पोटका विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, निर्माण की मांग तेज

पोटका | (46 ST) पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव जोजो गोड़ा में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष वीरसिंह देवगाम ने गांव पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क अत्यंत जर्जर है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए वीरसिंह देवगाम ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की है।

By maskal.news

You May Also Like