चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुडासाई में सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत उत्पाद विभाग के सहयोग से करीब 2500 किलो जावा महुआ को जब्त कर नष्ट किया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
सरायकेला खरसावाँ : सरायकेला जिला मुख्यालय इन दिनों पूरी तरह चुनावी माहौल में रंगा हुआ है। नगर पंचायत चुनाव–2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त के निर्देशन में विभिन्न कोषांग सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
दूसरी ओर अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 11 वार्ड और 13 मतदान केंद्र हैं। यहां कुल 10,762 मतदाता हैं, जिनमें 5,410 पुरुष और 5,352 महिलाएं शामिल हैं। ये मतदाता आगामी 23 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का फैसला करेंगे।
Book your slot today : +91 7250214782
नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े हैं, जबकि कुछ निर्दलीय उम्मीदवार हैं। सभी उम्मीदवार अपने-अपने स्तर से मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं मतदाता भी सभी प्रत्याशियों की बातों को सुन और परख रहे हैं। मतदाताओं की वास्तविक राय मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि सरायकेला नगरपालिका कार्यालय की स्थापना आजादी से पूर्व वर्ष 1898 में तत्कालीन सरायकेला महाराजा द्वारा क्षेत्र की स्वच्छता और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई थी। समय के साथ क्षेत्र और जनसंख्या में वृद्धि हुई और वर्तमान में नगर पंचायत सरायकेला में 11 वार्ड हो गए हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
हालांकि आज भी नगर पंचायत क्षेत्र के लोग कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। नियमित साफ-सफाई, शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति तथा मच्छरों का दिन-रात बढ़ता प्रकोप यहां की प्रमुख समस्याएं बनी हुई हैं। मतदाता भले ही फिलहाल चुप्पी साधे हुए हों, लेकिन वे सोच-समझकर ही अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे।
सराइकेला : जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पश्चिमी सिंहभूम जिले के खिलाड़ियों ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले ट्रेन सेवा में समस्या के कारण वे सोलन में आयोजित प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहे थे, उस समय चंपाई सोरेन की पहल पर उनकी हवाई यात्रा की व्यवस्था की गई थी।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रतियोगिता में सुमन सौरव सिंकू और बिनीत सिरका ने रजत पदक, जबकि सोम सागर सिंकू ने कांस्य पदक जीतकर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
Book your slot today : +91 7250214782
खिलाड़ियों ने कहा कि चंपाई सोरेन के सहयोग और प्रोत्साहन से ही वे राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सके। इस अवसर पर चंपाई सोरेन ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग द्वारा सोमवार को सरायकेला नगर भवन सभागार में माइक्रो ऑब्जर्वरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिनियमों, नियमों, आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा उनके कर्तव्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे केवल सामान्य पर्यवेक्षक को ही अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे और किसी अन्य निर्वाचन पदाधिकारी को प्रतिवेदन नहीं देंगे।
Book your slot today : +91 7250214782
माइक्रो ऑब्जर्वरों को यह निर्देश दिया गया कि वे मतदान दिवस के दौरान अपने आवंटित मतदान केंद्र पर पूरे समय उपस्थित रहकर मतदान प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक सभी गतिविधियों की निगरानी करेंगे। उनका मुख्य दायित्व यह सुनिश्चित करना होगा कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह विधिसम्मत, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। किसी भी प्रकार की अनियमितता या आयोगीय निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल सामान्य पर्यवेक्षक को सूचना देना अनिवार्य होगा।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रशिक्षण में मतदान दल की उपस्थिति, मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, मतपेटी की सीलिंग, मतदाताओं की पहचान, अमिट स्याही का प्रयोग, मतदान की गोपनीयता, मतदान प्रारंभ एवं समाप्ति समय की निगरानी सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई। इसके अलावा यह भी बताया गया कि मतदान केंद्र के भीतर एक ही उम्मीदवार के एक से अधिक मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति न हो, प्रवेश पास प्रणाली का पालन हो, मतदाताओं को कोई अनुचित निर्देश न दिया जाए तथा मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर तरुण कुमार सिंह एवं प्रभाशंकर तिवारी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कोषांग के आलोक कुमार, मनोज सिंह, प्रदीप प्रमाणिक, अशोक कुमार, मुकेश सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
चाईबासा : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू, चाईबासा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक श्री एजाज अनवर व व्यय प्रेक्षक श्री विनय शंकर तथा चक्रधरपुर नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक श्री उत्तम प्रसाद व व्यय प्रेक्षक श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
बैठक में बताया गया कि चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्रों में कुल 44 वार्ड, 87 मतदान केंद्र एवं 81,609 मतदाता हैं। आगामी 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान के लिए कुल 545 कर्मियों (रिजर्व सहित) का द्वितीय रेंडमाइजेशन कर मतदान दल का गठन किया गया है। बैलट पेपर के माध्यम से मतदान संपन्न कराने हेतु चक्रधरपुर नगर परिषद के लिए 136 एवं चाईबासा नगर परिषद के लिए 108 मतपेटियों का उपयोग किया जाएगा, जबकि कुल 100 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
Book your slot today : +91 7250214782
चुनाव संचालन के लिए महिला कॉलेज, चाईबासा में बज्रगृह एवं मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। मतदान दलों को टाटा कॉलेज, चाईबासा से निर्धारित समय पर रवाना किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता के अनुपालन हेतु चाईबासा नगर क्षेत्र में 7 एवं चक्रधरपुर नगर क्षेत्र में 4 एसएसटी टीम तथा दोनों नगर परिषद क्षेत्रों में दो-दो एफएसटी दल तैनात किए गए हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
चुनाव से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए नियंत्रण कक्ष एवं हेल्पलाइन (मोबाइल नंबर: 9835220231) निर्वाचन समाप्ति तक सक्रिय रहेगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस बल एवं मतदान कर्मियों को स्कॉट बालिका मध्य विद्यालय, चाईबासा में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है।
सराइकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कोषांग द्वारा आज नगर भवन सभागार, सरायकेला में माइक्रो ऑब्जर्वरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वरों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित अधिनियमों, नियमों, आयोग के दिशा-निर्देशों, प्रक्रियाओं तथा उनके कर्तव्यों और दायित्वों की जानकारी दी गई। उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया कि वे केवल सामान्य पर्यवेक्षक को ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बताया गया कि माइक्रो ऑब्जर्वर का मुख्य दायित्व मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी करना है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। किसी भी प्रकार की अनियमितता या आयोगीय निर्देशों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल सामान्य पर्यवेक्षक को सूचना देना अनिवार्य होगा।
Book your slot today : +91 7250214782
माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान दिवस के दौरान आवंटित मतदान केंद्र पर पूरे समय उपस्थित रहकर मतदान प्रारंभ से समाप्ति तक की सभी गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। इसके अंतर्गत मतदान दल की उपस्थिति, मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, मतपेटी की सीलिंग, मतदाताओं की पहचान, अमिट स्याही का प्रयोग, मतदान की गोपनीयता तथा मतदान समय की निगरानी शामिल है।
Book your slot today : +91 7250214782
साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि मतदान केंद्र के भीतर एक ही उम्मीदवार के एक से अधिक मतदान अभिकर्ता उपस्थित न हों, प्रवेश पास प्रणाली का पालन हो, मतदान अधिकारियों द्वारा कोई अनुचित निर्देश न दिया जाए तथा पर्याप्त सुरक्षा बल की व्यवस्था हो। प्रशिक्षण सत्र मास्टर ट्रेनर श्री तरुण कुमार सिंह एवं श्री प्रभाशंकर तिवारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण कोषांग के श्री आलोक कुमार, श्री मनोज सिंह, श्री प्रदीप प्रमाणिक, श्री अशोक कुमार, श्री मुकेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
चाईबासा : ‘कोल्हान नितिर तुरतुंग’ लाइब्रेरी सह अध्ययन केंद्र में रविवार को छात्र-छात्राओं के भविष्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय मॉक इंटरव्यू (अभ्यास साक्षात्कार) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों के भीतर के डर को दूर करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र के चक्रधरपुर, चाईबासा और कुचाई केंद्रों से कुल 102 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। छात्रों को वास्तविक इंटरव्यू का अनुभव देने के लिए चार अलग-अलग कमरों में इंटरव्यू बोर्ड का गठन किया गया था।
Book your slot today : +91 7250214782
साक्षात्कार बोर्ड में अनुभवी सदस्यों की नियुक्ति की गई थी। रूम नंबर 1 में विश्वजीत दोराईबुरु और सुनीता सोय, रूम नंबर 2 में माझीराम जामुदा और गीता सवाइयां, रूम नंबर 3 में आज़ाद बोईपाई और शकुंतला बिरुआ तथा रूम नंबर 4 में जय सिंह कुंटिआ और शिव कुमारी अल्दा ने इंटरव्यू लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कोऑर्डिनेटर ज्ञान सिंह दोराईबुरु, प्रेम सिंह डांगिल, रबिन्द्र गिलुवा, हेमंत सामड, शैलेन्द्र सुंडी और गोपाल कृष्णा सोय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Book your slot today : +91 7250214782
अभ्यर्थियों का मूल्यांकन केवल विषय ज्ञान के आधार पर नहीं, बल्कि उनके संपूर्ण व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए किया गया। मूल्यांकन के मुख्य बिंदुओं में परिचय और व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, विषय ज्ञान तथा अभिवृत्ति शामिल थे। इंटरव्यू के बाद बोर्ड सदस्यों ने छात्रों को व्यक्तिगत रूप से फीडबैक दिया और सुधार के सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के दौरान एक प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला, जब चाईबासा सेंटर में कार्यालय कार्य संभालने वाले विजय बनरा के NALCO में चयन की जानकारी साझा की गई। उनकी सफलता पर संस्थान द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके संघर्ष और मेहनत को सम्मान देते हुए उनके बड़े भाई और माता जी को भी सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों को प्रेरणा मिली।
सरायकेला : पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा एक दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल बाजार का आयोजन किया गया। इस बाजार में संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और अपने द्वारा तैयार किए गए खाद्य पदार्थों को ग्राहकों को बेचकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। साथ ही, प्रशिक्षुओं ने बाजार में कार्य करने और ग्राहकों से संवाद का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षक सहित शैलेन्द्र गोप, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत एवं द्रौपदी महतो उपस्थित रहे।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर बताया गया कि संस्थान में प्रशिक्षण के दौरान उत्पादों के विपणन, ग्राहकों से व्यवहारिक संबंध बनाने तथा लेखा-जोखा की जानकारी भी दी जाती है, ताकि प्रशिक्षु भविष्य में कुशल उद्यमी बनकर आत्मनिर्भर हो सकें।
गम्हारिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हारिया रेलवे स्टेशन पर उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार आरपीएफ के सहयोग से अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टाटा–कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक संदिग्ध यात्री की तलाशी ली गई।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
तलाशी के दौरान यात्री के नीले रंग के बैग से 180 एमएल के 30 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस एलिट व्हिस्की (फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल) बरामद किए गए।
Book your slot today : +91 7250214782
मामले में अभियुक्त को विधिवत हिरासत में लेकर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त की पहचान सुमित कुमार, निवासी जुगसलाई, जिला पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है। बरामद शराब की कुल मात्रा 5.4 लीटर बताई गई है।
कांड्रा : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुरांग गांव में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय प्रकाश महतो के रूप में हुई है। वह देहरादून में पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
परिजनों के अनुसार, प्रकाश शाम को घर आया और अपनी मां के साथ चाय पीने के बाद अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने फांसी लगा ली। जब उसकी मां ने उसे कमरे में देखा तो घबरा गई और तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
मृतक के पिता आरएमपी डॉक्टर गंगाधर महतो ने बताया कि उन्हें अभी तक आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ मृतक के मोबाइल फोन व अन्य सामानों की जांच की जा रही है।
Book your slot today : +91 7250214782
इस घटना से परिवार में गहरा शोक है और गांव में मातम का माहौल है। परिजनों और दोस्तों का कहना है कि प्रकाश मिलनसार और खुशमिजाज स्वभाव का था, इसलिए उसकी मौत से सभी हैरान हैं।