स्पॉन्सरशिप योजना से पात्र बच्चों को जोड़ने के लिए जिलास्तरीय शिविर-सह-कार्यशाला आयोजित

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार के मार्गदर्शन में परिवार आधारित देखभाल कार्यक्रम के तहत स्पॉन्सरशिप योजना को लेकर जिलास्तरीय एकदिवसीय शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन टाटा कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने की। शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 533 छात्र-छात्राओं के अलावा 500 से अधिक अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

Contact us :- 7004820253

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़कर उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी शिक्षा बाधित न हो। योजना के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि एकल अभिभावक अथवा अभिभावक विहीन तथा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे पढ़ाई छोड़ने या पलायन करने के लिए मजबूर न हों।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण के तहत जिले में स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। योजना की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि पात्र बच्चों को समय पर इसका लाभ मिल सके। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

Contact no :- +91 8553588326

सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल ने कहा कि बच्चों को संरक्षण एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों से बाल संरक्षण के विभिन्न आयामों के प्रति जागरूक होने तथा जरूरतमंद बच्चों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


Contact no :- +91 9337736501

मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने शिक्षकों को योजना से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तैयार कर जिला स्तर पर जमा करने का निर्देश दिया। उपनिदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, खुशेंद्र सोनकेशरी ने मिशन वात्सल्य के उद्देश्यों एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनीता तिवारी ने जिले में संचालित स्पॉन्सरशिप एवं फॉस्टर केयर योजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शिविर के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को बाल अधिकार एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रंगोली, सेल्फी प्वाइंट और गुब्बारा उड़ान जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके अलावा स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पात्र बच्चों तक योजना की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सर्पदंश से बचाव एवं आवश्यक सावधानियों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर सर्पदंश से बचाव एवं जागरूकता को लेकर प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई।

By maskal.news

You May Also Like