अवैध बालू परिवहन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

अवैध बालू परिवहन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन कार्यालय ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई 28 मई 2026 की सुबह करीब 3 बजे खान निरीक्षक देवानंद शर्मा के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के दौरान की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के अनुसार, सोनुआ स्थित वैधमारा रेलवे फाटक के पास बिना वैध दस्तावेजों के बालू परिवहन कर रहे तीन वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान सभी वाहनों में बालू लदा हुआ पाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

जब्त किए गए वाहनों में एक स्वराज ट्रैक्टर, एक अशोक लेलैंड वाहन और एक महिंद्रा वाहन शामिल हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक, तीनों वाहनों पर कुल लगभग 120 सीएफटी बालू लदा हुआ था।
खनन विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए सोनुआ थाना को सुपुर्द कर दिया है। मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

राज्यसभा चुनाव रणनीति पर मंथन के लिए 5 जून को झारखंड आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

राज्यसभा चुनाव रणनीति पर मंथन के लिए 5 जून को झारखंड आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

रांची | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगे। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही वे प्रदेश नेतृत्व के साथ राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा करेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन 6 जून को पार्टी के मंडल पदाधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा वे भाजपा कोर कमिटी की बैठक में हिस्सा लेकर संगठनात्मक कार्यों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। इन चुनावों में भाजपा ने पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के बावजूद उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी को उम्मीद है कि वह आवश्यक समर्थन जुटाने में सफल रहेगी।
भाजपा ने उम्मीदवार उतारने का लिया निर्णय
झारखंड भाजपा की चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने पर सहमति बन चुकी है। भाजपा के पास वर्तमान में 21 विधायक हैं और सहयोगी दलों को मिलाकर एनडीए के कुल 24 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए प्रथम वरीयता के कम से कम 28 मतों की आवश्यकता होती है।

Book your slot today : +91 7250214782

भाजपा को भरोसा है कि वह चुनाव के दौरान जरूरी आंकड़ा हासिल कर लेगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि सत्तापक्ष के कुछ विधायक ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर मतदान कर सकते हैं। जेडीयू नेता खीरू महतो ने भी कहा है कि सत्तापक्ष में ऐसे विधायक हो सकते हैं जो केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित हों और भविष्य में एनडीए सरकार बनने की संभावना को देखते हुए समर्थन दें।
एनडीए सहयोगियों से भी हो सकता है मंथन
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान एनडीए के सहयोगी दलों—लोजपा (रामविलास), जेडीयू और आजसू पार्टी—के नेताओं के साथ भी बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

भाजपा के फैसले पर झामुमो ने जताई आपत्ति
इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के उम्मीदवार उतारने के फैसले को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। झामुमो ने आरोप लगाया है कि पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के बावजूद भाजपा उम्मीदवार उतारकर संभावित हॉर्स-ट्रेडिंग की स्थिति पैदा कर सकती है।
झामुमो का कहना है कि सत्तापक्ष के विधायकों को भय, दबाव या प्रलोभन के जरिए भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए प्रभावित किया जा सकता है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से केंद्रीय जांच एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश देने की भी मांग की है।
वहीं भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि चुनाव लड़ना उसका संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है तथा किसी भी दल को चुनाव लड़ने से रोका नहीं जा सकता।

आदिवासी अस्तित्व और सांस्कृतिक पहचान पर हाथीसेरेंग में आम सभा, देशाउलि स्थल सौंदर्यकरण का निर्णय

आदिवासी अस्तित्व और सांस्कृतिक पहचान पर हाथीसेरेंग में आम सभा, देशाउलि स्थल सौंदर्यकरण का निर्णय

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेरमा पंचायत के हाथीसेरेंग गांव में आदिवासी अस्तित्व, सांस्कृतिक पहचान और विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर ग्रामीणों की एक आम सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता बाजाय बानरा ने की, जिसमें “देशाऊली फाउंडेशन” के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सभा में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि आगामी 3 जून 2026 को श्रमदान के माध्यम से पवित्र देशाउलि स्थल का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके लिए आसपास के गांवों और फाउंडेशन से जुड़े लोगों से भी श्रमदान में भागीदारी की अपील करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रत्येक परिवार से एक पोयला चावल और 50 रुपये आर्थिक सहयोग देने पर सहमति बनी। साथ ही देशाउलि स्थल पर शिलापट्ट स्थापित करने, स्थल के चारों ओर साल के पौधे लगाने तथा उसके सीमांकन कराने का भी निर्णय लिया गया। महिलाओं के देशाउलि स्थल में प्रवेश को लेकर भी सामूहिक स्तर पर चर्चा और निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

सभा के दौरान ग्रामीणों के बीच देशाउलि-जयरा स्थल और अन्य पवित्र स्थलों के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व, दिऊरी की भूमिका तथा पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा “देशाऊली फाउंडेशन” द्वारा संचालित सामाजिक कार्यों, कार्यक्रमों, गतिविधियों और वार्षिक उत्सव से संबंधित जानकारियां भी साझा की गईं।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर दिऊरी सेलाय पुरती, मुण्डा घनश्याम बानरा और मुण्डा सहयोगी बाजाय बानरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं फाउंडेशन की ओर से साधु हो’, पंकज बंकिरा, रविंद्र गिलुवा और गोविंद मुंदुईया समेत अन्य सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

चक्रधरपुर: 29 मई को बैधमारा और गोलमुंडा रेलवे फाटक रहेंगे बंद, यातायात होगा प्रभावित

चक्रधरपुर: 29 मई को बैधमारा और गोलमुंडा रेलवे फाटक रहेंगे बंद, यातायात होगा प्रभावित

चक्रधरपुर | दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ) कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार 29 मई 2026 को बैधमारा एवं गोलमुंडा रेलवे फाटक पर मशीन टैम्पिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान दोनों रेलवे फाटकों पर सड़क यातायात प्रभावित रहेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रेलवे विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि एलसी नंबर-179 (बैधमारा गेट-डाउन लाइन) तथा एलसी नंबर-180 (गोलमुंडा गेट-डाउन लाइन) पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मशीन टैम्पिंग का कार्य किया जाएगा। कार्य के दौरान दोनों लेवल क्रॉसिंग अस्थायी रूप से बंद रहेंगे, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

रेल प्रशासन ने संबंधित थाना प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग एवं सूचना के व्यापक प्रसार का अनुरोध किया है। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए संबंधित फाटकों पर आवश्यक स्टाफ एवं प्रतिनिधियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

रेलवे विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

चाईबासा : झींकपानी स्थित अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट बंद होने की खबर से हड़कंप, मजदूरों और ग्रामीणों में मायूसी

चाईबासा : झींकपानी स्थित अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट बंद होने की खबर से हड़कंप, मजदूरों और ग्रामीणों में मायूसी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित एसोसिएटेड सीमेंट कंपनी (एसीसी), जो अब अडानी एसीसी के नाम से जानी जाती है, के बंद होने की खबर से पूरे जिले में हलचल मच गई है। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक प्लांट बंद किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 5 मई 2026 से प्लांट में उत्पादन कार्य बंद है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के मुताबिक, कंपनी द्वारा धीरे-धीरे प्लांट के उपकरण और अन्य सामग्री को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी ने चाईबासा से अपना संचालन समेटने का निर्णय ले लिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों में शामिल अडानी समूह द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसके पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। कंपनी से जुड़े अधिकारी या प्रबंधन ही इस पर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

इधर, प्लांट बंद होने की खबर से झींकपानी क्षेत्र के ग्रामीणों तथा कंपनी में स्थायी और ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत लोगों में गहरी निराशा देखी जा रही है। लोगों को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित असर की चिंता सताने लगी है। क्षेत्र में इस विषय को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

गोइलकेरा में दो महीने से ठप जलापूर्ति, बूंद-बूंद पानी को तरसे 250 घरों के लोग

गोइलकेरा में दो महीने से ठप जलापूर्ति, बूंद-बूंद पानी को तरसे 250 घरों के लोग

गोइलकेरा | गोइलकेरा बाजार क्षेत्र में पिछले करीब दो महीनों से पाइपलाइन आधारित जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे लगभग 250 घरों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण जलापूर्ति योजना बदहाल स्थिति में पहुंच गई है और स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
गोइलकेरा बाजार क्षेत्र के मेन रोड, बंगाली टोला, बिरसा टोली, टीचर्स कॉलोनी और क्रिस्तान टोली सहित कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति के लिए वर्ष 2010 में ग्रामीण जलापूर्ति योजना शुरू की गई थी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की इस योजना का संचालन स्थानीय स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाता है। जलापूर्ति के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डीप बोरिंग और पंप हाउस बनाया गया है, जबकि प्रखंड कार्यालय परिसर में ओवरहेड टैंक स्थापित है। इस योजना पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

हालांकि, करीब डेढ़ दशक से यह योजना लगातार समस्याओं से जूझ रही है। समिति की निष्क्रियता, कुछ उपभोक्ताओं की मनमानी और विभागीय उदासीनता के कारण योजना का संचालन प्रभावित होता रहा है। दो महीने पहले पंप हाउस में लगा 12.5 एचपी मोटर जल जाने के बाद से जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति ठप रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलापूर्ति योजना शुरू होने के बाद से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत और सोलर जलमीनारों के रखरखाव पर भी ध्यान देना कम कर दिया है, जिससे वैकल्पिक पेयजल स्रोत भी प्रभावित हुए हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

पाइपलाइन लीकेज और निर्माण त्रुटियां बनी बड़ी समस्या
योजना के तहत बाजार क्षेत्र में घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन नियमित रखरखाव के अभाव में कई स्थानों पर पाइपलाइन में लीकेज हो गया है। इसके कारण जलापूर्ति बार-बार प्रभावित होती रही है।
बताया जा रहा है कि इंदिरा चौक के पास पाइपलाइन में लीकेज के कारण करीब एक वर्ष से मेन रोड और स्टेशन रोड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित थी। इसके अलावा निर्माण कार्य में तकनीकी त्रुटियों की भी शिकायतें सामने आई हैं। पंप हाउस और ओवरहेड टैंक के बीच अधिक दूरी तथा पाइपलाइन बिछाने के दौरान स्थानीय विरोध के कारण बदले गए लेआउट को भी मौजूदा समस्याओं का कारण माना जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

उपभोक्ताओं द्वारा शुल्क नहीं जमा करने से बढ़ी परेशानी
जलापूर्ति संचालन समिति के पदाधिकारी महेंद्र गंजू ने बताया कि योजना के संचालन और रखरखाव के लिए समिति को स्वयं फंड की व्यवस्था करनी पड़ती है। इसके लिए विभाग द्वारा निर्धारित 100 रुपये प्रतिमाह उपभोक्ता शुल्क लिया जाता है। हालांकि, अधिकांश उपभोक्ता समय पर शुल्क जमा नहीं करते, जिससे मरम्मत और रखरखाव के लिए आवश्यक राशि जुटाना मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि पर्याप्त फंड नहीं होने के कारण मोटर मरम्मत और अन्य तकनीकी समस्याओं के समाधान में देरी हो रही है, जिसका सीधा असर जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ रहा है।

सांप के काटने से गंभीर हुई बच्ची ने जीती जिंदगी की जंग, सात दिनों के इलाज के बाद हुई स्वस्थ

सांप के काटने से गंभीर हुई बच्ची ने जीती जिंदगी की जंग, सात दिनों के इलाज के बाद हुई स्वस्थ

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर अस्पताल चाईबासा में एक 15 वर्षीय बच्ची मोती कंडेयांग, निवासी ग्राम बासाकुटी, प्रखंड खुंटपानी, ने जिंदगी और मौत की जंग जीत ली। जानकारी के अनुसार, 21 तारीख की रात लगभग 12 बजे बच्ची को जहरीले “चिती सांप” (साइलेंट किलर) ने काट लिया था। घटना के बाद परिजन तुरंत बच्ची को सदर अस्पताल चाईबासा लेकर पहुंचे, जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी।

Book your slot today : +91 7250214782

अस्पताल में बच्ची को आईसीयू में भर्ती कर डॉक्टरों और नर्सों की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। लगातार सात दिनों तक चले उपचार और चिकित्सकों के अथक प्रयास के बाद बच्ची की जान बचाई जा सकी। वर्तमान में बच्ची की हालत स्थिर और स्वस्थ बताई जा रही है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

परिजनों ने इलाज में सहयोग और सहायता के लिए खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा का आभार व्यक्त किया। वहीं प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सांप काटने जैसी स्थिति में झाड़-फूंक, ओझा-गुनी के चक्कर में न पड़ें और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचें। उन्होंने कहा कि समय पर सही इलाज ही जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

Book your slot today : +91 7250214782

अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का विरोध, आदिवासी समाज से माफी की मांग

अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का विरोध, आदिवासी समाज से माफी की मांग

चाईबासा | दिल्ली के लाल किला मैदान में 24 मई को आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के संबोधन पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने को लेकर भी चर्चा की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पूरे संबोधन के दौरान एक बार भी “आदिवासी” शब्द का प्रयोग नहीं किया और लगातार “वनवासी” शब्द का इस्तेमाल करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आदिवासी समाज की पहचान और अस्तित्व को कमजोर करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की अपनी अलग संस्कृति, सभ्यता और परंपरा है, जिसे समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान है, जिसे किसी अन्य शब्द से परिभाषित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि “वनवासी” शब्द आदिवासी अस्मिता और सम्मान को कमजोर करने का प्रयास है।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि आखिर अमित शाह को आदिवासियों से क्या नाराजगी है, यह स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि “हम आदिवासी हैं, वनवासी नहीं”, यह बात भाजपा और अमित शाह को समझनी चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मांग की कि अमित शाह और भाजपा पूरे आदिवासी समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

मौके पर जम्बी कुदादा, सकारी दोंगो, सुनीता लकड़ा, विजय तिग्गा, राखी सालुजा, अशरफुल होदा, विनीत लागुरी, अमृत माझी, मो. इमरान, राजू कोड़ा, शैली शैलेन्द्र सिंकु, मो. फिरोज अहमद, विकास केराई, मो. जहाँगीर आलम, हरिचरण कुम्हार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चाईबासा में पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा में पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा | देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि बुधवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को याद किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू केवल भारत के पहले प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता भी थे। उन्होंने ऐसे समय में देश का नेतृत्व किया, जब आजादी के बाद भारत कई चुनौतियों से जूझ रहा था और सामाजिक ताना-बाना बिखरा हुआ था।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश को एकजुटता के सूत्र में बांधते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक, सशक्त और प्रगतिशील भारत के निर्माण तक उनके योगदान को राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा।
त्रिशानु राय ने कहा कि पंडित नेहरू की दूरदर्शिता, उनके विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के विकास तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में कांग्रेस के डॉ. क्रांति प्रकाश, जय किशन सालबुनियां, राजेन्द्र कच्छप, परशुराम पान, संतोष सिन्हा, विनोद खण्डार्डत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चक्रधरपुर: ऐतिहासिक रानी तालाब के कायाकल्प की बड़ी पहल, ₹13.48 करोड़ से अधिक की योजनाओं का टेंडर जारी

चक्रधरपुर: ऐतिहासिक रानी तालाब के कायाकल्प की बड़ी पहल, ₹13.48 करोड़ से अधिक की योजनाओं का टेंडर जारी

चक्रधरपुर | शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर माने जाने वाले रानी तालाब के कायाकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षों से उपेक्षा का सामना कर रहे इस ऐतिहासिक तालाब के सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और आधारभूत विकास कार्यों के लिए नगर परिषद चक्रधरपुर द्वारा ₹13 करोड़ 48 लाख से अधिक की योजनाओं का टेंडर जारी किया गया है। इससे शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।
नगर परिषद द्वारा जारी ई-टेंडर के तहत रानी तालाब से जुड़ी कुल पांच प्रमुख विकास योजनाओं पर कार्य कराया जाएगा। इन योजनाओं का उद्देश्य तालाब के संरक्षण के साथ-साथ शहर की स्वच्छता, जल निकासी व्यवस्था और सौंदर्य को बेहतर बनाना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इन पांच योजनाओं पर होगा कार्य
1. रानी तालाब का सौंदर्यीकरण
‘Beautification of Rani Talab’ योजना के तहत तालाब के चारों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।
लागत: ₹9,64,97,945
समय सीमा: 638 दिन
2. सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निर्माण
तालाब में गिरने वाले गंदे पानी की सफाई के लिए STP का निर्माण, संचालन और रखरखाव किया जाएगा।
लागत: ₹1,81,84,100
समय सीमा: 270 दिन
3. संजय नदी तक ड्रेनेज चैनल निर्माण (भाग-1)
RCC कलवर्ट और ड्रेनेज चैनल का निर्माण 0.0 किमी से 0.130 किमी तक कराया जाएगा।
लागत: ₹77,84,366
समय सीमा: 180 दिन
4. ड्रेनेज चैनल विस्तार (भाग-2)
ड्रेनेज चैनल का विस्तार 0.130 किमी से 0.332 किमी तक किया जाएगा।
लागत: ₹87,11,137
समय सीमा: 180 दिन
5. मिनी हाई मास्ट लाइट की स्थापना
नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मिनी हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी, जिससे शहर की रोशनी व्यवस्था मजबूत होगी।
लागत: ₹35,36,950
समय सीमा: 120 दिन

Book your slot today : +91 7250214782

टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। विभागीय प्रावधानों के अनुसार ई-टेंडर और ईएमडी की प्रक्रिया के जरिए कार्यों का चयन किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों का मानना है कि रानी तालाब के पुनर्विकास से न केवल इसकी ऐतिहासिक पहचान मजबूत होगी, बल्कि यह क्षेत्र पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी नई पहचान बना सकेगा। वर्षों से लंबित इस परियोजना के आगे बढ़ने से शहर में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है।