चाईबासा: रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश से की शिष्टाचार मुलाकात

पश्चिम सिंहभूम | चाईबासा में रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस दौरान क्लब की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुलाकात के दौरान नितिन प्रकाश ने रोटरैक्ट क्लब चाईबासा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और रोटरैक्ट क्लब जैसे संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अपने कार्यकाल में नगर परिषद और रोटरैक्ट क्लब के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा, ताकि सामाजिक कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

रोटरैक्ट क्लब चाईबासा के अध्यक्ष विनय लोधा ने कहा कि नितिन प्रकाश एक सक्रिय, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनके नेतृत्व में चाईबासा शहर के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने नितिन प्रकाश को क्लब हाउस में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

विनय लोधा ने बताया कि रोटरैक्ट क्लब चाईबासा द्वारा हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर सेवा शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह सेवा शिविर 27 मार्च 2026 को पोस्ट ऑफिस के पास स्कॉट स्कूल के सामने आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 3000 श्रद्धालुओं के बीच मटर-घुगनी चाट और ठंडा शरबत का वितरण किया जाएगा। इस सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नितिन प्रकाश को आमंत्रित किया गया है और उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया है।

By maskal.news

You May Also Like