राज्य

सरायकेला में पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

सरायकेला में पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

सरायकेला | सरायकेला–खरसावाँ जिले के पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए टाउन हॉल, सरायकेला में जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शैक्षिक और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड़ और इन-आउट जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लूडो, कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। साथ ही प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों को भी प्रोत्साहन के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने भी छात्रों को आगे बढ़कर हर गतिविधि में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

सरायकेला: चैती छठ पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया

सरायकेला: चैती छठ पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया

सरायकेला । आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर शहर के जगन्नाथ मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। खरना के बाद से निर्जला व्रत रख रहे श्रद्धालु संध्या आरती से पूर्व लंबे समय तक जल में खड़े होकर सूर्य देव से सुख-समृद्धि की कामना करते रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी घाट पहुंचकर सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया और क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व प्रकृति के प्रति आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, जो हमें पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के सम्मान का संदेश देता है।

Book your slot today : +91 7250214782

घाट पर छठ व्रतियों और उनके परिजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। पूरे आयोजन को लेकर साफ-सफाई और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम का आयोजन सरायकेला नगर पंचायत और छठ व्रती परिवारों के सहयोग से किया गया।

सरायकेला: ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण

सरायकेला: ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का त्रिमासिक निरीक्षण

सरायकेला | सामुदायिक भवन परिसर, सरायकेला स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रिमासिक निरीक्षण किया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सीसीटीवी कैमरे, बिजली व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों सहित सभी जरूरी उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने सुरक्षा बलों को सतर्क रहकर निर्धारित नियमों के अनुसार ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच और सही समय पर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा।

इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

चांडिल में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 4 साल की बेटी की हत्या कर रची अपहरण की साजिश

चांडिल में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 4 साल की बेटी की हत्या कर रची अपहरण की साजिश

सरायकेला-खरसावां | चांडिल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी चार साल की बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

थाना प्रभारी डिल्सन बिरुआ ने बताया कि घटना के बाद महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्ची के अपहरण की झूठी कहानी बनाई। अपहरण की खबर फैलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया।

जांच के दौरान महिला की कहानी पर शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

चाईबासा: दिवंगत आरक्षी अजय किशोर खाका को दी गई अंतिम सलामी, नम आंखों से विदाई

चाईबासा: दिवंगत आरक्षी अजय किशोर खाका को दी गई अंतिम सलामी, नम आंखों से विदाई

चाईबासा | पुलिस केंद्र चाईबासा में दिवंगत आरक्षी अजय किशोर खाका को श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान पूरे पुलिस विभाग में दुख का माहौल रहा और अधिकारियों व जवानों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

Book your slot today : +91 7250214782

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, एसडीपीओ (सदर) बाहमन टूटी, मुख्यालय डीएसपी शिवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण सिंह, महामंत्री रमेश उरांव, उपाध्यक्ष प्रदीप टोप्पो और सहायक मंत्री निर्भय राज समेत अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा चाईबासा शाखा के अध्यक्ष प्रदीप ओलिभर मिंज, सचिव ताराचंद महतो, उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र मांझी सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अंतिम सलामी के बाद एसोसिएशन की ओर से परिवार को अंतिम संस्कार के लिए ₹20,000 की मदद दी गई। इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके काम को याद किया।

पोटका विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, निर्माण की मांग तेज

पोटका विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, निर्माण की मांग तेज

पोटका | (46 ST) पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव जोजो गोड़ा में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। क्षेत्र के भ्रमण के दौरान झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष वीरसिंह देवगाम ने गांव पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क अत्यंत जर्जर है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए वीरसिंह देवगाम ने उपायुक्त को पत्र लिखकर सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

उन्होंने प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की है।

कोल्हान विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

चाईबासा | एआईडीएसओ (ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन) के बैनर तले छात्रों ने कोल्हान विश्वविद्यालय और जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की शैक्षिक समस्याओं को लेकर कुलपति महोदया एवं जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।

Book your slot today : +91 7250214782

छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि विश्वविद्यालय स्थापना काल से ही कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है, जिसका असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। उन्होंने सभी कॉलेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी दूर करने तथा स्थायी नियुक्ति होने तक अतिथि शिक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग की।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की मांग उठाई गई। छात्रों ने सिलेबस के अनुसार नई पुस्तकों और उच्च गति इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

प्रयोगशालाओं में नियमित प्रैक्टिकल कक्षाओं के संचालन के लिए पर्याप्त बिजली, उपकरण और लैब स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।

छात्रों ने चांसलर पोर्टल के माध्यम से हो रही ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया को बंद कर पुनः प्रत्यक्ष प्रवेश प्रणाली लागू करने तथा सभी बसों में छात्रों के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा शुरू करने की मांग भी रखी।

एआईडीएसओ ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि राज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री, झारखंड को भी भेजी गई है।

इस दौरान डेविड तमसोई, शुभाशीष प्रधान, अजय प्रजापति, सुचित्रा बानरा, सगुन हांसदा, जतिन दास, पांडु सिंह खूंटीआ, रघुनाथ और खुशी गोप सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

सरायकेला: शहीद दिवस पर श्रमदान, स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश

सरायकेला: शहीद दिवस पर श्रमदान, स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश

सरायकेला | शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत मेरा युवा भारत, सरायकेला-खरसावां द्वारा सामुदायिक भवन परिसर और सिदो-कान्हू पार्क में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा पदाधिकारी क्षितिज कुमार ने किया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों और युवा स्वयंसेवकों ने मिलकर पार्क और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। कचरा संग्रहण, झाड़ियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही, पहले बनाए गए जल सोख्ता (सोख पिट) की सफाई और मरम्मत कर उसे फिर से चालू किया गया, ताकि जल निकासी बेहतर हो सके और जल संरक्षण को बढ़ावा मिले।

Book your slot today : +91 7250214782


कार्यक्रम में शामिल लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अंत में जिला युवा पदाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे जनहित के कार्यों में भाग लें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

कोल्हान पोड़ाहाट में मानकी मुंडा संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

कोल्हान पोड़ाहाट में मानकी मुंडा संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

चाईबासा | कोल्हान पोड़ाहाट में मानकी मुंडा संघ की केंद्रीय समिति द्वारा रविवार, 22 मार्च 2026 को संघ भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मुंडा श्री बुधराम उरांव ने की, जहां नव-निर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर गणेश पाट पिंगुवा को अध्यक्ष, साधुचरण जोंको एवं प्रदीप महतो को उपाध्यक्ष, चंदन होनहागा एवं सोना सुलेमान हासदा को महासचिव, दलपद देवगम को सचिव तथा श्याम चरण लागुरी को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने पद की शपथ ली।

Book your slot today : +91 7250214782

शपथ ग्रहण के बाद सभी पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और ईमानदारी से करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाट पिंगुवा ने कहा कि संघ कोल्हान पोड़ाहाट क्षेत्र के विकास और समुदाय के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया।

समारोह में कोल्हान पोड़ाहाट क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से आए मानकी, मुंडा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बहरागोड़ा में संदिग्ध जिंदा बम मिलने से दहशत, निष्क्रिय करने के लिए टीम का इंतजार

बहरागोड़ा में संदिग्ध जिंदा बम मिलने से दहशत, निष्क्रिय करने के लिए टीम का इंतजार

पूर्वी सिंहभूम | बहरागोड़ा प्रखंड के बरागाड़िया पंचायत अंतर्गत पानीपड़ा-नागुड़साई स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट पर एक संदिग्ध जिंदा बम मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। अब तक बम को निष्क्रिय करने के लिए कोई तकनीकी टीम मौके पर नहीं पहुंची है।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थिति की गंभीरता के बावजूद घटनास्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। बम के आसपास घेराबंदी नहीं होने के कारण लोग उसके करीब पहुंच रहे हैं, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। कुछ ग्रामीण इसे खिलौना समझकर उसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है।

Book your slot today : +91 7250214782

बहरागोड़ा पुलिस द्वारा लोगों को लगातार चेतावनी दी जा रही है और बम से दूर रहने की अपील की गई है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, मामले की सूचना संबंधित विभागों को दे दी गई है। सेना के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के आने के बाद ही बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, यह बम एएन-एम 64 500 बी (अमेरिकन मेड) श्रेणी का हो सकता है, जिसका वजन करीब 227 किलोग्राम बताया जा रहा है और यह अत्यंत खतरनाक स्थिति में है।

बम निरोधक दस्ते के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि बम का आकार काफी बड़ा है और इसे सामान्य तरीके से नष्ट करना संभव नहीं है। इसे निष्क्रिय करने के लिए उच्च स्तरीय तकनीक की जरूरत है, जो केवल सेना के पास उपलब्ध है।