#सरायकेला #मतदातासूची #निर्वाचनआयोग #उपायुक्त #नितिशकुमारसिंह #maskalnews

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की समीक्षा बैठक, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की समीक्षा बैठक, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

सरायकेला | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त एवं पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और अधिक विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय भागीदारी एवं पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो तथा अपात्र और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में जानकारी दी गई कि 14 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) एवं मतदान अभिकर्ता-2 (बीएलए-2) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान बीएलए-2 संबंधित बीएलओ के साथ मिलकर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टियों का सत्यापन और मिलान करेंगे, ताकि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने सभी बीएलए-1 से अपने-अपने बीएलए-2 को सक्रिय रखते हुए संबंधित बीएलओ के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता प्रशासन और राजनीतिक दलों के बेहतर तालमेल पर निर्भर करती है। सभी के सहयोग से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की कार्ययोजना, मतदान केंद्रवार सत्यापन, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टियों की जांच, समयबद्ध क्रियान्वयन, दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।