राज्य

सरायकेला : गृह रक्षकों की बहाली परीक्षा को लेकर डीसी–एसपी ने किया बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण

सरायकेला : गृह रक्षकों की बहाली परीक्षा को लेकर डीसी–एसपी ने किया बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण

सरायकेला | सरायकेला–खरसावाँ जिले में गृह रक्षा वाहिनी के विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के नव नामांकन के लिए आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा की तैयारियों का उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला पहुंचकर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

यह परीक्षा 17 मार्च 2026 से बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मैदान और परिसर में की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा स्थल पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने, वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था करने तथा अभ्यर्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल और शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही दौड़ ट्रैक सहित पूरे मैदान की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों के पंजीकरण, परीक्षण और अन्य सभी प्रक्रियाओं से जुड़ा डेटा एंट्री व रिकॉर्ड मेंटेनेंस बिना किसी त्रुटि के किया जाए, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सटीक हो।

सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को देखते हुए यह भी निर्देश दिया गया कि परीक्षा केंद्र में केवल अभ्यर्थियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। उनके साथ आने वाले परिजनों को निर्धारित स्थल से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को ब्रीफिंग दी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर सुबह 3 बजे से तैनात रहेंगे और अभ्यर्थियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करेंगे।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, निरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

विधानसभा में जयराम महतो ने उठाया 1932 खतियान, जमीन अधिकार और कुड़मी को एसटी दर्जा देने का मुद्दा

विधानसभा में जयराम महतो ने उठाया 1932 खतियान, जमीन अधिकार और कुड़मी को एसटी दर्जा देने का मुद्दा

रांची | झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान डुमरी विधायक Jairam Mahato ने 1932 खतियान, जमीन के अधिकार और कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। विभिन्न विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों की पहचान उनकी जमीन और खेती से जुड़ी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन के समय आदिवासी और मूलवासी समाज की जमीन की सुरक्षा के लिए विलकिंसन नियम के साथ-साथ Chotanagpur Tenancy Act और Santhal Parganas Tenancy Act जैसे कानून लागू किए गए थे। इसके बावजूद आज भी बड़े औद्योगिक समूहों द्वारा रैयतों की जमीन अधिग्रहण के मामले सामने आ रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

विधायक ने Deoghar Airport का उदाहरण देते हुए कहा कि जमीन अधिग्रहण के बाद भी किसानों को उनकी जमीन का सही बाजार मूल्य नहीं मिल रहा है। कई मामलों में अभी भी पुराने मानदंडों के आधार पर मुआवजा दिया जा रहा है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने राज्य में सक्रिय जमीन माफियाओं का मुद्दा भी उठाया। उनके अनुसार पिछले एक वर्ष में रांची और आसपास के क्षेत्रों में कई हत्याएं जमीन विवाद से जुड़ी रही हैं। साथ ही अंचल कार्यालयों में तीन लाख से अधिक जमीन से जुड़े मामले लंबित हैं और ऑनलाइन रिकॉर्ड में खाता और प्लॉट नंबर से संबंधित कई त्रुटियां भी पाई गई हैं। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाने का सुझाव दिया।

सामाजिक प्रतिनिधित्व के मुद्दे पर उन्होंने कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि वर्ष 1950 में इस समुदाय को कथित रूप से साजिश के तहत एसटी सूची से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने सुझाव दिया कि टीआरआई के माध्यम से नई एथनोग्राफिक रिपोर्ट तैयार कराकर कुर्मी समाज को एसटी सूची में शामिल करने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी जाए।

इसके अलावा उन्होंने सूड़ी समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग की। साथ ही केवट, मल्ला और निषाद जातियों को भी अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की प्रक्रिया तेज करने की जरूरत बताई।

विधायक ने 1932 आधारित स्थानीय नीति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य गठन के 25 साल बाद भी इस पर स्पष्ट नीति नहीं बन पाई है। उनके अनुसार स्थानीय नीति का उद्देश्य किसी को बाहर करना नहीं, बल्कि यह तय करना है कि राज्य की सुविधाओं का लाभ किसे प्राथमिकता के आधार पर मिले।

उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सुझाव दिए। उनका कहना था कि जिस तरह मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, उसी तरह विभागों के सचिव और प्रधान सचिव भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें ताकि आम लोगों की समस्याओं का जल्दी समाधान हो सके। इसके अलावा उन्होंने 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष शिक्षकों को गृह जिले में स्थानांतरण की सुविधा देने और पेंशन निदेशालय में जल्द निदेशक नियुक्त करने की मांग भी की।

चक्रधरपुर : भरनियां–नलिता पंचायत में खराब जलमीनार की मरम्मत की मांग

चक्रधरपुर : भरनियां–नलिता पंचायत में खराब जलमीनार की मरम्मत की मांग

पश्चिम सिंहभूम | चक्रधरपुर प्रखंड के भरनियां–नलिता पंचायत में वर्षों से खराब पड़े जलमीनारों की मरम्मत को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामाड ने पंचायत सचिव को पत्र सौंपा है।

Book your slot today : +91 7250214782

पत्र में उन्होंने बताया कि पंचायत के कई गांवों में जलमीनार खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि भरनियां पंचायत के ग्राम भरनियां सरदार टोला, डुकरी पताडीह ऊपर टोला, दुड़ियाम नीचे टोला, कायदा टोला डिगुरवाडीह टोला, कुदाहातु नीचे टोला, कुरमुण्डा टोला कुशालडीह और कुरमुण्डा बीच टोला में जलमीनार लंबे समय से खराब हैं।

श्री सामाड ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द खराब जलमीनारों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध हो सके।

इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि चक्रधरपुर के बीडीओ कांचन मुखर्जी को भी दी गई है।

टैगोर पार्क चौक पर हिट एंड रन: बाइक सवार घायल, सामाजिक कार्यकर्ता ने पहुंचाया अस्पताल

टैगोर पार्क चौक पर हिट एंड रन: बाइक सवार घायल, सामाजिक कार्यकर्ता ने पहुंचाया अस्पताल

चाईबासा | महादेव कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय सुभाष महाराणा रविवार रात करीब 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान टैगोर पार्क चौक के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुभाष महाराणा असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े और उठने में भी असमर्थ हो गए। वह घायल अवस्था में दर्द से कराह रहे थे।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी दौरान वहां से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने मानवीय संवेदना दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अपने वाहन से सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जांच में उनके दाहिने पैर के टूटने और अंदरूनी चोट लगने की पुष्टि हुई।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को सुरक्षित रूप से परिजनों के हवाले कर दिया गया। घायल का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जारी है।

मौके पर स्थानीय लोग मोहित चिरानियां, जीवन वर्मा, देबनाथ सरकार और कृष्णेंदु राय भी मौजूद थे।

चाईबासा में “कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा” का भव्य समापन, हजारों लोगों की सहभागिता

चाईबासा में “कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा” का भव्य समापन, हजारों लोगों की सहभागिता

चाईबासा | खूंटकट्टी मैदान में 15 मार्च 2026 को “कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा” का भव्य समापन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन कोल्हान हो फिल्म्स एंड म्यूजिक एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी हो समाज की पारंपरिक संस्कृति, प्रकृति-पूजा और विलुप्त होती परंपराओं को संरक्षित करना था। इस अवसर पर हजारों आदिवासी पुरुष-महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्रों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम की शुरुआत गोवारी गीत से हुई। प्रतिभागियों का स्वागत सरजोम और पलाश के फूल लगाकर किया गया। इसके बाद बह पर्व के 10 प्रमुख ताड़ों—गेना, गाड़ूवा, चंगुड़िया, दांवडिया, जापे, जादूर, केंमटा, सार, ले और रचा—पर आधारित गीत और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य पारंपरिक धुनों और विधाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उन्हें संरक्षित करना था।

Book your slot today : +91 7250214782

नृत्य प्रतियोगिता के परिणाम :


प्रथम स्थान : बिरुवा रूमुल पड़सी
द्वितीय स्थान : मुंडारी सुसुन दुरं क्लब, खूंटी
तृतीय स्थान : बले सुड़ा सगेन ओल-पड़ाओ षुषुन-दुरं इनुङ गुटि कतिगुटु मोंडो, चाईबासा

सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान: पुदगल हो हयम् ओल-पड़ाओ षुषुन-दुरं इनितुङ मोंडो तुइबिर, चाईबासा
द्वितीय स्थान: हयम ल्हेचकोम ओल-पड़ाओ पटुवा गुटि नरसंडा मोंडो, चाईबासा
तृतीय स्थान: लिटे सी’ईत मोंडो तुंगी रहे

कार्यक्रम में सोमा जेराई ने बह पर्व के 10 ताड़ों की विशेषताओं पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति को पहचान दिलाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को पूर्वजों की प्रकृति-आधारित जीवनशैली से जोड़ते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से आदिवासी संस्कृति के संरक्षण के लिए सहयोग की अपील भी की।

चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सामाजिक सौहार्द और आदिवासी एकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक मंच समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। वहीं आदिवासी हो समाज महिला महासभा की सचिव ने महिलाओं से समाज में अपनी भूमिका मजबूत करने और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान तांबो चौक, गौशाला चौक और पोस्ट ऑफिस चौक में विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।

यह आयोजन बह पर्व की परंपरा, प्रकृति-पूजा और हो समाज की सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और कलाकार उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सारील देवगम सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

चाईबासा में होटल-रेस्टोरेंट की सफाई और भोजन गुणवत्ता पर कार्रवाई की मांग

चाईबासा में होटल-रेस्टोरेंट की सफाई और भोजन गुणवत्ता पर कार्रवाई की मांग

पश्चिम सिंहभूम | चाईबासा नगर में होटल और रेस्टोरेंटों की साफ-सफाई तथा भोजन की गुणवत्ता को लेकर भाजपा युवा नेता दुवारिका शर्मा ने संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि नगर के कई होटल और रेस्टोरेंट में साफ-सफाई का उचित ध्यान नहीं रखा जा रहा है और भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी लोगों में चिंता है। ऐसे में आम जनता के स्वास्थ्य को देखते हुए सभी होटल और रेस्टोरेंट में साफ-सफाई बनाए रखना तथा शुद्ध और स्वस्थ भोजन उपलब्ध कराना जरूरी है।

Book your slot today : +91 7250214782

दुवारिका शर्मा ने प्रशासन से मांग की कि नगर के सभी होटल और रेस्टोरेंट की नियमित जांच कराई जाए। साथ ही जो प्रतिष्ठान नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके।

उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है और इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

सरायकेला जिला कारागार में जेल अदालत, विधिक जागरूकता और चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

सरायकेला जिला कारागार में जेल अदालत, विधिक जागरूकता और चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

सरायकेला | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में 0रविवार को सरायकेला जिला कारागार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर और चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम की अध्यक्षता तौसिफ मेराज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां ने की। उन्होंने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने चिकित्सा जांच शिविर के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच आवश्यक है और जीवन में प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। साथ ही मोटर वाहन दुर्घटनाओं और मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित मुआवजा प्रक्रिया के बारे में भी बंदियों को विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वाले नागरिकों को गुड समैरिटन कानून के तहत कानूनी संरक्षण दिया गया है।
कार्यक्रम में अनामिका किस्कू, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-सह-न्यायिक दंडाधिकारी; देव प्रताप तिवारी, सहायक लोक अभियोजक; डॉ. धरम महेश्वर महाली, डॉ. शुभम तथा सोनू कुमार, जेलर जिला कारागार सरायकेला उपस्थित थे।
इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारियों ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कार्यक्रम के बाद न्यायिक पदाधिकारियों ने जिला कारागार के महिला वार्ड का भी दौरा किया और महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता की सुविधा के बारे में अवगत कराया।

कुदुदा में राशन ट्रक से टक्कर दो नाबालिगों की मौके पर मौत

कुदुदा में राशन ट्रक से टक्कर दो नाबालिगों की मौके पर मौत

जमशेदपुर | 15 मार्च 2026 की शाम लगभग 7:30 बजे पोटका रोड स्थित कुदुदा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान केदो गांव निवासी दुर्गा हेम्ब्रम और मार्शल सोरेन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों लड़के 99 स्टोर से वापस अपने गांव की ओर आ रहे थे और उनकी उम्र 18 वर्ष से कम बताई जा रही है।

इसी दौरान पोटका से राशन अनलोड कर वापस आ रहा एक राशन ट्रक (नंबर: JHV02N 3622) वहां से गुजर रहा था। बताया गया कि ट्रक की बाईं ओर की लाइट जल रही थी, जबकि दाईं ओर की लाइट खराब थी, जिससे अंधेरे में सही दृश्यता नहीं बन पाई और यह हादसा हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा तत्काल 70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सरायकेला: छऊ नृत्य केवल कला नहीं, धार्मिक आस्था से जुड़ा — राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव

सरायकेला: छऊ नृत्य केवल कला नहीं, धार्मिक आस्था से जुड़ा — राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव

सरायकेला खरसावां | सरायकेला राजमहल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा कि सरायकेला की छऊ केवल एक नृत्य कला नहीं है, बल्कि यह यहां की पहचान, धार्मिक आस्था और आध्यात्म से भी गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष अप्रैल महीने में चैत्र पर्व के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान के साथ इस पर्व को मनाया जाता है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि पहले की तरह चैत्र पर्व को एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाना चाहिए, जबकि जिला स्थापना दिवस 30 अप्रैल को महोत्सव के रूप में आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य की ख्याति देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैली हुई है।

राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव ने कहा कि छऊ नृत्य यहां की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए आस्था का सम्मान करते हुए इस कला को और अधिक विकसित व संरक्षित किया जाना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने जानकारी दी कि चैत्र पर्व के आयोजन को लेकर शुक्रवार को सदर एसडीओ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। बैठक में 29 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय डांस डे के अवसर पर छऊ महोत्सव आयोजित करने का सुझाव दिया गया है। वहीं 13 अप्रैल को केवल छऊ नृत्य कार्यक्रम और चैत्र पर्व मनाने का प्रस्ताव एसडीओ को दिया गया है, ताकि यहां की संस्कृति और परंपरा सुरक्षित रह सके।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के समय से ही चैत्र पर्व मनाया जाता रहा है, लेकिन झारखंड राज्य बनने के बाद इसमें बदलाव कर इसे महोत्सव का रूप दे दिया गया। कई बार ऐसा भी हुआ कि छऊ नृत्य की जगह अन्य राज्यों के नृत्य कार्यक्रमों को ज्यादा महत्व दिया गया।

उन्होंने कहा कि चैत्र पर्व स्थानीय धार्मिक परंपरा और पूजा-पाठ से जुड़ा हुआ है, इसलिए महोत्सव के नाम पर इससे छेड़छाड़ करना उचित नहीं है। अगर जिला प्रशासन इस प्रस्ताव से सहमत नहीं होता है, तो राजमहल में अलग से विधिवत चैत्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

सरायकेला: सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 7,626 मामलों का निपटारा

सरायकेला: सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 7,626 मामलों का निपटारा

सरायकेला | सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमाशंकर सिंह, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, न्यायिक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा अन्य सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

लोक अदालत के सफल संचालन के लिए छह बेंचों का गठन किया गया था। सरायकेला और चांडिल अनुमंडल न्यायालयों की बेंचों ने कुल 7,626 मामलों की सुनवाई की, जिनमें से कई मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया। इस दौरान लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये की राजस्व राशि की भी वसूली हुई।

Book your slot today : +91 7250214782

लोक अदालत में राजस्व, दीवानी, समझौता योग्य आपराधिक मामले, विद्युत से जुड़े मामले, परक्राम्य लिखत अधिनियम से संबंधित मामले, पुलिस अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े छोटे मामलों का निपटारा किया गया। इसके माध्यम से लोगों को त्वरित और सौहार्दपूर्ण न्याय मिला।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों को मुख्य अतिथि द्वारा लाभ प्रदान किया गया और परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी ने सरायकेला स्थित वृद्धाश्रम का भी दौरा किया। उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और उन्हें कपड़े व मिठाइयाँ वितरित कीं। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी ने भी वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत की।

डीएलएसए के सचिव तौसीफ मेराज ने बताया कि इस बार लोक अदालत में मामलों के निपटारे की संख्या पिछले लोक अदालत की तुलना में अधिक रही।