Blog

कोल्हान विश्वविद्यालय में आपात बैठक, क्लस्टर प्रणाली और शिक्षण पुनर्गठन पर हुई विस्तृत चर्चा

कोल्हान विश्वविद्यालय में आपात बैठक, क्लस्टर प्रणाली और शिक्षण पुनर्गठन पर हुई विस्तृत चर्चा

पश्चिम सिंहभूम | चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय में मंगलवार को माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता की अध्यक्षता में शैक्षणिक परिषद एवं विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों/प्राचार्य-प्रभारियों की एक आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक परिषद के सदस्य, विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य एजेंडा झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तावित क्लस्टर प्रणाली (Cluster System) तथा कोल्हान विश्वविद्यालय एवं उसके अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षण कार्यक्रमों के पुनर्गठन पर विस्तृत चर्चा करना था। इस दौरान कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने क्लस्टर प्रणाली, विषय संयोजन, संकाय संरचना, सीट निर्धारण एवं प्रस्तावित पुनर्गठन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इसके बाद डीन एकेडमिक डॉ. संजय यादव ने विषयवार जानकारी साझा करते हुए प्रस्तुतीकरण के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से स्पष्ट किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उच्च शिक्षा के स्वरूप निर्धारण, वित्तीय संसाधन, उपलब्ध शिक्षकों की संख्या, विषय एवं संकाय वर्गीकरण, प्रमुख विषयों में सीट निर्धारण, पूरक विषयों की उपलब्धता, आधारभूत संरचना, पुनर्संरचना तथा विषय संयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

विभिन्न महाविद्यालयों के लिए प्रस्तावित विषय संयोजनों एवं संशोधनों पर भी चर्चा हुई। टाटा कॉलेज, चाईबासा में मुंडारी के स्थान पर कुरमाली विषय शामिल करने, महिला कॉलेज, चाईबासा में स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजशास्त्र के स्थान पर ‘हो’ भाषा को शामिल करने की संभावना पर विचार किया गया। वहीं जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, हिन्दी एवं अंग्रेज़ी विषयों को शामिल करने के प्रस्ताव पर सीटों के पुनर्निर्धारण एवं संकाय पुनर्विन्यास को लेकर चर्चा हुई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा घाटशिला कॉलेज में समाजशास्त्र के स्थान पर मनोविज्ञान, एस.बी. कॉलेज, चांडिल में मानवशास्त्र के स्थान पर संताली, बहरागोड़ा कॉलेज में मनोविज्ञान के स्थान पर मुंडारी तथा जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर में समाजशास्त्र के स्थान पर कुरमाली विषय प्रस्तावित करने पर विचार किया गया। बहरागोड़ा एवं जेएलएन कॉलेज में ओड़िया भाषा को TRS से पृथक करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। वहीं के.एस. कॉलेज, सरायकेला में गणित विषय की सीटों, कुरमाली विषय के लिए प्रस्तावित सीटों तथा संकाय पुनर्विन्यास के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में यह भी सामने आया कि अधिकांश महाविद्यालयों में वर्तमान विषय संयोजन को यथावत रखने का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान प्राचार्यों ने यह मुद्दा उठाया कि क्लस्टर प्रणाली के तहत कुछ स्थानीय, आदिवासी एवं क्षेत्रीय भाषाओं/विषयों को केवल कम नामांकन क्षमता (60 से कम) के आधार पर हटाने का प्रस्ताव किया जा रहा है। प्राचार्यों ने मांग की कि क्षेत्रीय पहचान, सांस्कृतिक विरासत एवं स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े ऐसे विषयों को महाविद्यालयों में बनाए रखा जाए। इस पर विश्वविद्यालय ने सरकार एवं संबंधित विभाग के समक्ष इन विषयों के संरक्षण के लिए अपना पक्ष रखने और आवश्यक अनुशंसा भेजने पर सहमति जताई।

Book your slot today : +91 7250214782


बैठक के दौरान प्राचार्या डॉ. वीणा प्रियदर्शी ने सुझाव दिया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान आरक्षित वर्ग के कई विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत नहीं कर पाते, जिससे बाद में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने निर्देश दिया कि चूंकि क्लस्टर प्रणाली विद्यार्थियों के लिए नई व्यवस्था होगी, इसलिए विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों की वेबसाइट पर इससे संबंधित स्पष्ट दिशा-निर्देश, विषय संयोजन एवं आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही इसकी जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से भी व्यापक स्तर पर प्रकाशित की जाए।

कुलपति ने सभी प्राचार्यों को निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने-अपने महाविद्यालयों में हेल्पलाइन संचालित करें और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण-पत्र पहले से तैयार रखें, ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई क्लस्टर प्रणाली के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं छात्रहित से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव साझा किए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेंद्र भारती द्वारा किया गया।

ठेकेदार से लेवी वसूली की साजिश नाकाम, हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

ठेकेदार से लेवी वसूली की साजिश नाकाम, हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से लेवी वसूली की साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी ईचिण्डा से गोयराबेड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार से लेवी वसूलने के उद्देश्य से इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

करीब सुबह 8:20 बजे पुलिस टीम बुरुईचिण्डा से गोयराबेड़ा जाने वाली कच्ची सड़क के समीप जंगल क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान पुलिस वाहन को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान आनंदपुर थाना क्षेत्र निवासी संजु भोगता और कृष्णा भोगता के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान संजु भोगता के पास से मैगजीन सहित एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस, तीन स्मार्टफोन तथा दो कीपैड मोबाइल बरामद किए गए। वहीं कृष्णा भोगता के पास से तीन जिंदा कारतूस और एक स्मार्टफोन बरामद हुआ। दोनों आरोपी हथियार एवं कारतूस से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस पूछताछ में संजु भोगता ने स्वीकार किया कि वह व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठेकेदारों को लेवी के लिए धमकाता था। उसने यह भी बताया कि वह पूर्व में पीएलएफआई से जुड़ा रहा है तथा बुरुईचिण्डा से गोयराबेड़ा सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को धमकाने के उद्देश्य से वहां पहुंचा था।
दोनों आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने संजय साय नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक स्मार्टफोन बरामद किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस के अनुसार, संजु भोगता ने यह भी स्वीकार किया है कि वह 9 फरवरी 2026 को रोबोकेरा गांव में वैष्णवी इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल था। इस संबंध में आनंदपुर थाना में पूर्व से प्राथमिकी दर्ज है।
मामले में आनंदपुर थाना कांड संख्या 13/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खूंटपानी में ‘पलाश नोटबुक निर्माण केंद्र’ बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल, प्रतिदिन हो रहा 1000 नोटबुक का उत्पादन

खूंटपानी में ‘पलाश नोटबुक निर्माण केंद्र’ बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल, प्रतिदिन हो रहा 1000 नोटबुक का उत्पादन

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी प्रखंड में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अंतर्गत गठित संकुल संगठन की दीदियों द्वारा स्थापित ‘पलाश नोटबुक निर्माण केंद्र’ आज महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार का सफल उदाहरण बन चुका है।
इस केंद्र का संचालन सात संकुल संगठन सदस्याओं द्वारा किया जा रहा है। महिलाओं ने संकुल संगठन से 10 लाख रुपये का ऋण लेकर नोटबुक निर्माण व्यवसाय की शुरुआत की। शुरुआती दौर में मशीन संचालन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़ा कोई पूर्व अनुभव नहीं होने के कारण उत्पादन प्रक्रिया उनके लिए चुनौतीपूर्ण रही।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इन चुनौतियों को देखते हुए क्षमता निर्माण के लिए रांची से आए विशेषज्ञों द्वारा तीन चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मशीन संचालन के साथ-साथ उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने, उत्पादन प्रबंधन और विपणन रणनीतियों की भी जानकारी दी गई। अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर इन महिलाओं ने सभी कठिनाइयों को पार करते हुए स्वयं को कुशल उद्यमियों के रूप में स्थापित किया। वर्तमान में केंद्र में प्रतिदिन लगभग 1000 नोटबुक का उत्पादन किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

पश्चिमी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने बताया कि खूंटपानी प्रखंड भ्रमण के दौरान प्रखंड कार्यालय स्थित पलाश नोटबुक निर्माण केंद्र की जानकारी मिली, जो महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि समाज की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे अपने कार्यालयों, घरों और बच्चों के लिए आवश्यक नोटबुक इस केंद्र से खरीदें, क्योंकि यहां बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद कम कीमत पर उपलब्ध हैं।
पलाश नोटबुक निर्माण केंद्र से जुड़ी संकुल संगठन सदस्य श्रीमती रोमा गोडसरे ने बताया कि शुरुआती दौर में बाजार में पहचान बनाने के लिए उत्पादों को कम लाभ मार्जिन पर बेचा गया। अब ब्रांड की पहचान मजबूत होने के साथ मूल्य निर्धारण को संतुलित करते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नोटबुक की बिक्री मुख्य रूप से स्कूलों और खुदरा विक्रेताओं के माध्यम से होती है, जिससे मांग लगातार बनी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

डीपीएम, जेएसएलपीएस श्रीमती अशियानी मारकी ने बताया कि पलाश नोटबुक निर्माण केंद्र ने न केवल खूंटपानी प्रखंड, बल्कि राज्य स्तरीय सरस मेले में भी जिले का प्रतिनिधित्व किया, जहां इस पहल को व्यापक सराहना मिली। वर्तमान में इनके उत्पाद विभिन्न स्थानीय मेलों में भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं, जिससे बाजार में उनकी उपस्थिति और मजबूत हुई है।
घर-गृहस्थी और चूल्हा-चौका तक सीमित रहने वाली ये महिलाएं आज सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। वे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ सामाजिक और व्यक्तिगत विकास की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं। पलाश नोटबुक निर्माण केंद्र की यह सफलता उन महिलाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की कहानी है, जिन्होंने अवसर और मार्गदर्शन को अपनी ताकत बनाकर नई मिसाल कायम की है।

चक्रधरपुर में डालसा का जागरूकता अभियान, राहगीरों के बीच शीतल जल और ओआरएस का वितरण

चक्रधरपुर में डालसा का जागरूकता अभियान, राहगीरों के बीच शीतल जल और ओआरएस का वितरण

चक्रधरपुर | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पश्चिम सिंहभूम चाईबासा द्वारा संचालित 90 दिवसीय आउटरीच एवं गहन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड के प्रेम निवास स्टेशन रोड चौक पर शीतल जल एवं ओआरएस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

यह कार्यक्रम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर तथा डालसा सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए राहगीरों, बच्चों, बुजुर्गों, टोटो चालकों, ट्रैक्टर चालकों एवं महिलाओं के बीच शीतल जल और ओआरएस का वितरण किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को गर्मी एवं लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई। उन्हें सलाह दी गई कि अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, सिर को गमछे या कपड़े से ढककर रखें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिकार मित्र राजशेखर एवं श्वेता रवानी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथियों के हमले में सब्जी विक्रेता गंभीर घायल, झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथियों के हमले में सब्जी विक्रेता गंभीर घायल, झाड़ग्राम रेफर

चाकुलिया/पूर्वी सिंहभूम | जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क पर बड़ामारा गांव के पास हुई। घायल की पहचान बहरागोड़ा प्रखंड के धाधिका गांव निवासी नीलकंठ नायक (45) के रूप में हुई है, जो पेशे से सब्जी विक्रेता हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलकंठ नायक सोमवार को चाकुलिया के जोड़ाम हाट में सब्जी बेचने के बाद देर रात बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ामारा गांव के समीप सड़क पर उनका सामना हाथियों के एक झुंड से हो गया। अचानक हाथियों को सामने देखकर उन्होंने बाइक छोड़ दी और जान बचाने के लिए भागने लगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भागने के दौरान एक हाथी ने उनका पीछा किया और पास के खेत में घेर लिया। इसके बाद हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हाथी ने उनके सीने पर पैर भी रख दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालांकि, किसी तरह नीलकंठ नायक वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया। उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना की सूचना मिलने पर विधायक समीर मोहंती अस्पताल पहुंचे और घायल को इलाज के लिए पहुंचाने में सहयोग किया। वहीं, वन विभाग की टीम ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल लिया और मामले की जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों के अनुसार, बड़ामारा गांव के आसपास सात हाथियों का एक झुंड लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण ग्रामीणों को विशेषकर रात के समय आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार हाथी मुख्य सड़क पर भी आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना और हमले का खतरा बना रहता है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी से खेतों और घरों को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं हाथियों के हमलों की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

SIR 2026 को लेकर चक्रधरपुर में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, मतदाता सूची अद्यतन करने पर जोर

SIR 2026 को लेकर चक्रधरपुर में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, मतदाता सूची अद्यतन करने पर जोर

चक्रधरपुर | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) 2026 को लेकर मंगलवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट चक्रधरपुर द्वारा 56-चक्रधरपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति, उनकी जिम्मेदारियों तथा कार्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बीएलए की शत-प्रतिशत प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड मतदाताओं की सूची बीएलओ के माध्यम से प्रदर्शित कर दी गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलए के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग सुनिश्चित कराने में सहयोग करें। इससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाने में मदद मिलेगी।

भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुविधा के लिए किए जा रहे विशेष इंतजाम

भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुविधा के लिए किए जा रहे विशेष इंतजाम

सरायकेला | राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर आमजन की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। इसके अलावा खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत तथा त्वरित जलापूर्ति व्यवस्था बहाल करने को कहा गया है, ताकि लोगों को भीषण गर्मी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में कार्य करने और आमजन को राहत पहुंचाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हमला, आंदोलन की चेतावनी

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हमला, आंदोलन की चेतावनी

चाईबासा | देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए ईंधन मूल्यों में हालिया बढ़ोतरी को आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ करार दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

त्रिशानु राय ने कहा कि पिछले 11 दिनों के भीतर चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि 25 मई से लागू नई दरों के अनुसार देशभर में पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये तथा डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर झारखंड समेत पश्चिम सिंहभूम जिले में भी देखने को मिल रहा है, जहां पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपये और डीजल 100.37 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किश्तों में ईंधन कीमतें बढ़ाकर जनता पर आर्थिक दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी अवधि के दौरान कीमतों में स्थिरता बनाए रखी गई, जबकि चुनाव समाप्त होने के बाद लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे आम लोग महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी। त्रिशानु राय ने घोषणा की कि जनहित के इस मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया जाता या उन्हें नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नई दिल्ली में भव्य जनजातीय सांस्कृतिक समागम, निकली विशाल शोभायात्रा

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नई दिल्ली में भव्य जनजातीय सांस्कृतिक समागम, निकली विशाल शोभायात्रा

नई दिल्ली | भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार को नई दिल्ली में भव्य जनजातीय सांस्कृतिक समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामलीला मैदान से लाल किला तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और गौरव का भव्य प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।

Book your slot today : +91 7250214782

शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक झांकियां और जनजातीय कला आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे मार्ग में जनजातीय संस्कृति की विविधता और विरासत की झलक देखने को मिली, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव, पश्चिम बंगाल सरकार के आदिवासी मंत्री खुदीराम टुडू, अशोक बडाईक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री आनंद मुर्मू एवं आईटी सेल सह प्रभारी अनिल बोदरा सहित झारखंड से पहुंचे कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान उपस्थित नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और आदर्शों को याद करते हुए समाज से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

सरायकेला प्रखंड के छोटा दावना और बड़ा दावना में झामुमो का बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम, ग्रामीणों ने उठाई शिक्षा और पेयजल की समस्या

सरायकेला प्रखंड के छोटा दावना और बड़ा दावना में झामुमो का बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम, ग्रामीणों ने उठाई शिक्षा और पेयजल की समस्या

सरायकेला | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को सरायकेला प्रखंड के छोटा दावना एवं बड़ा दावना गांव में बूथ कमेटी गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, मतदाता जागरूकता बढ़ाने तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य गणेश महाली ने कहा कि झामुमो का उद्देश्य केवल राजनीतिक संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, छात्र और आम जनता की समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज Kumar चौधरी ने कहा कि मजबूत संगठन और जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को नेताओं के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि छोटा दावना गांव के विद्यालय में मात्र दो कमरे हैं, जहां करीब 93 छात्र-छात्राएं कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इसके अलावा गांव में नए चापाकल लगाने तथा खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत की मांग भी उठाई गई। पांड्रा पंचायत में भी पेयजल समस्या को लेकर नए चापाकल की आवश्यकता बताई गई।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों की समस्याओं पर प्रतिक्रिया देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल भवन, पेयजल और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से जल्द पहल कर आवश्यक कार्रवाई कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।