#तिथि_भोजन_सह_जन्मोत्सव #उपायुक्त_मनीष_कुमार #पश्चिमी_सिंहभूम #चाईबासा #पीएम_श्री_स्कूल #maskalnews

उपायुक्त ने ‘तिथि भोजन सह जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, विद्यालयों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उपायुक्त ने ‘तिथि भोजन सह जन्मोत्सव’ कार्यक्रम में बच्चों संग मनाया जन्मदिन, विद्यालयों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सोमवार को जिले में संचालित “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम के तहत पीएम श्री स्कूल, टाटा कॉलेज कॉलोनी, आदर्श उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिंहपोखरिया तथा प्राथमिक विद्यालय, गीतिलिपि का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जुलाई माह में जन्मे विद्यार्थियों के साथ केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया, उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालयी गतिविधियों एवं अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं तथा शैक्षणिक गतिविधियों की भी समीक्षा की। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि “तिथि भोजन सह जन्मोत्सव” कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों के प्रति अपनत्व, सम्मान और आत्मीयता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों का विद्यालय से भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करते हैं, नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करते हैं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। विद्यालयों में इस प्रकार की गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं, बल्कि उनमें सामाजिक सहभागिता और सकारात्मक सोच का भी विकास करती हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।