राज्य

जैतगढ़: भाजपा मंडल की बैठक, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी

जैतगढ़: भाजपा मंडल की बैठक, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी

जगन्नाथपुर | जैतगढ़ सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैतगढ़ मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष अर्जुन सरदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 22 और 23 मार्च को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा तय की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ संध्या 4:00 बजे होगा, जिसमें सात सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’, वैचारिक अधिष्ठान, अंत्योदय से संतृप्ति, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार तथा सोशल मीडिया (आई-सरल ऐप्स, नमो ऐप्स) जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में जैतगढ़ मंडल के सभी सक्रिय एवं प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782


बैठक में भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटिहार महतो, पूर्व जिला मंत्री रंजन प्रसाद, मंडल प्रभारी धीरज सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री संजय कुमार बारीक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बंगाली प्रधान, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सरदार सहित अश्वनी चातार, प्रभात प्रधान, निर्मल प्रधान, सतीश प्रधान और बालेश्वर पॉवर उपस्थित रहे।

जमशेदपुर: दिनदहाड़े कार लूट, एजेंट बनकर आए बदमाशों ने छीनी इकोस्पोर्ट

जमशेदपुर: दिनदहाड़े कार लूट, एजेंट बनकर आए बदमाशों ने छीनी इकोस्पोर्ट

जमशेदपुर | प. सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के दिउरी बासा गांव निवासी दामु मुंडा के साथ दिनदहाड़े कार लूट की घटना सामने आई है। पीड़ित दामु मुंडा, पिता स्वर्गीय गोनो मुंडा, ने बताया कि वे 20 मार्च 2026 को जमशेदपुर के एक शोरूम से अपनी इकोस्पोर्ट (संख्या JH05CQ8462) की सर्विसिंग कराकर वापस झींकपानी लौट रहे थे।

Book your slot today : +91 7250214782

उस दौरान उनके साथ पप्पू पाडेय और मनीष पुरती मौजूद थे। दोपहर करीब 3:30 बजे बिष्टुपुर चौक गोलचक्कर के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

आरोप है कि बदमाशों ने खुद को “चोला मच्ङन्नम” का एजेंट बताते हुए जबरन गाड़ी छीन ली और 1,30,000 रुपये देने पर ही गाड़ी वापस करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने वाहन का पूरा लोन चुका दिया है, फिर भी बिना किसी नोटिस के इस तरह गाड़ी छीनना गलत है। उन्होंने मामले की शिकायत को लेकर बिष्टुपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सरायकेला: विशेष वाहन जांच अभियान में ₹76,250 की वसूली, सड़क सुरक्षा पर जोर

सरायकेला: विशेष वाहन जांच अभियान में ₹76,250 की वसूली, सड़क सुरक्षा पर जोर

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और राजस्व संग्रह बढ़ाने के उद्देश्य से सरायकेला थाना क्षेत्र के तीतीरबिल्ला पुल के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹76,250 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग से बचने, अतिरिक्त लाइट्स का उपयोग नहीं करने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान भारी मालवाहक वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई और ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग तथा बिना वैध कागजात के वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अभियान में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार, उपायुक्त ने समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार, उपायुक्त ने समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सरायकेला खरसावाँ | सरायकेला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।

Book your slot today : +91 7250214782

जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, पेयजल, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित कई मामले सामने आए। आदित्यपुर क्षेत्र के टावर–32 फ्लैट में गैस पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध होने के बावजूद आपूर्ति शुरू नहीं होने की समस्या प्रमुख रूप से उठाई गई। वहीं, चांडिल प्रखंड के चावलिबासा पंचायत के दो अनाथ बच्चों का आधार पंजीकरण नहीं होने से वे सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। इसके अलावा, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी से औद्योगिक संस्थानों और होटल-रेस्टोरेंट में हो रही परेशानियों को भी प्रमुखता से उठाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की शीघ्र जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, जिन मामलों का निष्पादन तत्काल संभव है, उन्हें अविलंब निपटाने और शेष मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

सरायकेला: सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नव वर्ष

सरायकेला: सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नव वर्ष

सरायकेला | सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों एवं आचार्य दीदी द्वारा प्रभात फेरी निकालकर नगर भ्रमण किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन सनातन परंपरा में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इसी दिन भगवान श्रीराम, सम्राट विक्रमादित्य तथा महाराज युधिष्ठिर के राज्याभिषेक जैसे ऐतिहासिक प्रसंग जुड़े हैं। साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और भगवान झूलेलाल का जन्म दिवस भी इसी दिन मनाया जाता है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य तुषार कांत पति सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

मनोहरपुर: CSC संचालकों की बैठक, अधिक शुल्क व फर्जी आधार पर सख्ती

मनोहरपुर: CSC संचालकों की बैठक, अधिक शुल्क व फर्जी आधार पर सख्ती

मनोहरपुर | मनोहरपुर प्रखंड में सभी प्रज्ञा केंद्र (CSC) संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक हाल ही में एक यूट्यूब चैनल के जरिए सामने आए आरोपों के बाद बुलाई गई, जिसमें कुछ आधार केंद्रों पर अधिक शुल्क लेकर फर्जी आधार बनाने की शिकायत की गई थी।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी ने संयुक्त रूप से बैठक की। इस दौरान अंचल कार्यालय परिसर में मौजूद सभी CSC संचालकों को कड़ी फटकार लगाई गई और स्पष्ट निर्देश दिया गया कि ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की अतिरिक्त या अनावश्यक राशि नहीं ली जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की शिकायतें दोबारा सामने आती हैं, तो संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस रद्द करना भी शामिल है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शक्ति कुंज ने कहा कि बिना कारण शिकायतें नहीं आतीं, इसलिए जिन VLE (Village Level Entrepreneur) के खिलाफ शिकायतें मिलेंगी, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी संचालकों को पारदर्शिता और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में अधिकारियों ने कहा कि CSC केंद्रों का उद्देश्य ग्रामीणों को सुलभ और पारदर्शी सेवाएं देना है, और इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चाईबासा: रामनवमी सेवा कैंप को लेकर रोट्रेक्ट क्लब की बैठक, सुमित रक्षित व निशांत कुमार बने प्रोग्राम चेयरमैन

चाईबासा: रामनवमी सेवा कैंप को लेकर रोट्रेक्ट क्लब की बैठक, सुमित रक्षित व निशांत कुमार बने प्रोग्राम चेयरमैन

चाईबासा | रोट्रेक्ट क्लब द्वारा 18 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले सेवा कैंप के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सुमित रक्षित और निशांत कुमार को प्रोग्राम चेयरमैन नियुक्त किया गया। इसकी जानकारी क्लब के अध्यक्ष विनय लोधा ने दी।

Book your slot today : +91 7250214782


अध्यक्ष विनय लोधा के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में सचिव केशव दोदराजका सहित क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आगामी सेवा कैंप को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए और सहयोग का आश्वासन दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का रामनवमी सेवा कैंप पहले की तुलना में अधिक भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सेवा का लाभ मिल सके। कैंप में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

सेवा कैंप के दौरान श्रद्धालुओं के बीच आलू-घुगनी चाट और जलजीरा (ठंडा शरबत) का वितरण किया जाएगा। क्लब ने इस बार लगभग 3000 से 4000 भक्तों तक प्रसाद पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

रोट्रेक्ट क्लब चाईबासा ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामनवमी के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। सभी सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

चक्रधरपुर में हिन्दू नव वर्ष पर भव्य प्रभात फेरी, गूंजे नव वर्ष मंगलमय के जयघोष

चक्रधरपुर में हिन्दू नव वर्ष पर भव्य प्रभात फेरी, गूंजे नव वर्ष मंगलमय के जयघोष

चक्रधरपुर | पंपरोड स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शत्रुघ्न नगर में हिन्दू नव वर्ष के अवसर पर भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी विद्यालय से प्रारंभ होकर इतवारी बाजार होते हुए जलाराम मेडिकल तक गई और पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान “नव वर्ष मंगलमय हो” के जयघोष के साथ सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के सह प्रांत कार्यवाह मोहन कच्छप एवं प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान द्वारा डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं भारत माता की तस्वीर पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं, वहीं मोहन कच्छप ने बच्चों को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने हिन्दू नव वर्ष के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की तथा भगवान श्रीराम और युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य सौभिक घटक, जयश्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी, चांदनी जोंको एवं जयंती तांती का सराहनीय योगदान रहा।

सरायकेला में गृह रक्षक भर्ती परीक्षा: 650 अभ्यर्थी शामिल, दौड़ में 233 सफल

सरायकेला में गृह रक्षक भर्ती परीक्षा: 650 अभ्यर्थी शामिल, दौड़ में 233 सफल

गम्हरिया | सरायकेला–खरसावाँ जिले में गृह रक्षक नव नामांकन के तहत आयोजित शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में गम्हरिया प्रखंड के अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कुल 1086 अभ्यर्थियों में से 650 उपस्थित रहे, जिनमें 381 पुरुष और 269 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि 436 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित दौड़ में 233 अभ्यर्थी सफल हुए। इनमें 48 पुरुष और 185 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा की सुचारू व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

नोवामुंडी प्रखंड के कुमिरता गांव में भारी वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का धरना

नोवामुंडी प्रखंड के कुमिरता गांव में भारी वाहनों के खिलाफ ग्रामीणों का धरना

नोवामुंडी | नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुमिरता में ग्रामीण सड़क पर गुन्डीजोड़ा क्रेशर से आने-जाने वाले भारी वाहनों के परिचालन के विरोध में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन को शिकायत दी है। ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों के लगातार आवागमन से गांव की सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों के अनुसार कुमिरता गांव की सड़क संकरी है, ऐसे में उस पर भारी वाहनों का परिचालन ग्रामीणों के जीवन के साथ खिलवाड़ के समान है। इसी कारण ग्रामीणों ने गांव की सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन को तत्काल बंद करने की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782


ग्रामीणों के अनुरोध पर गांव की स्थिति का जायजा लेने और ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कुमिरता गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि जब वे ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों के परिचालन का विरोध करते हैं तो प्रशासन की ओर से उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है तथा झूठे मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने ग्रामीणों को धमकाने की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों पर लगाए गए कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को लेकर वे उनके साथ खड़े हैं और आवश्यकता पड़ने पर जोरदार आंदोलन भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव के भोले-भाले लोगों के हक और अधिकार को किसी भी सूरत में कुचलने नहीं दिया जाएगा।