समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को उपायुक्त ने गंभीरतापूर्वक सुना।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जनता दरबार में भूमि विवाद, वृद्धा पेंशन एवं पारिवारिक लाभ योजना में आ रही बाधाएं, झारखंड मुख्यमंत्री माईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलना, राजनगर अंचल में पंजी-2 की ऑनलाइन प्रविष्टि, कपाली नगर परिषद के वार्ड संख्या-3 में नए राशन डीलर की मांग, सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को मुआवजा, आदित्यपुर हाउसिंग कॉलोनी में किराए के क्वार्टर को खाली नहीं करने का मामला, तथा टेंटोपोशी एवं बड़ाकांकड़ा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत लंबित जलापूर्ति कार्यों को शीघ्र पूरा करने सहित विभिन्न जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों की शीघ्र जांच कर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782


उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव है, उन्हें तुरंत निष्पादित किया जाए और अन्य मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आमजनों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

उपायुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को बेझिझक प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका त्वरित और उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

By maskal.news

You May Also Like