Blog

चक्रधरपुर: ऐतिहासिक रानी तालाब के कायाकल्प की बड़ी पहल, ₹13.48 करोड़ से अधिक की योजनाओं का टेंडर जारी

चक्रधरपुर: ऐतिहासिक रानी तालाब के कायाकल्प की बड़ी पहल, ₹13.48 करोड़ से अधिक की योजनाओं का टेंडर जारी

चक्रधरपुर | शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर माने जाने वाले रानी तालाब के कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षों से उपेक्षा का सामना कर रहे इस ऐतिहासिक तालाब के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत विकास कार्यों के लिए नगर परिषद चक्रधरपुर द्वारा ₹13 करोड़ 48 लाख से अधिक की योजनाओं का टेंडर जारी किया गया है। इससे शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।
नगर परिषद द्वारा जारी ई-टेंडर के तहत रानी तालाब से जुड़ी कुल पांच प्रमुख विकास योजनाओं पर कार्य कराया जाएगा। इन योजनाओं का उद्देश्य तालाब के संरक्षण के साथ-साथ शहर की स्वच्छता, जल निकासी व्यवस्था और सौंदर्य को बेहतर बनाना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इन पांच योजनाओं पर होगा कार्य
1. रानी तालाब का सौंदर्यीकरण
‘Beautification of Rani Talab’ योजना के तहत तालाब के चारों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।
लागत: ₹9,64,97,945
समय सीमा: 638 दिन
2. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण
तालाब में गिरने वाले गंदे पानी की सफाई के लिए STP का निर्माण, संचालन और रखरखाव किया जाएगा।
लागत: ₹1,81,84,100
समय सीमा: 270 दिन
3. संजय नदी तक ड्रेनेज चैनल निर्माण (भाग-1)
RCC कलवर्ट और ड्रेनेज चैनल का निर्माण 0.0 किमी से 0.130 किमी तक कराया जाएगा।
लागत: ₹77,84,366
समय सीमा: 180 दिन
4. ड्रेनेज चैनल विस्तार (भाग-2)
ड्रेनेज चैनल का विस्तार 0.130 किमी से 0.332 किमी तक किया जाएगा।
लागत: ₹87,11,137
समय सीमा: 180 दिन
5. मिनी हाई मास्ट लाइट की स्थापना
नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मिनी हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी, जिससे शहर की रोशनी व्यवस्था मजबूत होगी।
लागत: ₹35,36,950
समय सीमा: 120 दिन

Book your slot today : +91 7250214782

टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। विभागीय प्रावधानों के अनुसार ई-टेंडर और ईएमडी की प्रक्रिया के जरिए कार्यों का चयन किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों का मानना है कि रानी तालाब के पुनर्विकास से न केवल इसकी ऐतिहासिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि यह क्षेत्र पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी नई पहचान बना सकेगा। वर्षों से लंबित इस परियोजना के आगे बढ़ने से शहर में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।

गिरिडीह में सड़क की बदहाली बनी मजबूरी, गर्भवती महिला को खटिया एंबुलेंस से 4 किमी ले गए परिजन

गिरिडीह में सड़क की बदहाली बनी मजबूरी, गर्भवती महिला को खटिया एंबुलेंस से 4 किमी ले गए परिजन

गिरिडीह | झारखंड के सुदूरवर्ती इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। गिरिडीह जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन थाना क्षेत्र के दालुवाडीह गांव में सड़क नहीं होने के कारण गर्भवती महिला को खटिया एंबुलेंस के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इस घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रसव पीड़ा के बीच खटिया बनी एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार, दालुवाडीह निवासी गर्भवती सुनीता सोरेन को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन गांव तक सड़क नहीं होने का हवाला देते हुए एंबुलेंस गांव आने में असमर्थता जताई गई।
महिला दर्द से तड़प रही थी, ऐसे में परिजनों और ग्रामीणों ने मजबूरी में सुनीता सोरेन को खटिया पर लिटाया और उबड़-खाबड़ रास्तों से करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर पिपराडीह मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहां किसी तरह वाहन की व्यवस्था कर उन्हें अस्पताल भेजा गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव तक सड़क बनी होती तो एंबुलेंस सीधे घर पहुंच सकती थी और महिला को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल जाती। उन्होंने बताया कि पिपराडीह तक सड़क बनी हुई है, लेकिन उसके आगे आज तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया है।

Book your slot today : +91 7250214782

सड़क नहीं होने से कई गांव प्रभावित
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की कमी से कुरुवारांड, दालुवाडीह, डाहिया, ईटाबेड़ा, गाड़ापरोम, सहेरबेड़ा, जिरबेड़ा, सतकटिया और बोरवाबेड़ा समेत कई गांव प्रभावित हैं। बारिश के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। बीमार मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है।
ग्रामीणों में आक्रोश, जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप
घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आया। ग्रामीण बुधन सोरेन, सुशील मुर्मू, सानो मरांडी, गोपाल मुर्मू, सोमरा मुर्मू, पतिराम मरांडी और बाबूलाल हांसदा समेत कई लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान विधायक, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद गांव की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते। उनका आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मरीजों को खटिया पर ढोकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ की चेतावनी
सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कड़ा रुख अपनाते हुए आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं कराया गया, तो वे चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।
ग्रामीणों ने एक स्वर में नारा दिया— “रोड नहीं तो वोट नहीं।”
खटिया एंबुलेंस के सहारे गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने की यह तस्वीर अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

मिठाईझरना गांव में पहली बार पहुंचा प्रशासनिक महकमा, ग्रामीण समस्याओं के समाधान की पहल

मिठाईझरना गांव में पहली बार पहुंचा प्रशासनिक महकमा, ग्रामीण समस्याओं के समाधान की पहल

पोटका | आजादी के 78 वर्षों और झारखंड राज्य गठन के 26 वर्षों बाद पहली बार पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने  सुदूरवर्ती मिठाईझरना गांव में पूरे प्रशासनिक महकमे के साथ बैठक आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को नजदीक से सुन कर और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

घने जंगलों के बीच आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में पेयजल विभाग, आवास विभाग, बिजली विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग तथा वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी “मुख्यमंत्री उज्ज्वल बिजली योजना” के तहत पहली बार इस क्षेत्र में बिजली पहुंचाने के लिए आधारशिला रखी गई। इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि बिजली पहुंचने से शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एक महीने के भीतर गांव के सभी ग्रामीणों का आधार कार्ड पंजीकरण, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, वन पट्टा वितरण, राशन कार्ड सहित पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में यह भी दोहराया गया कि पोटका विधानसभा क्षेत्र का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से अछूता नहीं रहेगा और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

आईपीएल फाइनल: दोनों टीमों की बल्लेबाजी मजबूत, रिकॉर्ड स्कोर की उम्मीद

आईपीएल फाइनल: दोनों टीमों की बल्लेबाजी मजबूत, रिकॉर्ड स्कोर की उम्मीद

धर्मशाला | आईपीएल फाइनल में दोनों टीमों की बल्लेबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है और फाइनल मुकाबले में भी उनसे बड़ी पारियां खेलने की उम्मीद रहेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से शीर्ष क्रम में सूर्यवंशी (583 रन), यशस्वी जायसवाल (397 रन) और ध्रुव जुरेल (458 रन) ने अहम योगदान दिया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए अभिषेक शर्मा (563 रन), ट्रैविस हेड (393 रन) और ईशान किशन (569 रन) ने टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान की है।

Book your slot today : +91 7250214782

नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले हेनरिक क्लासेन (606 रन) का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए टीम को कई महत्वपूर्ण मौकों पर मजबूती दी है।

Book your slot today : +91 7250214782

दोनों टीमों के बल्लेबाजी क्रम में विस्फोटक क्षमता मौजूद है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और ट्रैविस हेड जैसे बल्लेबाजों के प्रदर्शन में निरंतरता फाइनल मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी।

लिगिर गांव में दुलसुनुम कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

लिगिर गांव में दुलसुनुम कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

सोनुवा | गुदड़ी प्रखंड के लिगिर गांव में मंगलवार को मानकी मनोहर बरजो एवं झारखंड आंदोलनकारी नरेश बरजो के दुलसुनुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी शामिल हुए। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान के साथ दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान सांसद और विधायक ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने वनाधिकार पट्टा वितरण में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। सांसद और विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सांसद जोबा माझी ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले यहां एक पत्ता तोड़ना भी अपराध माना जाता था, लेकिन आज वन ग्रामों में रहने वाले लोगों को वन पट्टा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पुल और पुलिया निर्माण जैसे विकास कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और टेलीकॉम कंपनियों के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है और जल्द ही इसका समाधान होगा।

सांसद ने कहा कि देवेंद्र माझी, नरेश बरजो और मनोहर बरजो के सपनों को साकार करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

विधायक जगत माझी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सारंडा-पोड़ाहाट क्षेत्र के लोग उनके परिवार की तरह हैं और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में वर्तमान समय में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। हालांकि वन विभाग की प्रक्रियाओं और अड़चनों के कारण कई विकास योजनाओं में विलंब होता है।

उन्होंने कहा कि शहीद देवेंद्र माझी ने क्षेत्र के लोगों को हक-अधिकार दिलाने के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया और लोगों को एकजुट किया। विधायक ने कहा कि यदि वनाधिकार पट्टा वितरण में देरी हो रही है तो लोगों को फिर से एकजुटता दिखाने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे एक तिथि निर्धारित करें, ताकि उपायुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को गांव लाकर समस्याओं का समाधान किया जा सके।

इससे पूर्व ग्रामीणों ने सांसद और विधायक का पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में मानकी बिरसा बरजो, गुदड़ी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील बुढ़, रोलेन बरजो, फ्रांसिस जेवियर केसरा, गोसनर बरजो, रंजीत सुरीन, प्रेमचंद लोमगा, जॉन बरजो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चाईबासा | पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित शहीद पार्क के समीप आईबीपी पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से आम जनता की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचाने तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तत्काल कमी की मांग उठाई गई।

Book your slot today : +91 7250214782

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रत्येक प्रखंड स्तर पर लोगों से संपर्क कर जनमत तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार राहत देने के बजाय केवल टैक्स वसूली में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए उत्पाद शुल्क एवं अन्य करों के कारण ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुकी है, जिसका सीधा असर परिवहन, खाद्य सामग्री, खेती-किसानी और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर पड़ रहा है। महंगाई दर लगातार बढ़ रही है, लेकिन केंद्र सरकार जनता की परेशानियों से पूरी तरह बेपरवाह बनी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कई बार गिरावट आने के बावजूद आम जनता को उसका लाभ नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तेल कंपनियों के माध्यम से जनता की जेब पर डाका डाल रही है और राहत देने के बजाय वसूली की नीति पर काम कर रही है।
वहीं कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने मांग की कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर लगाए गए अतिरिक्त करों में तत्काल कमी करे तथा आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, एससी सेल कोल्हान प्रभारी सुरज मुखी, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ललित दोराईबुरु, मंजीत प्रधान, सीताराम गोप, सोनाराम कोड़ाह, सुरेश चंद्र सावैयां, सिकुर गोप, संजय हेम्ब्रम, चंद्रभूषण बिरुवा, सकारी दोंगो, जादोराय मुंडरी, शैलेश गोप, राहुल पूर्ती, सुखलाल हेम्ब्रम, महिला नेत्री जम्बी कुदादा, राखी सालुजा, सुनीता लकड़ा, कैरा बिरुवा, राधा मोहन बनर्जी, विजय तिग्गा, मो. तस्लीम अंसारी, महेश प्रसाद साहू, नारायण सिंह पूर्ती, मो. फिरोज अहमद, शैली शैलेन्द्र सिंकु, अमृत माझी, प्रदीप बाग, अदृश्य पूर्ती, मो. इमरान, डॉ. क्रांति मिश्रा, विनीत लागुरी, विकास केराई, राजू कोड़ा, मो. जहाँगीर आलम, फिरोज अशरफ, चन्दन यादव, कुंदन कुमार, शमीम सिद्दीकी, करण सोनकर एवं जावेद जमाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुकड़ू के सिरूम गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास

कुकड़ू के सिरूम गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिरूम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को गांव एवं आसपास के इलाकों में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूरस्थ अस्पतालों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, सामान्य उपचार, टीकाकरण समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी बनने से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को समय पर बेहतर इलाज की सुविधा मिल पाएगी।

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। इस दौरान कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अनुकम्पा नियुक्ति, सौतेले भाई द्वारा जमीन एवं घर पर कब्जा, राजनगर प्रखंड के बढ़ासिजुलता एवं जाम्बनी गांव में वंचित घरों को नल-जल योजना से जोड़ने, मध्य विद्यालय जाम्बनी के जर्जर भवन को ध्वस्त कर चारदीवारी निर्माण कराने, पत्थर खदान, क्रशर इकाई, बालू घाट एवं ईंट भट्ठों से जुड़े नियमों के सरलीकरण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन, गम्हरिया एवं चांडिल में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता तथा नीमडीह प्रखंड के हूंडरू पारडीह में वन भूमि पर अवैध पत्थर एवं बालू भंडारण से पर्यावरण को हो रहे नुकसान से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा ग्रामीणों ने विभिन्न आधारभूत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी समस्याएं भी उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन किया जाए। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

सरायकेला छऊ के गुरु तपन कुमार पटनायक ईज़ेडसीसी की गवर्निंग बॉडी के सदस्य मनोनीत

सरायकेला छऊ के गुरु तपन कुमार पटनायक ईज़ेडसीसी की गवर्निंग बॉडी के सदस्य मनोनीत

सरायकेला | सरायकेला छऊ के विख्यात गुरु एवं राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के पूर्व निदेशक गुरु तपन कुमार पटनायक को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (ईज़ेडसीसी), कोलकाता की गवर्निंग बॉडी का सदस्य मनोनीत किया गया है। संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गुरु तपन कुमार पटनायक आगामी दो वर्षों तक गवर्निंग बॉडी में अपनी सेवाएं देंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस संबंध में ईज़ेडसीसी के निदेशक आशीष कुमार गिरी द्वारा जारी पत्र में जानकारी दी गई। गवर्निंग बॉडी में झारखंड से गुरु तपन कुमार पटनायक के अलावा पश्चिम बंगाल के साधु चरण महतो, बिहार के डॉ. एन. के. नूतन, ओडिशा के गुरु रंजन कुमार साहू, सिक्किम के नरेन गुरुंग, असम के प्रशांत राजखोवा, मणिपुर के नामेराकपम टिकन सिंह, त्रिपुरा के प्रभितानंशु दास तथा अंडमान निकोबार की निशा मुंशी कोंडाई को भी सदस्य बनाया गया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अपने मनोनयन पर खुशी जताते हुए गुरु तपन कुमार पटनायक ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरायकेला छऊ कला के साथ-साथ मुंडारी, हो, रिंझा और पाईका जैसी विलुप्त होती लोक कलाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

गौरतलब है कि पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र देश के नौ राज्यों की कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में गुरु तपन कुमार पटनायक के मनोनयन से सरायकेला छऊ सहित क्षेत्रीय लोक कलाओं को नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कर्नाटक में सीएम पद विवाद का अंत! सिद्धारमैया जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, कांग्रेस ने निकाला समाधान

कर्नाटक में सीएम पद विवाद का अंत! सिद्धारमैया जल्द दे सकते हैं इस्तीफा, कांग्रेस ने निकाला समाधान

बेंगलुरु | कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय से चल रही सियासी खींचतान के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच जारी विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने इस मामले पर सहमति का रास्ता निकाल लिया है और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ हुई अहम बैठकों के बाद डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। वहीं, सिद्धारमैया को पार्टी में राष्ट्रीय स्तर की भूमिका और राज्यसभा भेजे जाने का प्रस्ताव दिए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

कांग्रेस नेतृत्व ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों को खारिज किया है, लेकिन अंदरखाने सत्ता हस्तांतरण को लेकर चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी ने आंतरिक विवाद को बढ़ने से रोकने और संगठनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए समझौते का फार्मूला तैयार किया है।

Book your slot today : +91 7250214782

यदि सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो कर्नाटक में जल्द नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिल सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला और आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।