सरायकेला: ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण

सरायकेला | सामुदायिक भवन परिसर, सरायकेला स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रिमासिक निरीक्षण किया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सीसीटीवी कैमरे, बिजली व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों सहित सभी जरूरी उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने सुरक्षा बलों को सतर्क रहकर निर्धारित नियमों के अनुसार ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच और सही समय पर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा।

इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

By maskal.news

You May Also Like