प्रतियोगिता के दौरान क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, पेंटिंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ के बालक वर्ग में मांगु इचागुटु तथा बालिका वर्ग में प्रतिका महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Contact no :- +91 9798542970
रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फुटबॉल सेंटर, चक्रधरपुर विजेता रहा, जबकि आवासीय फुटबॉल सेंटर, कुमारडुंगी उपविजेता बना।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
कबड्डी प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आवासीय फुटबॉल सेंटर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न खेल केंद्रों के खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टूटी एवं जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस दौरान नशा मुक्ति शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न खेल केंद्रों के प्रशिक्षकों, सचिवों, जिला ओलंपिक संघ एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने सभी लोगों से नशामुक्त पश्चिमी सिंहभूम, नशामुक्त झारखंड तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।