#झारखंड #जंगलीहाथी #हाथीकाआतंक #गुमला #maskalnews

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक, गुमला और कोडरमा में तीन की मौत, एक गंभीर

झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक, गुमला और कोडरमा में तीन की मौत, एक गंभीर

कोडरमा | झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुमला और कोडरमा जिलों में हुए ताजा हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Book your slot today : +91 7250214782

गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के कुरूमगढ़ वन क्षेत्र स्थित सदान बुकमा गांव में गुरुवार सुबह 70 वर्षीय महिपाल लोहरा पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। वे महुआ चुनने गए थे। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वन विभाग ने परिजनों को 10 हजार रुपये की तत्काल सहायता दी है।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, कोडरमा जिले में बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने मरियमपुर के बिरहोर टोला में घुसकर 55 वर्षीय मनिया बिरहोरणी को कुचलकर मार डाला। इस दौरान आरती बिरहोरणी घायल हो गईं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ग्रामीणों द्वारा हाथी को भगाए जाने के बाद वह बोनाकाली महिला कॉलेज की ओर चला गया, जहां उसने देवघर निवासी 40 वर्षीय मजदूर बालेश्वर सोरेन को मार डाला। बताया जा रहा है कि बालेश्वर घर में सो रहे थे, तभी हाथी ने हमला कर दिया।

लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों पर नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।