#रोटरीक्लबऑफचाईबासा #सेंटजेवियर्सहाईस्कूल #नेत्रजांचशिविर #लुपुंगुटू #maskalnews

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 विद्यार्थियों की हुई जांच

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 विद्यार्थियों की हुई जांच

चाईबासा | समाज सेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के तहत रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा शुक्रवार को सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, लुपुंगुटू में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। क्लब द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले मासिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की कड़ी में आयोजित इस शिविर में करीब 300 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई।

Contact us :- 7004820253

यह शिविर स्वर्गीय रोटेरियन एन.के. ठक्कर की पुण्य स्मृति में रोटेरियन हीना ठक्कर के प्रायोजन से आयोजित किया गया।
रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष रोटेरियन अमित पोद्दार ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सेवा कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा प्रत्येक माह विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सके और उन्हें आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित के कार्य निरंतर करता रहेगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

क्लब के सचिव रोटेरियन सौरव प्रसाद ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य ही देश का भविष्य है। नियमित स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, संजीव नेत्रालय की टीम और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Contact no :- +91 8553588326

शिविर में संजीव नेत्रालय, चाईबासा के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीकी टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से विद्यार्थियों की आंखों की विस्तृत जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जिन विद्यार्थियों में नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, उन्हें प्रायोजक की ओर से आवश्यक दवाइयां एवं चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

Contact no :- +91 9337736501

विद्यालय प्रबंधन समिति ने रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्लब पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। विशेष रूप से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर विद्यार्थियों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहे हैं। विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा जताई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष अमित पोद्दार, सचिव सौरव प्रसाद, महेश खत्री, रमेश चंद्र दत्तानी, सुशील मूंधड़ा, दीपक गुप्ता, नवजीत सिंह, विनय लोधा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से फादर किशोर लुगुन, विजय पात्रा, आशीष झा, शंकर लाल खंडैत, बिनिता अंजारिया, टिमोथी दास, अभिराम दास, कॉर्नेलियस सोरेन्ग, विजय कुजूर, पुष्पिका और बिमल सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा की इस नियमित जनसेवा पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी हैं और भविष्य में भी इनका आयोजन निरंतर जारी रहना चाहिए।