सरायकेला में रामनवमी पर निकला भव्य अखाड़ा जुलूस, क्षेत्र हुआ भक्तिमय

सरायकेला | सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न अखाड़ों द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। इस क्रम में श्री श्री महावीर अखाड़ा थाना के रामनवमी जुलूस का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अस्त्र (तलवार) संचालन का करतब दिखाते हुए किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि रामनवमी का पावन पर्व हमारी सनातन संस्कृति, परंपरा और आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Book your slot today : +91 7250214782

जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अखाड़ा के सदस्य, युवा एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों के साथ निकले इस जुलूस ने थाना चौक सहित पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान अखाड़ा कमेटी के सदस्य, झामुमो पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like