जिला

खरसावां में 73 किसानों को वैज्ञानिक तसर उत्पादन का प्रशिक्षण

खरसावां में 73 किसानों को वैज्ञानिक तसर उत्पादन का प्रशिक्षण

खरसावां | खरसावां पथ निरीक्षण भवन परिसर स्थित केंद्रीय रेशम बोर्ड के बुनियादी बीज संवर्धन एवं प्रशिक्षण केंद्र (CSB-BSMTC) के पायलट प्रोजेक्ट सेंटर (PPC), खरसावां में राष्ट्रीय अभियान “मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0” के तहत रेशम प्रौद्योगिकी हस्तांतरण अभियान अंतर्गत जागरूकता सह किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खरसावां क्षेत्र के 73 रेशम किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक तरीके से तसर कीटपालन करने और उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

Contact us :- 7004820253

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रयोगशाला में विकसित वैज्ञानिक तकनीकों को सीधे किसानों तक पहुंचाना, तसर कोकून की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि करना तथा रेशम किसानों की आजीविका को मजबूत बनाना रहा। विशेषज्ञों ने किसानों को तसर कीटपालन, बीज उत्पादन, स्वच्छता, रोग नियंत्रण तथा कोकून के बेहतर विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीटीएसएसओ, बिलासपुर की निदेशक डॉ. जी. पुनितावती ने झारखंड में तसर रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने, गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने तथा उत्पादन क्षमता में वृद्धि की रणनीति पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि सहायक उद्योग निदेशक (रेशम), चाईबासा रविशंकर प्रसाद ने किसानों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक प्राथमिकताओं तथा उपलब्ध वित्तीय सहायता की जानकारी दी।

Contact no :- +91 8553588326

पीपीओ, हाटगमहरिया प्रदीप कुमार महतो ने वैज्ञानिक तरीके से तसर कीटपालन और उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए। पीपीओ, खरसावां नितिश कुमार ने किसान स्तर पर ग्रेनेज (बीज उत्पादन) प्रबंधन के महत्व को समझाया। वैज्ञानिक-बी प्रदीप गुलाबराव डुकरे ने कीटपालन क्षेत्र में स्वच्छता और नियमित कीटाणुशोधन को बेहद जरूरी बताते हुए रोग नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। वहीं रॉ मटेरियल बैंक के सहायक सचिव राममोहन प्रमाणिक ने कोकून के विपणन, मूल्य निर्धारण तथा किसानों की आर्थिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी साझा की।

Contact no :- +91 9337736501

माइक्रोस्कोप से पेब्रिन रोग की पहचान का प्रशिक्षण
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण किसानों के लिए आयोजित हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण रहा। वैज्ञानिक-बी प्रदीप गुलाबराव डुकरे ने माइक्रोस्कोप के माध्यम से पेब्रिन रोग की पहचान करने की प्रक्रिया किसानों को प्रत्यक्ष रूप से समझाई। इस दौरान किसानों को रोग की समय पर पहचान, नियंत्रण तथा रोगमुक्त बीज के उपयोग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के समापन से पहले आयोजित किसान संवाद में किसानों ने तसर उत्पादन से जुड़ी अपनी क्षेत्रीय समस्याएं और सवाल विशेषज्ञों के समक्ष रखे। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं का समाधान बताते हुए वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने और आधुनिक पद्धतियों के माध्यम से तसर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

अंत में रेशम कीटपालन के दौरान धूप और बारिश से बचाव के लिए किसानों के बीच छतरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक तसर उत्पादन की तकनीकों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी आय और आजीविका को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

पश्चिमी सिंहभूम के स्थानीय उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार, निर्यात बढ़ाने पर जोर

पश्चिमी सिंहभूम के स्थानीय उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार, निर्यात बढ़ाने पर जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति (DLEPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों, कृषि एवं वन आधारित उत्पादों तथा स्थानीय उत्पादों को मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण एवं गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Contact us :- 7004820253

बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र द्वारा जिले में निर्यात प्रोत्साहन के लिए हेवी इंजीनियरिंग उत्पादों के चयन से संबंधित जानकारी दी गई। चर्चा के दौरान बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम खनिज संपदा से समृद्ध जिला है, जहां विशेष रूप से लौह अयस्क एवं चूना पत्थर की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके अलावा खाद्य प्रसंस्करण, सिल्क तथा अन्य स्थानीय उत्पादों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित कर जिले की आर्थिक गतिविधियों को नई गति दी जा सकती है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

लघु वन उत्पादों के संग्रहण और प्रसंस्करण पर जोर
बैठक में चैंबर प्रतिनिधियों ने जिले में उपलब्ध लघु वन उत्पादों, जैसे नीम, बेर, जामुन एवं विभिन्न जंगली फलों की प्रचुर उपलब्धता की जानकारी दी। इन उत्पादों के व्यवस्थित संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन की बेहतर व्यवस्था विकसित कर इन्हें बड़े बाजारों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) के प्रतिनिधि श्री देव कुमार ने बताया कि जिले के लिए जिला निर्यात कार्ययोजना पूर्व में तैयार की जा चुकी है। बैठक में सहायक निदेशक, डीजीएफटी द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुरूप कार्ययोजना में आवश्यक सुधार कर इसे पुनः समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया, जिस पर समिति के सदस्यों ने सहमति जताई।

Contact no :- +91 8553588326

स्थानीय उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में प्राकृतिक एवं स्थानीय संसाधनों की व्यापक उपलब्धता है। आवश्यकता इस बात की है कि स्थानीय उत्पादों की पहचान कर उनका मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, गुणवत्तापूर्ण पैकेजिंग और बेहतर बाजार संपर्क सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय उत्पादकों, किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित होंगे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले की निर्यात क्षमता को विकसित करने तथा स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

20 मिनी कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने की पहल
बैठक में उपायुक्त ने जिले में कृषि एवं बागवानी उत्पादों के संरक्षण और भंडारण की बेहतर व्यवस्था के लिए 20 मिनी कोल्ड स्टोरेज स्थापित करने की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया। इसके माध्यम से किसानों को अपने उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के साथ उचित बाजार और बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा जिले में निर्यात की संभावनाओं को देखते हुए मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन को भी प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने आगामी बैठक से पूर्व एपीडा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर खाद्य प्रसंस्करण एवं कृषि आधारित उत्पादों को निर्यात के लिए प्रोत्साहित करने की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करने को कहा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जेएसएलपीएस सहित विभिन्न विभागों के समन्वय से बनेगी रणनीति
उपायुक्त ने आगामी जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठकों में झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति (JSLPS) को शामिल करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण आजीविका गतिविधियों से जुड़े उत्पादों को भी निर्यात की संभावनाओं से जोड़ना है।
उन्होंने अंतर-विभागीय बैठकें आयोजित कर जिले की निर्यात क्षमता विकसित करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया। बैठक में ‘एक जिला, एक उत्पाद’ के तहत चिरौंजी, महुआ, जामुन, केला, शरीफा, ड्रैगन फ्रूट एवं आम जैसे उत्पादों को शामिल करने की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय संसाधनों और उत्पादों को बाजार से जोड़कर न केवल जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है, बल्कि किसानों, उत्पादकों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों की आय बढ़ाने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, डीजीएफटी के प्रतिनिधि, चैंबर प्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जर्जर विद्यालय भवनों के सुरक्षित निस्तारण को लेकर कार्यशाला, बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त

जर्जर विद्यालय भवनों के सुरक्षित निस्तारण को लेकर कार्यशाला, बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में विद्यालयों के जर्जर भवनों के सुरक्षित एवं नियमानुसार निस्तारण को लेकर टाटा कॉलेज, चाईबासा स्थित बहुउद्देशीय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

Contact us :- 7004820253

कार्यशाला में विद्यालयों से प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर जिले के 254 विद्यालयों में जर्जर भवनों की पहचान किए जाने की जानकारी दी गई। संबंधित विद्यालयों में जर्जर भवनों की वर्तमान स्थिति, उनके सुरक्षित निस्तारण तथा इसके लिए अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जर्जर भवनों को चिह्नित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों को तोड़ने के बाद निकलने वाली सामग्री एवं अपशिष्ट के नियमानुसार निस्तारण से प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय की आवश्यकता के अनुरूप निर्माण कार्य एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास में किया जा सकता है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों को इस प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतते हुए पारदर्शिता एवं नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने कहा कि “शिक्षा केवल मनुष्य के वर्तमान को नहीं, बल्कि उसके भविष्य को भी संवारती है।” जिला प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो, ताकि वे सशक्त बनकर जीवन में आगे बढ़ सकें। उन्होंने प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि जिले के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि उन्हें उचित मार्गदर्शन, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और निरंतर प्रोत्साहन मिले। उपायुक्त ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में पश्चिमी सिंहभूम के विद्यार्थियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त करने की अपेक्षा जताई। इसके लिए विद्यालय स्तर पर नियमित अनुश्रवण, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान और परीक्षा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यशाला के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने नशामुक्ति की शपथ ली। उपायुक्त ने सभी से अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ के उत्पादन, बिक्री अथवा सेवन को बढ़ावा न मिलने दें। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यालय इस दिशा में जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकते हैं और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

लद्दाख पर्वतारोहण अभियान में शानदार प्रदर्शन करने वाले दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों को मिला सम्मान

लद्दाख पर्वतारोहण अभियान में शानदार प्रदर्शन करने वाले दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों को मिला सम्मान

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को लद्दाख में आयोजित डीज़ो-जोंगो पर्वतारोहण अभियान में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले जिले के दो दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने जगन्नाथपुर प्रखंड के तोड़ानहातु निवासी शेखर गोप और नोआमुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा निवासी धीरोज कुंभार को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेम्ब्रम भी उपस्थित रहे।

Contact us :- 7004820253

शेखर गोप ने लगभग 20,000 फीट ऊंचे डीज़ो-जोंगो शिखर का सफलतापूर्वक आरोहण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। वहीं, धीरोज कुंभार ने 16,732 फीट की ऊंचाई पर स्थित अभियान के बेस कैंप तक सफलतापूर्वक पहुंच बनाई। दोनों पर्वतारोही जन्म से दृष्टिबाधित हैं और वर्ष 2022 से नोआमुंडी स्थित सबल, टाटा स्टील फाउंडेशन की दिव्यांगता समावेशन पहल, से जुड़े हुए हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सबल के माध्यम से दोनों ने स्वतंत्र आवागमन, आउटडोर गतिविधियों की तैयारी, डिजिटल कौशल और जीवन कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण ने उन्हें चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करने और पर्वतारोहण जैसे कठिन अभियान के लिए तैयार होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शेखर गोप और धीरोज कुंभार की उपलब्धि यह साबित करती है कि उचित प्रशिक्षण, अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर दिव्यांगजन भी कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रतिभाओं को उनकी क्षमता और रुचि के अनुरूप अवसर उपलब्ध कराने तथा जिले में समावेशी वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Contact no :- +91 8553588326

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने भी दोनों पर्वतारोहियों के साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों की सफलता अन्य युवाओं, विशेषकर दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Contact no :- +91 9337736501

शेखर गोप और धीरोज कुंभार इससे पहले ब्लाइंड फुटबॉल में झारखंड का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। ग्रामीण पश्चिमी सिंहभूम से निकलकर लद्दाख के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र तक पहुंचने की उनकी यात्रा खेल प्रतिभा के साथ-साथ आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अवसरों की महत्ता को भी दर्शाती है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन द्वारा दोनों पर्वतारोहियों को सम्मानित किया जाना दिव्यांगजनों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और जिले में समान अवसर एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। शेखर गोप और धीरोज कुंभार ने अपनी उपलब्धि से न केवल अपने परिवार और क्षेत्र, बल्कि पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले को गौरवान्वित किया है।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार, उपायुक्त ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं

सरायकेला में साप्ताहिक जनता दरबार, उपायुक्त ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं

सरायकेला | समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

Contact us :- 7004820253

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों पर की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित आवेदकों को उपलब्ध कराने को भी कहा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जनता दरबार में राशन कार्ड से नाम हट जाने के कारण खाद्यान्न योजना का लाभ नहीं मिलने तथा पुनः नाम जोड़ने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा सरायकेला-राजनगर सड़क निर्माण तथा भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग भी रखी गई।

Contact no :- +91 8553588326

वहीं, सिनी पंचायत अंतर्गत ग्राम सिदमा में प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर भी ग्रामीणों ने आवेदन सौंपा। इसके साथ ही भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं के आवेदन भी जनता दरबार में प्राप्त हुए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 विद्यार्थियों की हुई जांच

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 विद्यार्थियों की हुई जांच

चाईबासा | समाज सेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के तहत रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा शुक्रवार को सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, लुपुंगुटू में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्लब द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले मासिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की कड़ी में आयोजित इस शिविर में करीब 300 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई।

Contact us :- 7004820253

यह शिविर स्वर्गीय रोटेरियन एन.के. ठक्कर की पुण्य स्मृति में रोटेरियन हीना ठक्कर के प्रायोजन से आयोजित किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष रोटेरियन अमित पोद्दार ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सेवा कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा प्रत्येक माह विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सके और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित के कार्य निरंतर करता रहेगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

क्लब के सचिव रोटेरियन सौरव प्रसाद ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य ही देश का भविष्य है। नियमित स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, संजीव नेत्रालय की टीम और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Contact no :- +91 8553588326

शिविर में संजीव नेत्रालय, चाईबासा के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से विद्यार्थियों की आंखों की विस्तृत जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जिन विद्यार्थियों में नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें प्रायोजक की ओर से आवश्यक दवाइयां एवं चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

Contact no :- +91 9337736501

विद्यालय प्रबंधन समिति ने रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्लब पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। विशेष रूप से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर विद्यार्थियों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहे हैं। विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा जताई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष अमित पोद्दार, सचिव सौरव प्रसाद, महेश खत्री, रमेश चंद्र दत्तानी, सुशील मूंधड़ा, दीपक गुप्ता, नवजीत सिंह, विनय लोधा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से फादर किशोर लुगुन, विजय पात्रा, आशीष झा, शंकर लाल खंडैत, बिनिता अंजारिया, टिमोथी दास, अभिराम दास, कॉर्नेलियस सोरेन्ग, विजय कुजूर, पुष्पिका और बिमल सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा की इस नियमित जनसेवा पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं और भविष्य में भी इनका आयोजन निरंतर जारी रहना चाहिए।

सखी संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर, उपायुक्त ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

सखी संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर, उपायुक्त ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर चाईबासा प्रखंड स्थित सामुदायिक आजीविका समूह में सखी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय सभागार से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से शिरकत की। जिले के सभी प्रखंडों से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया।

Contact us :- 7004820253

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाने तथा लंबित मामलों का नियमित फॉलोअप करने पर जोर दिया।
“पहचान से समृद्धि” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
बैठक में “पहचान से समृद्धि” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने जिले के सभी स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने तथा प्रत्येक सदस्य की व्यक्तिगत बैंक पासबुक को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। साथ ही, मोबाइल नंबर का सत्यापन कर संबंधित अभिलेखों एवं पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी को भी अद्यतन करने को कहा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने कहा कि “पहचान से समृद्धि” अभियान का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उनकी सशक्त पहचान के साथ वित्तीय एवं बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधा, आजीविका के अवसरों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से बेहतर तरीके से जोड़ना है। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र सदस्य की जानकारी अधूरी न रहे और प्रत्येक महिला को उसकी पात्रता के अनुसार योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए नियमित फॉलोअप किया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक करने, बचत की आदत को बढ़ावा देने तथा स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आय के अवसर बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
पात्र लाभुकों को पशुधन योजना से जोड़ने का निर्देश
पशुपालन एवं आजीविका से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पशु सखियों की सूची मंगाकर उसका अद्यतन एवं सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें पशुधन योजना से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण परिवारों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका को और मजबूत किया जा सके।

Contact no :- +91 9337736501

मुद्रा ऋण और सीसीएल वितरण में तेजी लाने के निर्देश
उपायुक्त ने मुद्रा ऋण से संबंधित प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने तथा पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऋण से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने तथा पात्र लाभुकों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने को कहा।
वित्तीय समावेशन की समीक्षा के क्रम में लंबित मामलों में सीसीएल वितरण की प्रक्रिया में भी तेजी लाने तथा संबंधित मामलों का नियमित फॉलोअप करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध होने से उनकी आजीविका गतिविधियों और सामूहिक उद्यमों को गति मिलेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता
वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के माध्यम से गांवों तक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने सदस्यों एवं ग्रामीण परिवारों को गर्म पानी का सेवन करने तथा मच्छरों से बचाव के लिए नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने-अपने गांवों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसलिए समूह की बैठकों एवं सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए।
एसआईआर प्रक्रिया में पात्र व्यक्तियों का नाम सुनिश्चित कराने का निर्देश
बैठक में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित व्यक्तियों को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम प्रक्रिया के दौरान छूटने न पाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो संबंधित व्यक्ति अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए नाम दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से भी अपने परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को इस संबंध में जागरूक करने की अपील की गई।
निर्णयों के समयबद्ध अनुपालन पर जोर
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बैठक में लिए गए निर्णयों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं एवं गतिविधियों की नियमित समीक्षा, लंबित मामलों के फॉलोअप तथा प्रगति की निरंतर निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। समूह की प्रत्येक महिला को उसकी पहचान के साथ वित्तीय अवसरों, आजीविका, ऋण एवं सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक

देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सकीय एवं अन्य व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल ने देर रात जिला अस्पताल, चाईबासा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों एवं वार्डों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली।

Contact us :- 7004820253

सहायक समाहर्ता ने पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, स्त्री एवं प्रसूति विभाग, इमरजेंसी कक्ष सहित अस्पताल के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने मरीजों से भोजन की उपलब्धता एवं गुणवत्ता, निःशुल्क दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों द्वारा नियमित विजिट, उपचार की स्थिति तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इमरजेंसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता ने वहां की व्यवस्थाओं का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की चिकित्सकीय स्थिति का उचित आकलन कर आवश्यकता एवं सुविधा के अनुसार उन्हें संबंधित वार्ड में समय पर शिफ्ट किया जाए। इससे इमरजेंसी कक्ष में गंभीर एवं आकस्मिक मरीजों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रह सकेगा।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन मरीजों का उपचार पूरा हो चुका है और चिकित्सकीय दृष्टि से उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की आवश्यकता नहीं है, उनकी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर समय पर डिस्चार्ज की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। साथ ही, इमरजेंसी कक्ष में अनावश्यक रूप से मरीजों एवं उनके परिजनों की भीड़ नहीं लगने देने तथा अस्पताल की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9337736501

सहायक समाहर्ता ने चिकित्सकों, अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की सुविधा, स्वच्छता, समय पर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय सेवाओं की निरंतरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को सम्मानजनक व्यवहार के साथ गुणवत्तापूर्ण, सहज और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
डेंगू की रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने दिए सघन निगरानी और स्वच्छता के निर्देश, 11 सितंबर को छह स्थानों पर होगा रक्तदान शिविर

डेंगू की रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने दिए सघन निगरानी और स्वच्छता के निर्देश, 11 सितंबर को छह स्थानों पर होगा रक्तदान शिविर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डेंगू संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा आगामी 11 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल सहित सिविल सर्जन, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

Contact us :- 7004820253

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वच्छता पर जोर
बैठक में उपायुक्त ने डेंगू के संभावित संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिले में सघन निगरानी, मच्छर नियंत्रण, स्रोत नियंत्रण, जांच एवं उपचार के साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम में आम नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समय रहते समाप्त कर डेंगू के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर ठहरे हुए साफ पानी में भी पनप सकता है। इसलिए घर, कार्यालय, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देना जरूरी है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कूलर, गमले, पानी की टंकी, बाल्टी, ड्रम, पुराने टायर, टूटे बर्तन, नारियल के खोल सहित ऐसे सभी पात्रों की नियमित सफाई और उनमें जमा पानी की निकासी सुनिश्चित करने को कहा। पानी की टंकियों एवं अन्य जलपात्रों को ढककर रखने तथा सप्ताह में कम से कम एक बार पानी खाली कर पात्रों की अच्छी तरह सफाई करने की अपील की गई।
मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील
उपायुक्त ने जिलेवासियों से पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा मच्छरों से बचाव के सुरक्षित उपाय अपनाने की अपील की। साथ ही जलजमाव वाले स्थानों की तत्काल सूचना संबंधित स्वास्थ्य एवं स्थानीय निकाय के कर्मियों को देने को कहा।

Contact no :- +91 8553588326

क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर लोगों को डेंगू के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देने तथा संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
डेंगू के लक्षणों को लेकर रहें सतर्क
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू संक्रमण में सामान्यतः तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, अत्यधिक कमजोरी तथा त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण सामने आने पर लापरवाही न बरतते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई।

Contact no :- +91 9337736501

तेज बुखार के साथ लगातार उल्टी, पेट में तेज दर्द, नाक या मसूड़ों से रक्तस्राव, अत्यधिक कमजोरी, बेचैनी अथवा असामान्य रक्तस्राव जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा लेने की सलाह दी गई।
उपायुक्त ने चिकित्सा पदाधिकारियों को संदिग्ध डेंगू मरीजों की समय पर जांच, आवश्यक उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित करने तथा जिले में संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सामूहिक प्रयास से ही इसे प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।
11 सितंबर को छह स्थानों पर होगा रक्तदान शिविर
बैठक के दूसरे चरण में 11 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिले में एक साथ छह स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रक्तदान शिविर के आयोजन स्थल:
सदर अस्पताल, चाईबासा
अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बंदगांव
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोईलकेरा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झींकपानी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तांतनगर
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को शिविर स्थलों पर रक्तदाताओं के पंजीकरण, चिकित्सकीय जांच, रक्त संग्रह, आवश्यक चिकित्सा उपकरण एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण मानवीय सेवा है। आपात स्थिति, दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी एवं अन्य चिकित्सा आवश्यकताओं के दौरान रक्त की उपलब्धता मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से 11 सितंबर को अपने नजदीकी निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान में भाग लेने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वच्छता और सतर्कता तथा रक्तदान के लिए जनभागीदारी, दोनों ही स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रयासों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, समय-सीमा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर उपायुक्त ने दिया जोर

निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, समय-सीमा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर उपायुक्त ने दिया जोर

सरायकेला | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्य प्रमंडलों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास योजनाओं की अद्यतन प्रगति और कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।

Contact us :- 7004820253

उपायुक्त ने लंबित एवं निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ नियमित निगरानी पर भी विशेष जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन एवं 15वें वित्त आयोग के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। पूर्ण हो चुकी योजनाओं से संबंधित लंबित भुगतान की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने को कहा गया।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को वन विभाग से संबंधित अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) के कारण लंबित योजनाओं का संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द समाधान कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा अन्य विभागीय स्वीकृतियों के कारण लंबित योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए और संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए। स्वीकृत योजनाओं में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। साथ ही, योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर आम लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में भवन निर्माण, विद्युत, लघु सिंचाई, विशेष प्रमंडल सहित विभिन्न कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782