सरायकेला: चचेरे देवर-भाभी के साथ फरार होने से इलाके में सनसनी, परिवार परेशान

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चचेरे देवर और भाभी के एक साथ लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों ने आपसी सहमति से शादी करने की नीयत से घर छोड़ा है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मिली जानकारी के अनुसार, यशमती अपने पति विनय दिग्गी और बच्चों के साथ 02 अप्रैल 2026 की रात खैरपाल चैत मेला देखने गई थीं। अगले दिन 03 अप्रैल को दोपहर में जब विनय दिग्गी घर पर सो रहे थे, उसी दौरान उनकी पत्नी यशमती और उनके चचेरे भाई बिरसिंह दिग्गी अचानक लापता हो गए।

Book your slot today : +91 7250214782

परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बताया जा रहा है कि बिरसिंह दिग्गी की पत्नी का एक वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और उनके दो बच्चियां भी हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना के बाद से यशमती के पति विनय दिग्गी और परिजन काफी परेशान हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी इन दोनों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना दें।

7209426608- विनय दिग्गी (पति)
7702792865- जोसेफ दिग्गी (देवर)

By maskal.news

You May Also Like