#चक्रधरपुर #पश्चिमीसिंहभूम #सुरबुड़ा #हुड़दंगानाला #पुलियानिर्माण #सुखरामउरांव #maskalnews

हुड़दंगा दूरदूर नाला पर जल्द बनेगी पुलिया, डीएमएफटी फंड से प्रस्तावित योजना का हुआ स्थल निरीक्षण

हुड़दंगा दूरदूर नाला पर जल्द बनेगी पुलिया, डीएमएफटी फंड से प्रस्तावित योजना का हुआ स्थल निरीक्षण

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सुरबुड़ा पंचायत स्थित हुड़दंगा दूरदूर नाला पर जल्द ही पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। स्थानीय ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा के बाद निर्माण प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के डीएमएफटी (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से प्रस्तावित पुलिया निर्माण के लिए एनआरईपी (नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम) विभाग, चाईबासा की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया।

Contact no :- +91 8553588326

निरीक्षण के दौरान विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) ने निर्माण स्थल का तकनीकी परीक्षण किया तथा आवश्यक मापी और अन्य तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पिरू हेंब्रम एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के चक्रधरपुर प्रखंड सचिव ताराकांत सिजूई भी उपस्थित रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Contact no :- +91 9337736501

विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि हुड़दंगा दूरदूर नाला पर पुलिया निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही जायज मांग रही है। उन्होंने बताया कि डीएमएफटी फंड के सहयोग से अब यह योजना धरातल पर उतरने जा रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया है, ताकि ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, स्थल निरीक्षण के बाद आवश्यक तकनीकी, कागजी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही पुलिया निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782