सरायकेला | सरायकेला-खरसावाँ जिले में गृह रक्षक के नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत सोमवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में नीमडीह प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

परीक्षा में कुल 1170 अभ्यर्थियों में से 771 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 399 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित दौड़ में 311 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिनमें 100 पुरुष और 211 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

पूरे परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन प्रशासन की देखरेख में निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।


