व्यवसाय

मंझारी प्रखंड में विकास योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत, उच्चस्तरीय जांच की मांग

मंझारी प्रखंड में विकास योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत, उच्चस्तरीय जांच की मांग

चाईबासा | एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि ने मंझारी प्रखंड में 15वें वित्त आयोग, मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, अवैध वसूली, प्रशासनिक संरक्षण तथा विकास कार्यों की बदहाली को लेकर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने मामले की अविलंब उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Contact no :- +91 9241456784

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के बजाय उन्हें कथित तौर पर कमीशनखोरी का माध्यम बना दिया गया है। ग्रामीणों, लाभुक समितियों और कार्य निष्पादन समितियों से योजनाओं की स्वीकृति, मापी, प्राक्कलन तथा भुगतान के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।

Contact no :- +91 9798542970

रामहरि ने सवाल उठाया कि यदि आरोप सही हैं, तो इतने लंबे समय से यह सब किसके संरक्षण में संचालित हो रहा था।
रामहरि ने कहा कि मंझारी प्रखंड में विकास योजनाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। कई योजनाएं अधूरी पड़ी हैं, कई कार्यों की गति रुकी हुई है और मनरेगा जैसी गरीबों की जीवनरेखा मानी जाने वाली योजना महीनों से प्रभावी रूप से ठप बताई जा रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसका सीधा असर मजदूरों, आदिवासियों, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर पड़ रहा है। रोजगार के अभाव में लोग पलायन करने को मजबूर हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी कथित तौर पर मौन बने हुए हैं।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकार का पैसा यदि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, तो यह केवल वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि सामाजिक अन्याय और प्रशासनिक विफलता का गंभीर उदाहरण है। जिन अधिकारियों पर विकास कार्यों की जिम्मेदारी है, यदि उन्हीं पर भ्रष्टाचार और संरक्षण के आरोप लग रहे हों, तो जनता का विश्वास पूरी व्यवस्था से उठना स्वाभाविक है।


Contact no :- +91 9337736501

रामहरि ने मांग की कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों से अलग किया जाए। साथ ही मंझारी प्रखंड की सभी पंचायतों में 15वें वित्त आयोग, मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाओं का विशेष ऑडिट और सामाजिक अंकेक्षण कराया जाए। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कथित भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यशैली पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो इसका असर केवल विकास योजनाओं पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि ग्रामीणों का प्रशासन पर विश्वास भी कमजोर होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और गरीबों के रोजगार पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मामले को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), राज्य सरकार एवं अन्य सक्षम संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष भी उठाया जाएगा।

चाईबासा में भोजनालयों का औचक निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी

चाईबासा में भोजनालयों का औचक निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री धनेश्वर हेम्ब्रम ने चाईबासा नगर स्थित गांधी मैदान के आसपास संचालित विभिन्न ठेलों एवं भोजनालयों का औचक निरीक्षण किया।

Contact no :- +91 9241456784

विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के प्रमुख भोजनालयों—मनोज होटल, कोल्हान होटल, गुड्डू होटल, रामजी होटल, गणेश होटल, अजय होटल एवं अमित होटल—की सघन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान इन प्रतिष्ठानों में तैयार की जा रही दाल, हल्दी, भुजिया, चोखा, लड्डू एवं जलेबी के नमूनों में हानिकारक अखाद्य रंग मेटानिल येलो की उपस्थिति की जांच की गई।

Contact no :- +91 9798542970

जांच में राहत की बात यह रही कि किसी भी खाद्य पदार्थ में मेटानिल येलो की उपस्थिति नहीं पाई गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी भोजनालय संचालकों को अनुमत खाद्य रंगों के सीमित एवं उचित उपयोग के संबंध में विस्तार से जागरूक किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

हालांकि, निरीक्षण के दौरान कई भोजनालयों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी एवं गंभीर कमियां सामने आईं। कई प्रतिष्ठानों में अनिवार्य खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाणपत्र मुख्य परिसर में प्रदर्शित नहीं पाया गया। कुछ स्थानों पर खाद्य पदार्थों को रखने अथवा परोसने के लिए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाने वाले अखबार का उपयोग किया जा रहा था।

Contact no :- +91 8553588326

इसके अतिरिक्त, रसोई में बिना लेबल वाले हल्दी के पैकेट पाए गए। वहीं, भोजन तैयार करने एवं परोसने वाले कर्मी बिना हेडगियर और एप्रोन के कार्य करते मिले, जो व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी नियमों का उल्लंघन है।

Contact no :- +91 9337736501

इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा संबंधित सभी प्रतिष्ठान संचालकों को सुधार के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि भोजन तैयार करने में अनिवार्य रूप से स्टेनलेस स्टील के काटने वाले उपकरणों एवं स्वच्छ पेयजल का उपयोग किया जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सभी कर्मचारियों के लिए हेडगियर और एप्रोन पहनना तथा प्रतिष्ठान परिसर में खाद्य लाइसेंस को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के भीतर सुधार नहीं किए जाने अथवा भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भोजनालयों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
अडानी सीमेंट फैक्ट्री बंदी नोटिस के विरोध में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सांसद कालीचरण मुंडा से की मुलाकात

अडानी सीमेंट फैक्ट्री बंदी नोटिस के विरोध में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सांसद कालीचरण मुंडा से की मुलाकात

चाईबासा | झींकपानी स्थित अडानी सीमेंट फैक्ट्री को बंद किए जाने के नोटिस के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा का ध्यान इस गंभीर मामले की ओर आकृष्ट कराया। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने चाईबासा परिसदन में सांसद से मुलाकात कर फैक्ट्री बंदी से उत्पन्न होने वाले संभावित रोजगार संकट और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

Contact no :- +91 9241456784

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अडानी सीमेंट फैक्ट्री से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों श्रमिकों एवं उनके परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। फैक्ट्री बंद होने की स्थिति में श्रमिकों के समक्ष रोजी-रोटी का गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। साथ ही झींकपानी समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर श्रमिकों के हितों की रक्षा करने की मांग की।

Contact no :- +91 9798542970

कांग्रेस नेताओं ने सांसद को बताया कि इस मुद्दे को लेकर यूथ इंटक द्वारा पूर्व में धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके बाद मुख्यमंत्री को विस्तृत मांग-पत्र सौंपते हुए फैक्ट्री को बंद होने से रोकने, श्रमिकों के रोजगार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा औद्योगिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से जारी रखने की मांग की गई थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित मांग-पत्र की पावती प्रति भी सांसद कालीचरण मुंडा को सौंपी गई।

Contact no :- +91 8553588326

मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि अडानी सीमेंट फैक्ट्री, झींकपानी से जुड़े श्रमिकों एवं स्थानीय लोगों की चिंता पूरी तरह जायज है। उन्होंने कहा कि संसद की श्रम, वस्त्र एवं कौशल विकास संबंधी स्थायी समिति के सदस्य के रूप में वे इस विषय को उचित मंचों पर पूरी गंभीरता से उठाएंगे।

Contact no :- +91 9337736501

सांसद ने कहा कि श्रमिकों के हितों और उनके रोजगार की रक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में हरसंभव प्रयास किया जाएगा, ताकि किसी भी श्रमिक के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न न हो।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से आग्रह किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाते हुए फैक्ट्री संचालन को जारी रखने तथा हजारों श्रमिकों एवं उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक पहल करें।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर, प्रदेश सचिव चंद्रशेखर दास, पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, पूर्व जिला पदाधिकारी अमृत माझी तथा शैली शैलेंद्र सिंकु शामिल थे।

झींकपानी एसीसी प्लांट से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष समिति ने उपायुक्त से की मुलाकात

झींकपानी एसीसी प्लांट से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष समिति ने उपायुक्त से की मुलाकात

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को ‘एसीसी बचाओ संघर्ष समिति’ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपायुक्त मनीष कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के संयोजक रमेश बालमुचू ने किया।

Contact no :- +91 9241456784

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट के कर्मचारियों, स्थानीय श्रमिकों तथा भूमि देने वाले रैयतों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

Contact no :- +91 9798542970

समिति ने प्लांट के सुचारू संचालन के साथ-साथ स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले रैयतों के मुआवजे एवं रोजगार से संबंधित लंबित मांगों पर चर्चा की। साथ ही, प्लांट में कार्यरत श्रमिकों के रोजगार और उनके भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई।

Contact no :- +91 8553588326

समिति के संयोजक रमेश बालमुचू ने कहा कि झींकपानी स्थित एसीसी प्लांट क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और हजारों परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। ऐसे में प्लांट के अस्तित्व की रक्षा तथा स्थानीय लोगों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा सरकार एवं प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सभी पक्षों की समस्याओं पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की समीक्षा कर आवश्यक एवं उचित कदम उठाएगा तथा श्रमिकों और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि प्रशासन के हस्तक्षेप से झींकपानी स्थित इस महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाई तथा इससे जुड़े हजारों परिवारों के हितों के संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

Book your slot today : +91 7250214782
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बूथ वार वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर बूथ वार वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन के उद्देश्य से सोमवार को प्रोजेक्ट समावेश के तहत टाटा कॉलेज, चाईबासा स्थित बहुउद्देशीय सभागार में बूथ वार वॉलिंटियर्स के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यशाला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अपने संबोधन में उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

Contact no :- +91 9798542970

इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता में बूथ वार वॉलिंटियर्स की भूमिका बेहद अहम है। सभी वॉलिंटियर्स पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ कार्य करें तथा बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) को प्रत्येक स्तर पर सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने बताया कि 30 जून 2026 से जिले के सभी बूथ लेवल पदाधिकारी मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रों का दो प्रतियों में वितरण करेंगे। उन्होंने वॉलिंटियर्स से अपील की कि वे मतदाताओं को प्रपत्र भरने, आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और समय पर प्रपत्र जमा कराने में सक्रिय सहयोग करें। साथ ही उन्होंने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का भी आह्वान किया।
कार्यशाला में यह भी जानकारी दी गई कि 29 जून 2026 को जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं और प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है।

Contact no :- +91 8553588326

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, बीएलओ के साथ समन्वय, मतदाता जागरूकता गतिविधियों तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान वॉलिंटियर्स की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें क्षेत्र में कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यशाला के समापन पर सभी अधिकारियों, शिक्षकों और बूथ वार वॉलिंटियर्स ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित संचालन में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही सभी ने जिले को नशा मुक्त बनाने तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ भी ली।

Book your slot today : +91 7250214782

अंत में जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करें, बीएलओ एवं वॉलिंटियर्स को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने एवं आवश्यक संशोधन कराने में सहभागिता निभाकर लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।

30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश

30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के साथ मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) भी उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक मतदाता को बूथ लेवल पदाधिकारी द्वारा दो प्रतियों में गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें से एक प्रति मतदाता के हस्ताक्षर के साथ वापस ली जाएगी, जबकि दूसरी प्रति मतदाता अपने पास सुरक्षित रखेगा। प्राप्त सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 30 जून को सुबह 8 बजे से सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण शुरू करेंगे। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए निर्धारित समय-सीमा का शत-प्रतिशत पालन करने तथा प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने बताया कि अभियान के पहले दिन सभी मतदान केंद्रों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2 के साथ ‘चुनावी पाठशाला’ के तहत बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर एवं बैनरों का सभी मतदान केंद्रों पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक की कार्यवाही का विधिवत पंजी संधारित करने के भी निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 8553588326

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि हस्ताक्षरयुक्त गणना प्रपत्र प्राप्त करने के दौरान मतदाताओं से किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं लिया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह अभियान पूरी तरह पारदर्शी, व्यवस्थित और मतदाता हितैषी होना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान उपायुक्त ने वर्तमान मौसम को देखते हुए सभी बीएलओ को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरसाती, छाता एवं पेयजल साथ रखने के निर्देश दिए, ताकि प्रतिकूल मौसम में भी अभियान निर्बाध रूप से संचालित किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि 30 जून से पूर्व सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों के वालंटियरों एवं बीएलए के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी तथा निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का पालन करते हुए अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित करें।

महागठबंधन में कोऑर्डिनेशन कमेटी गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजे तीन नाम

महागठबंधन में कोऑर्डिनेशन कमेटी गठन की मांग तेज, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजे तीन नाम

रांची | झारखंड में महागठबंधन के भीतर समन्वय को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल्द से जल्द नई कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित करने की मांग की है। पार्टी ने इस कमेटी के लिए अपनी ओर से तीन नेताओं—प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और उप नेता राजेश कच्छप—के नाम भी प्रस्तावित किए हैं।

Contact no :- +91 9241456784

कांग्रेस का कहना है कि पूर्व कोऑर्डिनेशन कमेटी के निष्क्रिय होने के बाद से महागठबंधन के घटक दलों के बीच समन्वय की कमी साफ तौर पर महसूस की जा रही है। स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अध्यक्षता में गठित पिछली कोऑर्डिनेशन कमेटी का कार्यकाल नवंबर 2025 में समाप्त हो गया था। उस कमेटी में कांग्रेस की ओर से राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की और आलमगीर आलम, झामुमो की ओर से विनोद कुमार पांडेय और फागू बेसरा तथा राजद की ओर से सत्यानंद भोक्ता सदस्य थे। अब झामुमो और राजद के नेताओं की भी इच्छा है कि नई कमेटी का गठन जल्द किया जाए।

Contact no :- +91 9798542970

मुख्यमंत्री से जल्द बातचीत करेगी कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से जल्द बातचीत की जाएगी। साथ ही राज्य के विभिन्न बोर्ड, निगम और आयोगों में रिक्त पदों को भरने का मुद्दा भी उठाया जाएगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

झामुमो ने कहा—कोई कम्युनिकेशन गैप नहीं
कांग्रेस की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार पांडेय उर्फ बब्लू पांडेय ने कहा कि इन सभी मुद्दों पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में किसी प्रकार का कम्युनिकेशन गैप नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन की आवश्यकताओं को समझते हैं और समय पर समाधान भी निकालते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार जिन बोर्ड और निगमों का गठन हुआ था, उनमें अधिकांश पद कांग्रेस के हिस्से में गए थे।

Contact no :- +91 8553588326

बोर्ड, निगम और आयोगों में नियुक्तियों की मांग भी तेज
कोऑर्डिनेशन कमेटी के गठन के साथ-साथ महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न बोर्ड, निगम और आयोगों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग भी जोर पकड़ रही है। नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार का कार्यकाल डेढ़ वर्ष से अधिक पूरा हो चुका है और अब पार्टी के लिए लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का समय आ गया है। निकाय चुनाव और राज्यसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब नियुक्तियों में देरी का कोई कारण नहीं बचा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कई महत्वपूर्ण संस्थानों में पद रिक्त
वर्तमान में झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष का पद रिक्त है। 21 जून को झारखंड राज्य गो सेवा आयोग का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। इसके अलावा अगस्त में युवा आयोग और अक्टूबर में अल्पसंख्यक आयोग का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के उपाध्यक्ष का पद भी पिछले एक वर्ष से खाली है। इसके अलावा कई अन्य बोर्ड, निगम और आयोगों में भी नियुक्तियां लंबित हैं।
महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि इन रिक्त पदों को जल्द भरना आवश्यक है, ताकि संगठन से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

Book your slot today : +91 7250214782
टाटा स्टील ने एलडी स्लैग से तैयार की एम-सैंड, विकसित किया पर्यावरण-अनुकूल ग्रीन कंक्रीट

टाटा स्टील ने एलडी स्लैग से तैयार की एम-सैंड, विकसित किया पर्यावरण-अनुकूल ग्रीन कंक्रीट

जमशेदपुर | स्टील उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट को उपयोगी संसाधन में बदलने की दिशा में टाटा स्टील ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी ने स्टील निर्माण प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाले एलडी (LD) स्लैग से कृत्रिम रेत (एम-सैंड) तैयार कर पर्यावरण-अनुकूल ग्रीन कंक्रीट विकसित किया है। यह नवाचार प्राकृतिक रेत पर निर्भरता कम करने और टिकाऊ निर्माण (सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन) को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Contact no :- +91 9241456784

कंपनी की विशेषज्ञ टीम ने लंबे समय तक शोध एवं परीक्षण के बाद एलडी स्लैग को प्रोसेस कर उच्च गुणवत्ता वाली एम-सैंड तैयार की।

Contact no :- +91 9798542970

इसी कृत्रिम रेत का उपयोग करते हुए एम-15, एम-20 और एम-25 ग्रेड के ग्रीन कंक्रीट का सफलतापूर्वक विकास किया गया, जो गुणवत्ता के निर्धारित मानकों पर खरा उतरा।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाया जाता है, तो नदियों से होने वाले अत्यधिक रेत खनन पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। इससे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

Contact no :- +91 8553588326

इस तकनीक का एक अन्य महत्वपूर्ण लाभ यह है कि निर्माण कार्यों के दौरान कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सकती है। साथ ही, स्टील उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट का पुनः उपयोग होने से औद्योगिक कचरा प्रबंधन भी अधिक प्रभावी और टिकाऊ बन सकेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जमशेदपुर से शुरू हुई यह पहल भविष्य में देश के निर्माण क्षेत्र के लिए एक आदर्श मॉडल बन सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तकनीक को व्यापक स्तर पर अपनाया गया, तो यह पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव साबित होगी।

Book your slot today : +91 7250214782
किसानों को जागरूक करने निकले डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ, 15 दिनों तक करेंगे पंचायतों का भ्रमण

किसानों को जागरूक करने निकले डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ, 15 दिनों तक करेंगे पंचायतों का भ्रमण

सरायकेला-खरसावां | जिले के किसानों को कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को रवाना किया गया। अभियान का शुभारंभ झारखंड सरकार के निर्देश तथा उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जिले के दोनों अनुमंडलों के लिए एक-एक डिजिटल जागरूकता रथ को रवाना किया।

Contact no :- +91 9798542970

जिला प्रशासन के अनुसार, दोनों डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अगले 15 दिनों तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान किसानों को कृषि, पशुपालन, डेयरी विकास तथा अन्य संबद्ध विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों का उपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण तथा नवीन कृषि तकनीकों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Contact no :- +91 8553588326

इसके अलावा किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, तकनीकी मार्गदर्शन तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आय में वृद्धि करने के साथ-साथ कृषि उत्पादकता बढ़ा सकें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि उनके पंचायत क्षेत्र में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ के पहुंचने पर आयोजित किसान संगोष्ठियों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, कृषि विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करें तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी और आधुनिक बनाएं।


Book your slot today : +91 7250214782
एएनएम एवं सहियाओं के धरना स्थल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, लंबित भुगतान पर जताई चिंता

एएनएम एवं सहियाओं के धरना स्थल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, लंबित भुगतान पर जताई चिंता

चक्रधरपुर | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda ने अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर पहुंचकर अपनी लंबित वेतन एवं प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी एएनएम एवं सहियाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आंदोलनरत स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके संघर्ष को जायज बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Contact no :- +91 9241456784

धरनास्थल पर एएनएम एवं सहियाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि लंबे समय से वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसी कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर मधु कोड़ा ने कहा कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में एएनएम एवं सहियाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोविड-19 महामारी सहित विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों में इन कर्मियों ने निस्वार्थ भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। ऐसे में उनकी जायज मांगों की अनदेखी करना उचित नहीं है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग को शीघ्र पहल करते हुए लंबित वेतन एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि स्वास्थ्यकर्मियों को राहत मिल सके और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित न हों। उन्होंने आंदोलनरत कर्मियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पूर्व मुख्यमंत्री के धरनास्थल पहुंचने पर एएनएम एवं सहियाओं ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782