जमशेदपुर | प. सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के दिउरी बासा गांव निवासी दामु मुंडा के साथ दिनदहाड़े कार लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित दामु मुंडा, पिता स्वर्गीय गोनो मुंडा, ने बताया कि वे 20 मार्च 2026 को जमशेदपुर के एक शोरूम से अपनी इकोस्पोर्ट (संख्या JH05CQ8462) की सर्विसिंग कराकर वापस झींकपानी लौट रहे थे।

उस दौरान उनके साथ पप्पू पाडेय और मनीष पुरती मौजूद थे। दोपहर करीब 3:30 बजे बिष्टुपुर चौक गोलचक्कर के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने खुद को “चोला मच्ङन्नम” का एजेंट बताते हुए जबरन गाड़ी छीन ली और 1,30,000 रुपये देने पर ही गाड़ी वापस करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने वाहन का पूरा लोन चुका दिया है, फिर भी बिना किसी नोटिस के इस तरह गाड़ी छीनना गलत है। उन्होंने मामले की शिकायत को लेकर बिष्टुपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

