#चक्रधरपुर #आरपीएफ #बालचंदसाहू #सरस्वतीशिशुविद्यामंदिर #maskalnews

RPF हेड कांस्टेबल ने विद्यार्थियों को मानव तस्करी से बचाव के प्रति किया जागरूक

RPF हेड कांस्टेबल ने विद्यार्थियों को मानव तस्करी से बचाव के प्रति किया जागरूक

चक्रधरपुर | पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पंप रोड, चक्रधरपुर में मंगलवार को आयोजित वंदना सभा का शुभारंभ चक्रधरपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हेड कांस्टेबल बालचंद साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने अतिथि का परिचय कराते हुए कहा कि बालचंद साहू शिक्षा के क्षेत्र, विशेषकर विद्या भारती से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में निरंतर योगदान देते रहे हैं। इसके उपरांत आचार्य सौभिक घटक ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Contact no :- +91 8553588326

अपने संबोधन में बालचंद साहू ने विद्यार्थियों एवं आचार्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जहां भी रहते हैं, शिक्षा के क्षेत्र और विशेष रूप से विद्या भारती के कार्यों से जुड़े रहते हैं। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार भी प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों एवं माता-पिता की आज्ञा का पालन करने तथा जीवन में अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को मानव तस्करी और अन्य सामाजिक अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु या कोई अन्य सामान स्वीकार न करें। यदि कभी कोई संदिग्ध परिस्थिति उत्पन्न हो तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या रेलवे क्षेत्र में होने पर रेल हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें, जिससे समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर विद्यालय की आचार्याएं जयश्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, स्वास्तिक सोय, सुलेखा टुडू, सुचित्रा मुंडरी, चांदनी जोंको तथा जयंती तांती सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782