माय भारत पोर्टल पंजीकरण अभियान को गति देने के निर्देश, उपायुक्त ने युवा सहभागिता बढ़ाने पर दिया जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में “माय भारत” जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित किए जाने वाले ‘माय भारत पोर्टल पंजीकरण अभियान’ सहित विभिन्न युवा सहभागिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकतम युवा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में बताया गया कि 1 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक जिले में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए माय भारत पोर्टल पर व्यापक पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़कर उन्हें विभिन्न युवा विकास कार्यक्रमों का लाभ उपलब्ध कराना है।

Contact no :- +91 8553588326

इसके लिए जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जिला स्तरीय समन्वय समिति के माध्यम से अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि वे राष्ट्र निर्माण, सामाजिक विकास तथा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ऐतिहासिक स्थलों की साफ-सफाई, माय इंडिया स्पोर्ट्स कार्यक्रम, माय भारत युवा शिविर, स्वास्थ्य शिविर तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जनजागरूकता गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ प्रभावी एवं सफलतापूर्वक आयोजित करने के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र संगठन तथा विभिन्न संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By maskal.news

You May Also Like