सरायकेला: विशेष वाहन जांच अभियान में ₹76,250 की वसूली, सड़क सुरक्षा पर जोर

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और राजस्व संग्रह बढ़ाने के उद्देश्य से सरायकेला थाना क्षेत्र के तीतीरबिल्ला पुल के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹76,250 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग से बचने, अतिरिक्त लाइट्स का उपयोग नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान भारी मालवाहक वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई और ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा बिना वैध कागजात के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अभियान में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

By maskal.news

You May Also Like