maskal.news

1544 Posts
तुमुंग गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन

तुमुंग गांव में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का भव्य समापन

सरायकेला | राजनगर प्रखंड के तुमुंग गांव स्थित श्री श्री राधा गोविंद मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का समापन 12 अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुख-समृद्धि और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

समापन दिवस पर पारंपरिक धूलाट एवं रखाल भोग का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ हुई थी, जिसके बाद लगातार तीन दिनों तक हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आई संकीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Book your slot today : +91 7250214782


प्रमुख भाग लेने वाली मंडलियों में माँ शीतला संकीर्तन दल (केंदुमुंडी, मयूरभंज), मानव कल्याण संकीर्तन दल (पुरूलिया), शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर (महेशकुदर, सरायकेला-खरसावाँ), महिला संकीर्तन दल (तूड़ी, पोटका, पूर्वी सिंहभूम), राधा गोविंद बालिका संकीर्तन दल एवं उपानंद मुखी संकीर्तन दल (तुमुंग) शामिल रहे।

आयोजन की सफलता में ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

असुरा में रविन्द्र बाल संस्कार विद्यालय की 10वीं वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न

असुरा में रविन्द्र बाल संस्कार विद्यालय की 10वीं वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न

चाईबासा | असुरा स्थित रविन्द्र बाल संस्कार विद्यालय की 10वीं वर्षगांठ समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रीना गोडसोरा उपस्थित रहीं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अपने संबोधन में डॉ. गोडसोरा ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में निजी विद्यालय का सफल संचालन कर बच्चों का भविष्य संवारना सराहनीय पहल है। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद को भी आवश्यक बताया। साथ ही बच्चों को माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने तथा आत्मनिर्भर बनने की सीख दी।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों और समाज की समान भागीदारी जरूरी है। अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने, उनके पोषण का ध्यान रखने और कम उम्र में विवाह जैसी कुप्रथाओं से दूर रहने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के आसपास नशा-पान की सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए समाज से आगे आने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में कुचाई के बीडीओ साधु चरण देवगम, एसोसिएट प्रोफेसर दिलदार पूर्ति, सारिका सुंडी, सी.एस. सुरीन और बिनोय मिंज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को आकर्षक बना दिया।

जेटेया में महिला हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जेटेया में महिला हत्या कांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र में हुई महिला हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में आवेदक राकेश सिंकु के लिखित आवेदन पर 10 अप्रैल 2026 को जेटेया थाना कांड संख्या 04/2026 के तहत अज्ञात अपराधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

यह मामला चिरूपासया गांव की लगभग 50 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या से जुड़ा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की।

Book your slot today : +91 7250214782

जांच के दौरान घटनास्थल से बरामद कपड़ों के आधार पर गांव के ही निवासी गागा गगराई (30 वर्ष) पर संदेह गहराया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद और लगातार तानों से परेशान होकर उसने 9 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे टांगी से हमला कर महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को लगभग 500 मीटर दूर खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया और घटना में प्रयुक्त टांगी को कुचिका नदी के पास फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर ली है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक पर बवाल: देवेंद्र नाथ महतो ने की CBI जांच व परीक्षा रद्द करने की मांग

उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक पर बवाल: देवेंद्र नाथ महतो ने की CBI जांच व परीक्षा रद्द करने की मांग

रांची | झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो सोमवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय पहुंचे और कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियों से आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं और छात्रों का भरोसा लगातार कम हो रहा है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

महतो ने बताया कि उत्पाद सिपाही भर्ती (विज्ञापन संख्या 06/2023) के तहत 12 अप्रैल 2026 को परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले 11 अप्रैल की रात को ही पेपर लीक होने की शिकायतें सामने आने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप्स में प्रश्न पत्र वायरल हुआ, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर गंभीर संदेह पैदा हो गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में कई होटलों में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को ठहराने की चर्चा है। वहीं, तमाड़ थाना क्षेत्र में 159 लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

देवेंद्र नाथ महतो ने इस पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने परीक्षा को तत्काल रद्द कर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पुनः आयोजित करने की बात कही। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रश्न पत्र तैयार करने, प्रिंटिंग, भंडारण, परिवहन और वितरण से जुड़े सभी अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों की गहन जांच हो।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।

इस दौरान रविंद्र नाथ महतो, योगेश चंद्र भारती, अजीत कुमार और राजेश कुमार समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

चाईबासा में KNT की वार्षिक आम बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

चाईबासा में KNT की वार्षिक आम बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों का हुआ चयन

चाईबासा । कोल्हान नितिर तुरतुंग (KNT) की वार्षिक आम बैठक रविवार, 12 अप्रैल 2026 को शहर के गायत्री वैन्केट हॉल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आए संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान संगठन के विकास, उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक, छात्र और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

पूर्व अध्यक्ष माझी राम जामुदा ने संगठन की स्थापना से अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी। पूर्व महासचिव प्रेम सिंह डांगिल ने संगठन के शुरुआती संघर्षों और सहयोगियों के योगदान को रेखांकित किया। वहीं, पूर्व अंतरिम कोषाध्यक्ष जय सिंह कुंटिया ने संगठन की वित्तीय स्थिति का विवरण प्रस्तुत किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में चक्रधरपुर, चाईबासा और कुचाई केंद्रों की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसमें एक वर्ष के कार्यों, उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। तुरी सुंडी को अध्यक्ष, विमल किशोर बोयपाई को सचिव तथा जय सिंह कुंटिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर भी विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम का संचालन ज्ञान सिंह दोराईबुरु ने किया। आयोजन को सफल बनाने में KNT चाईबासा के छात्र, शिक्षक एवं स्टाफ की अहम भूमिका रही।

बैठक में लिए गए निर्णयों को संगठन के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया गया और इसे संगठन की एकता एवं सक्रियता का प्रतीक माना गया।

नुआग्राम में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रैयतदारों ने तोड़ी बाउंड्री वॉल

नुआग्राम में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रैयतदारों ने तोड़ी बाउंड्री वॉल

जमशेदपुर | नुआग्राम स्थित साईं नगर फेज-3 में जमीन भुगतान को लेकर विवाद गहरा गया है। भुगतान नहीं मिलने से नाराज रैयतदार जेसीबी मशीन के साथ प्लॉटिंग स्थल पर पहुंचे और बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर जमीन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान उन्होंने खेत की मेड बनाकर अपने अधिकार का दावा भी जताया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बताया जा रहा है कि नुआग्राम मौजा की लगभग 7 बीघा जमीन (खाता संख्या 145 और 146) को लेकर यह विवाद उत्पन्न हुआ है। उक्त जमीन का बंटवारा सुधीर चंद्र मोड़ल और दुर्योधन मोड़ल के परिवार के चार हिस्सेदारों के बीच होना था।

Book your slot today : +91 7250214782

रैयतदार विश्वजीत मोड़ल और दिलीप मोड़ल ने आरोप लगाया है कि करीब 8 वर्ष पूर्व कोरोना काल के दौरान अकीन चंद्र मोड़ल ने पूरी जमीन 62 लोगों के नाम रजिस्ट्री कर दी, जिससे अन्य हिस्सेदारों को उनका उचित हक और भुगतान नहीं मिल सका।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी के विरोध में रैयतदारों ने रडार इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन द्वारा विकसित प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। उनका कहना है कि जब तक उन्हें उनकी जमीन का पूरा भुगतान नहीं मिलेगा, वे कब्जा नहीं छोड़ेंगे।

रैयतदारों का यह भी आरोप है कि कंपनी के मालिक रणवीर सिंह के साथ जमीन के बराबर बंटवारे को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन उन्हें केवल 40 लाख रुपये ही दिए गए, जो उनके हिस्से के मुकाबले कम है।

वहीं, रडार इंफ्रास्ट्रक्चर एंड कंस्ट्रक्शन के मालिक रणवीर सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने जमीन मालिक अकीन चंद्र मोड़ल को 75 लाख रुपये का भुगतान किया है, साथ ही अन्य हिस्सेदारों को भी 40 लाख रुपये दिए गए हैं। उनका दावा है कि सभी भुगतान और प्रक्रिया नियमों के तहत पूरी की गई है।

फिलहाल, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

रांची में ‘चीटिंग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक-ठगी का बड़ा नेटवर्क उजागर

रांची में ‘चीटिंग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक-ठगी का बड़ा नेटवर्क उजागर

रांची | झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक और ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रांची पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र स्थित एक अधनिर्मित मेडिकल कॉलेज परिसर में छापेमारी कर तथाकथित ‘चीटिंग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़ किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 159 अभ्यर्थी और 5 गिरोह के सदस्य शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बंद भवन में बड़ी संख्या में युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं। सूचना के आधार पर विशेष टीम का गठन कर देर रात छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई अभ्यर्थियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों को कथित प्रश्नपत्र और उनके उत्तर याद करा रहे थे। इसके बदले प्रत्येक अभ्यर्थी से 10 से 15 लाख रुपये तक वसूले गए। हालांकि, पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि जो प्रश्नपत्र दिए गए थे, वे वास्तविक परीक्षा में शामिल नहीं थे, जिससे यह मामला ठगी का भी बनता है।

पुलिस ने बताया कि इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अतुल वत्स है, जो बिहार के जहानाबाद का निवासी है और पूर्व में भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। गिरोह के एजेंट अभ्यर्थियों से संपर्क कर मोटी रकम वसूलते थे। भुगतान बैंक चेक के माध्यम से लिया जाता था, जबकि कार्रवाई से बचने के लिए अभ्यर्थियों के मोबाइल और सिम कार्ड पहले ही जमा करा लिए जाते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से प्रिंटेड प्रश्न-उत्तर सेट, एडमिट कार्ड, मोबाइल फोन, बैंक चेक सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा आठ वाहनों को भी जब्त किया गया है।

तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

यह घटना राज्य में भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

बोकारो में 28 पुलिसकर्मी निलंबित, थानेदार भी शामिल; युवती हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

बोकारो में 28 पुलिसकर्मी निलंबित, थानेदार भी शामिल; युवती हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

बोकारो | झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) हरविंदर सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक रंजन सहित कुल 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निलंबित पुलिसकर्मियों में 10 सब-इंस्पेक्टर, 5 एएसआई, 2 हवलदार और 11 सिपाही शामिल हैं। यह कार्रवाई एक युवती के लापता होने और बाद में हत्या के मामले में गंभीर लापरवाही और संदिग्ध भूमिका सामने आने के बाद की गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2025 को एक महिला ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने 10 दिन बाद 4 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की। शुरुआती जांच के लिए गठित एसआईटी ने भी मामले में लापरवाही बरती और उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में नई एसआईटी गठित की गई। नई टीम ने महज एक दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी दिनेश और मृतका पुष्पा के बीच प्रेम संबंध था। शादी के दबाव से परेशान होकर आरोपी ने युवती को चास कॉलेज बुलाया और पास के जंगल में ले जाकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को झाड़ियों में छिपा दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हड्डियां, बाल और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध थी। आरोप है कि आरोपी को बचाने के लिए पैसे का लेनदेन हुआ, थाने में उसके साथ पार्टी की गई और गोपनीय जानकारी भी लीक की गई।

पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन कायम करने की दिशा में कड़ा संदेश माना जा रहा है।

जगन्नाथपुर में आदिवासी सीट बढ़ाने की मांग, 2027 परिसीमन को लेकर जन-जागरण अभियान का ऐलान

जगन्नाथपुर में आदिवासी सीट बढ़ाने की मांग, 2027 परिसीमन को लेकर जन-जागरण अभियान का ऐलान

जगन्नाथपुर | पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकु ने कोल्हान हितैषी पुस्तकालय सह यूथ क्लब, जगन्नाथपुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार अनुसूचित जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आदिवासियों को आरक्षण की सुविधा दी गई है, उसी प्रकार झारखंड विधानसभा में भी आदिवासियों को अपेक्षित प्रतिनिधित्व देने के लिए उनकी सीटों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड पुनरुथान अभियान राज्यभर में जन-जागरण अभियान चलाएगा।
चित्रसेन सिंकु ने आगे कहा कि उन्होंने देश के 10 अनुसूचित राज्यों में परिसीमन के बाद आदिवासी आरक्षित सीटों की स्थिति का तुलनात्मक अध्ययन किया है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि झारखंड में वर्ष 2027 में परिसीमन प्रस्तावित है, जिसमें परिसीमन आयोग जनसंख्या को मुख्य आधार बनाता है।
हालांकि, उन्होंने चिंता जताई कि अनुसूचित क्षेत्रों में खदान, फैक्ट्री और अन्य व्यवसायों के कारण बाहरी आबादी तेजी से बढ़ी है। इस पर राज्यपाल और संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस नियंत्रण नहीं लगाया गया, जिसके लिए आदिवासी समुदाय जिम्मेदार नहीं है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने मांग की कि झारखंड के सभी अनुसूचित जिलों में परिसीमन के दौरान केवल जनसंख्या को ही आधार न बनाया जाए, बल्कि आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार और उनके अपेक्षित प्रतिनिधित्व की मूल भावना को भी प्राथमिकता दी जाए।
प्रेस वार्ता में उपस्थित प्रमुख लोग:
केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु, जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती, उपाध्यक्ष विकास केराई, सचिव शैली शैलेन्द्र सिंकु, स्टूडेंट्स विंग के केंद्रीय अध्यक्ष अरिल सिंकु, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ बोबोंगा, केंद्रीय सलाहकार सदस्य जगदीश चंद्र सिंकु, सुमंत ज्योति सिंकु, संस्थापक सदस्य ऋषि सिंकु, विनीत लागूरी, युवा नेता मंजीत कोड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

सरायकेला में छऊ महोत्सव-2026 का भव्य आगाज़, सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

सरायकेला में छऊ महोत्सव-2026 का भव्य आगाज़, सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन

सरायकेला | बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय चैत्रपर्व सह छऊ महोत्सव-2026 का भव्य उद्घाटन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में सांसद ने सरायकेला छऊ नृत्य की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस शैली की सबसे बड़ी पहचान इसके सुंदर और भावपूर्ण मुखौटे हैं, जो पात्रों की भावनाओं को व्यक्त करने का मुख्य माध्यम होते हैं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव स्थानीय कलाकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां वे अपनी कला को न केवल प्रदर्शित करते हैं बल्कि इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य भी करते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

सांसद ने आगे कहा कि सरायकेला छऊ नृत्य को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में इस वार्षिक महोत्सव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न नृत्य दलों द्वारा शास्त्रीय एवं अर्धशास्त्रीय नृत्य विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उद्घाटन समारोह में पद्मश्री चामी मुर्मू, छूटनी महतो, आदित्यपुर के मेयर संजय सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत सहित विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकार, छऊ प्रेमी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।