कोल्हान विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

चाईबासा | एआईडीएसओ (ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन) के बैनर तले छात्रों ने कोल्हान विश्वविद्यालय और जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की शैक्षिक समस्याओं को लेकर कुलपति महोदया एवं जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

Book your slot today : +91 7250214782

छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि विश्वविद्यालय स्थापना काल से ही कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है, जिसका असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। उन्होंने सभी कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी दूर करने तथा स्थायी नियुक्ति होने तक अतिथि शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग की।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की मांग उठाई गई। छात्रों ने सिलेबस के अनुसार नई पुस्तकों और उच्च गति इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

प्रयोगशालाओं में नियमित प्रैक्टिकल कक्षाओं के संचालन के लिए पर्याप्त बिजली, उपकरण और लैब स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

छात्रों ने चांसलर पोर्टल के माध्यम से हो रही ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया को बंद कर पुनः प्रत्यक्ष प्रवेश प्रणाली लागू करने तथा सभी बसों में छात्रों के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा शुरू करने की मांग भी रखी।

एआईडीएसओ ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री, झारखंड को भी भेजी गई है।

इस दौरान डेविड तमसोई, शुभाशीष प्रधान, अजय प्रजापति, सुचित्रा बानरा, सगुन हांसदा, जतिन दास, पांडु सिंह खूंटीआ, रघुनाथ और खुशी गोप सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

By maskal.news

You May Also Like